Upendra PR

Upendra PR one stop solution for PR in North India

20/05/2026

Punjab School Education Board and Institute of chartered accountant jointly held a seminar on commerce education

23/04/2026

मोंगिया क्रिकेट अकादमी में अंडर 16 , 19 व ओपन टूर्नामेंट की घोषणा :::खिलाड़ियों को मिली स्कॉलरशिप व किट

मोहाली: सेक्टर-87 स्थित दिनेश मोंगिया क्रिकेट एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों के टूर्नामेंट को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा क्रिकेटर्स ने भाग लिया।

समाजसेवी गुरकिरपाल सिंह सिद्धू(वाइस प्रेसिडेंट, शिरोमणि अकाली दल ट्रेड विंग ) ने टूर्नामेंट की प्रक्रिया और तिथियों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि 1 मई से अकादमी में जी एस एस क्रिकेट कप मोहाली के तहत अंडर-16, अंडर-19 और ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए स्कॉलरशिप की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को क्रिकेट किट भी वितरित की गई, जिससे उनमें खासा उत्साह देखने को मिला।
गुरकिरपाल सिंह सिद्धू ने बताया कि पंजाब में टैलेंटेड जरूरतमंद खिलाड़ियों को फंडिंग देकर उन्हें नेशनल लेवल क्रिकेट खेलने को प्रोत्साहित किया जाएगा ।

12/04/2026

मोहाली में ‘शुद्ध हवा–स्वच्छ पंजाब’ अभियान के तहत 450 प्रतिभागियों की पर्यावरण वर्कशॉप

आई जे डोडा फाउंडेशन की पहल: ‘शुद्ध हवा – स्वच्छ पंजाब’ अभियान के तहत मोहाली में पर्यावरण वर्कशॉप

मोहाली, 11अप्रैल 2026: पर्यावरण संरक्षण और युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आई जे डोडा फाउंडेशन ने “शुद्ध हवा – स्वच्छ पंजाब” अभियान के तहत पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ऑडिटोरियम, फेज-8, मोहाली में एक व्यापक पर्यावरण वर्कशॉप का आयोजन किया। कार्यक्रम में लगभग 450 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह वर्कशॉप पर्यावरण मुआवजा फंड के अंतर्गत, पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (PSCST) के सहयोग तथा पंजाब सरकार के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन निदेशालय के समर्थन से आयोजित की गई। कार्यक्रम में वायु प्रदूषण, उसके स्वास्थ्य पर प्रभाव और वेस्ट मैनेजमेंट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने विस्तृत जानकारी दी।

आई जे डोडा फाउंडेशन की अध्यक्ष जोनिता डोडा ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी और व्यवहार में बदलाव बेहद जरूरी है। मुख्य अतिथि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमर पाल सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण शिक्षा से ही जिम्मेदार नागरिकों का निर्माण संभव है। गेस्ट ऑफ ऑनर वरिष्ठ पत्रकार सरदार मनजीत सिंह सिद्धू ने भी जन-जागरूकता को पर्यावरण संरक्षण का आधार बताया।

कार्यक्रम की सफलता में PSCST के कार्यकारी निदेशक इंजीनियर प्रीतपाल सिंह, संयुक्त निदेशक डॉ. के. एस. बाथ और प्रोजेक्ट साइंटिस्ट डॉ. मंदाकिनी ठाकुर का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती गिन्नी दुग्गल ने स्कूलों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की।

वर्कशॉप के दौरान 150 से अधिक पौधे वितरित किए गए तथा प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। यह पहल समाज, सरकार और शैक्षणिक संस्थानों के संयुक्त प्रयास का सशक्त उदाहरण बनी।

11/04/2026

चंडीगढ़ में ‘प्रवास 5.0’ की झलक, सुरक्षित, स्मार्ट और सतत परिवहन का भविष्य प्रदर्शित

चंडीगढ़:
चंडीगढ़ में आयोजित ‘प्रवास 5.0’ के कर्टेन रेज़र कार्यक्रम ने भारत के परिवहन तंत्र के भविष्य की एक प्रभावशाली झलक पेश की। इस दौरान सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए नवाचारों और नीतिगत दिशा पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में सांसद सतनाम सिंह संधू और अनुराग शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने देश के आर्थिक विकास और शहरी जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक, कुशल और समावेशी परिवहन प्रणाली की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस कार्यक्रम का संचालन सरताज लांबा ने किया, जिन्होंने ‘प्रवास 5.0’ के विज़न और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह मेगा इवेंट देशभर में सुरक्षित, स्मार्ट और सतत सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न हितधारकों को एक मंच पर लाने का प्रयास है।

कर्टेन रेज़र के दौरान बताया गया कि एक्सपो मल्टीमॉडल दृष्टिकोण अपनाएगा, जिसमें बस, मेट्रो, टैक्सी और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी समाधान शामिल होंगे। यह पहल “देश की रफ्तार” को तेज करने के साथ-साथ एक कुशल, पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार और भविष्य के लिए तैयार परिवहन प्रणाली के निर्माण के लक्ष्य के अनुरूप है।

आयोजकों ने घोषणा की कि ‘प्रवास 5.0’ का आयोजन 9 से 11 जुलाई 2026 तक गांधीनगर स्थित हेलीपैड एग्जीबिशन सेंटर में किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन बस एंड कार ऑपरेटर्स कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया (BOCI) द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम का नेतृत्व BOCI के अध्यक्ष प्रसन्ना पाटवर्धन और चेयरमैन जगदेव सिंह खालसा ने किया। उत्तर भारत में इस तरह की परिवहन-केंद्रित पहल के रूप में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम को BOCI नारी की प्रमुख श्रीमती सरताज लांबा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उनके साथ श्री राजेश प्रसाहर (वाइस प्रेसिडेंट, नॉर्थ इंडिया, स्टेज कैरियर सेगमेंट), श्री किरण देसाई (वाइस प्रेसिडेंट, ईस्ट) और श्री नवशरण गर्चा (वाइस प्रेसिडेंट, स्कूल बस सेगमेंट) की भी अहम भूमिका रही।

“सेफ, स्मार्ट और सस्टेनेबल पब्लिक ट्रांसपोर्ट” थीम पर आधारित ‘प्रवास 5.0’ का पांचवां संस्करण सरकारी संस्थाओं, परिवहन ऑपरेटर्स, स्टार्टअप्स, टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर्स, फाइनेंसर और सिविल सोसाइटी को एक साथ लाकर भारत में मोबिलिटी के भविष्य को नई दिशा देने का कार्य करेगा।

02/04/2026

“श्रीमद भागवत कथा जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य मार्ग है” — स्नेहिल श्री विशाल ठाकुर जी

— शहर के सेक्टर 37 सनातन मंदिर में आध्यात्मिक उल्लास और श्रद्धा के बीच श्रीमद भागवत कथा महायज्ञ जारी है, जिसके पाँच दिन पूर्ण हो चुके हैं और श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है।

इस अवसर पर प्रसिद्ध कथावाचक स्नेहिल श्री विशाल ठाकुर जी (श्री नंगली आश्रम, सरहिंद) अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को श्रीमद भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे नामिनेटेड काउंसिलर उमेश घई ने बताया कि,वे कथा के माध्यम से भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की महिमा का विस्तार से वर्णन कर रहे हैं तथा भजनों के जरिए श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर रहे हैं।

आयोजक महिलाओं के कर्मा ग्रुप (रमा गुप्ता, आशु शर्मा, निशा घई, अंजलि सोनी, मोना बजाज , मेहक अरोड़ा, गीतू अरोड़ा, परवीन राठौर, रेनू गुप्ता, पूजा उप्पल, शीना गुप्ता ) के अनुसार, इस महायज्ञ का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना को बढ़ावा देना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

कथावाचक स्नेहिल श्री विशाल ठाकुर जी ने कहा,
“श्रीमद भागवत कथा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य मार्ग है। जब मनुष्य भक्ति के मार्ग पर चलता है, तो उसके जीवन में स्वतः ही ज्ञान और वैराग्य का उदय होता है। कथा सुनने मात्र से ही मन शुद्ध होता है और आत्मा को परम शांति की अनुभूति होती है।”

02/02/2026

लग रहा है बड़े भाई भगवंत मान को छोड़ छोटे भाई नायब सैनी जी के संरक्षण में ही अब बचेगी जान- गुरमीत बबलू

पंजाब में कानून-व्यवस्था पर सवाल, मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारी को गैंगस्टर के नाम से जान से मारने की धमकी
पाकिस्तान और कनाडा के नंबरों से व्हाट्सऐप ग्रुप में गाड़ियों के नंबर तक बताकर दी गई धमकी, पुलिस कमिश्नर से सुरक्षा की गुहार

चंडीगढ़/अमृतसर:
पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अमृतसर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के पंजाब अध्यक्ष गुरमीत सिंह बबलू को कथित गैंगस्टरों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत देकर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, 2 फरवरी को गुरमीत सिंह बबलू को एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सऐप पर गंभीर धमकियां मिलीं। बताया गया कि सुबह करीब 11:27 बजे, जब वे अपने निवास से कार्यालय जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनके मोबाइल नंबर 98148-88666 पर +14373354969 व +923000041561 से व्हाट्सऐप संदेश प्राप्त हुआ। आरोप है कि संदेश भेजने वाले ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें गोली मारने और किसी भी स्थान पर छिपने के बावजूद जान से खत्म करने की धमकी दी।

इतना ही नहीं, कथित गैंगस्टर ने व्हाट्सऐप ग्रुप में उनकी गाड़ियों के नंबर तक साझा कर दिए, जिससे धमकी को और भी गंभीर माना जा रहा है। गुरमीत सिंह के अनुसार, धमकी मिलते ही उन्होंने तुरंत 112 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई, जिसका रेफरेंस नंबर 2523756 है।

उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी उन्हें पाकिस्तान आधारित नंबरों और अन्य असामाजिक तत्वों की ओर से धमकियां मिल चुकी हैं, जिनकी शिकायतें पुलिस के पास पहले से लंबित हैं। वरिष्ठ नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए तथा उन्हें और उनके परिवार को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाए।

पुलिस प्रशासन ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।

Organic Placement without any disclaimer ,we specialize in ;
02/07/2025

Organic Placement without any disclaimer ,we specialize in ;

21/01/2025

रचित गोयल आई सी ए आई के चुनाव के बारे में जानकारी देते हुए

21/01/2025

CA Rachit Goyal speaking about ICAI elections

Address

2197/2 Sector 45C
Chandigarh
160022

Telephone

+919781999550

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Upendra PR posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Upendra PR:

Share