Voice Of Chanpatia

Voice Of Chanpatia हमसे जुड़ें और अपने क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर, समस्याएं और सकारात्मक बदलाव साझा करें। चनपटिया की तरक्की, हमारी ज़िम्मेदारी!

🚨 चनपटिया के अतिक्रमण कर्ताओं के लिए आखिरी चेतावनी! 🚨सड़क आपकी दुकान की जागीर नहीं है।जो लोग दुकान के आगे टीना का छज्जा ...
12/04/2026

🚨 चनपटिया के अतिक्रमण कर्ताओं के लिए आखिरी चेतावनी! 🚨
सड़क आपकी दुकान की जागीर नहीं है।
जो लोग दुकान के आगे टीना का छज्जा लगाकर, सड़क पर सामान फैलाकर अतिक्रमण कर रहे हैं — अब संभल जाइए।
⚠️ अगली बार सिर्फ हटाया नहीं जाएगा —
👉 सीधे जुर्माना + कानूनी कार्रवाई + जब्ती तय मानिए
याद रखिए 👇
आज जो छज्जा बढ़ा रहे हैं,
कल वही आपके लिए नुकसान का कारण बनेगा।
🚫 सड़क घेरना =
• आम जनता को परेशान करना
• एम्बुलेंस/इमरजेंसी रोकना
• खुद अपने लिए मुसीबत बुलाना
📢 प्रशासन से मांग:
अब “समझाइश” नहीं, सीधा एक्शन चाहिए —
ताकि एक बार में समस्या खत्म हो।
👉 जो खुद नहीं हटाएगा,
उसका सामान जब्त होगा और चालान कटेगा — ये तय समझो।
⚡ समय रहते सुधार जाओ, वरना अगली खबर में नाम भी आएगा और नुकसान भी होगा।
#बिहार #नगरपंचायतचनपटिया #नगरअध्यक्ष।

🇮🇳 राज्यसभा में NDA 140 पार — अब कौन-कौन से बड़े बिल पास हो सकते हैं?राज्यसभा में NDA की संख्या 140 के पार पहुंचने के बा...
18/03/2026

🇮🇳 राज्यसभा में NDA 140 पार — अब कौन-कौन से बड़े बिल पास हो सकते हैं?

राज्यसभा में NDA की संख्या 140 के पार पहुंचने के बाद अब सरकार के लिए कई महत्वपूर्ण विधेयक पास कराना पहले से आसान हो सकता है।

संभावित बड़े बिल/सुधार:

📜 1. समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code)
देश में सभी धर्मों के लिए एक समान नागरिक कानून लागू करने का प्रस्ताव।

🗳 2. एक देश – एक चुनाव (One Nation One Election)
लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की योजना।

⚖ 3. न्यायिक सुधार बिल
अदालतों में लंबित मामलों को कम करने और न्याय व्यवस्था को तेज बनाने के लिए सुधार।

💰 4. आर्थिक सुधार से जुड़े बिल
निवेश बढ़ाने, उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने वाले नए आर्थिक कानून।

🏛 5. प्रशासनिक व चुनावी सुधार बिल
चुनाव प्रक्रिया और प्रशासन को और पारदर्शी बनाने के प्रस्ताव।

📡 6. डिजिटल और डेटा सुरक्षा से जुड़े कानून
डिजिटल इंडिया और डेटा प्रोटेक्शन से जुड़े नए नियम।

👉 राज्यसभा में मजबूत संख्या के कारण अब सरकार के लिए इन बड़े सुधारों को आगे बढ़ाना आसान हो सकता है।

आपकी राय क्या है?
क्या ये बिल देश के लिए जरूरी हैं?
कमेंट में जरूर बताइए।

#चनपटिया #बिहार
#राज्यसभा #पार्लियामेंट

18/03/2026

⚡ बिहार में 1 अप्रैल से बिजली सस्ती!बिहार सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है। अब 125 यूनिट तक बिजली खपत पर कोई पैसा नह...
18/03/2026

⚡ बिहार में 1 अप्रैल से बिजली सस्ती!

बिहार सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है। अब 125 यूनिट तक बिजली खपत पर कोई पैसा नहीं देना होगा।

📌 मुख्य बातें:
• 125 यूनिट तक बिजली पूरी तरह फ्री
• इससे ज़्यादातर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत मिलेगी
• योजना 1 अप्रैल से लागू होगी
• सरकार का उद्देश्य बिजली बिल का बोझ कम करना है

अब देखना होगा कि इस योजना से कितने लोगों को सीधा फायदा मिलता है।

👉 आप क्या सोचते हैं? क्या यह फैसला सही है?
कमेंट में अपनी राय जरूर दें।

 सरकार कंप्यूटर शिक्षक बहाली में B.Ed को अनिवार्य नहीं मानती — एक सोधात्मक प्रश्नयदि कंप्यूटर शिक्षक की नियुक्ति में B.E...
26/02/2026


सरकार कंप्यूटर शिक्षक बहाली में B.Ed को अनिवार्य नहीं मानती — एक सोधात्मक प्रश्न
यदि कंप्यूटर शिक्षक की नियुक्ति में B.Ed आवश्यक नहीं है,
तो क्या यह माना जाए कि
कंप्यूटर विषय में शिक्षण विधि, बाल मनोविज्ञान और कक्षा प्रबंधन की कोई भूमिका नहीं?
क्या शिक्षक केवल तकनीकी ज्ञान से बन जाता है,
या फिर उसे Pedagogical Training की भी आवश्यकता होती है?
आज डिप्लोमा आधारित बहाल शिक्षकों की खोज और प्रमाण-पत्र जांच हो रही है।
यह स्थिति स्वयं इस बात की ओर संकेत करती है कि
नीति निर्माण में शिक्षा की गुणवत्ता को प्राथमिकता नहीं दी गई।
यदि प्रारंभ से ही
B.Ed (Computer Science / IT) को अनिवार्य किया गया होता,
तो न बहाली पर सवाल उठते,
न बार-बार जांच की आवश्यकता पड़ती।
यह किसी अभ्यर्थी वर्ग के विरोध में नहीं,
बल्कि शिक्षा व्यवस्था के सुधार हेतु सोधात्मक आग्रह है।
आशा है कि सरकार और शिक्षा विभाग
इस विषय पर गंभीरता से पुनर्विचार करेंगे।







1️⃣ PGDCA का खुला बाज़ार बना दिया गयाआज PGDCA कोई “डिग्री” नहीं, रसीद बन चुकी है।पैसे दो → सर्टिफिकेट लो → STET में बैठो...
12/02/2026

1️⃣ PGDCA का खुला बाज़ार बना दिया गया
आज PGDCA कोई “डिग्री” नहीं, रसीद बन चुकी है।
पैसे दो → सर्टिफिकेट लो → STET में बैठो
सरकार ने क्वालिटी चेक, इंस्टीट्यूट वेरिफिकेशन, स्ट्रिक्ट स्क्रीनिंग—सब छोड़ दिया।
2️⃣ B.Ed की शर्त हटाकर सिस्टम का मज़ाक
Computer जैसे teaching-oriented subject में भी
👉 बिना B.Ed उम्मीदवार योग्य मान लिए गए।
तो फिर सवाल सीधा है—
Teacher चाहिए या बस Exam Clear करने वाला?
3️⃣ Genuine कैंडिडेट = सबसे बड़ा बेवकूफ?
जिन्होंने
Computer में proper degree ली
फिर B.Ed किया
Teaching methodology सीखी
वो आज पूछ रहे हैं:
“हमने गलती क्या की?”
क्योंकि उन्हीं के बराबर—
shortcut वाले, certificate खरीदार भी खड़े हैं।
🧨 नतीजा क्या हुआ?
Computer में बेतहाशा भीड़
Cut-off आसमान पर
Merit dilute
Teaching profession की इज़्ज़त कम
और सरकार?
👉 आँकड़े दिखाकर पीठ थपथपा रही है।
📢 सीधा सवाल बिहार सरकार से
PGDCA देने वाले संस्थानों की audit कब?
B.Ed को Computer में अनिवार्य कब?
Genuine degree + B.Ed वालों के लिए weightage क्यों नहीं?
✍️ आख़िरी बात (बिना घुमा-फिरा)
अगर यही चलता रहा तो
Teacher नहीं, “सर्टिफिकेट धारक ऑपरेटर” तैयार होंगे।
और तब
Computer पढ़ेगा कौन?
और बच्चों को सिखाएगा कौन?

𝐆𝐎𝐕𝐄𝐑𝐍𝐌𝐄𝐍𝐓 𝐎𝐅 𝐁𝐈𝐇𝐀𝐑

😏🔥 चनपटिया नगर पंचायत का “मॉडल विकास” — देश में अद्वितीय! 🔥😏यहाँ विकास का नया फार्मूला लागू है —✅ झाड़ू चलाओ✅ ट्रैक सूट ...
11/02/2026

😏🔥 चनपटिया नगर पंचायत का “मॉडल विकास” — देश में अद्वितीय! 🔥😏
यहाँ विकास का नया फार्मूला लागू है —
✅ झाड़ू चलाओ
✅ ट्रैक सूट बाँटो
✅ कचरा ट्रॉली खरीदो
✅ फोटो खिंचवाओ
❌ और सांड? — “मामला विचाराधीन है।”
सड़क पर सांड सीना तानकर घूमें,
बुजुर्ग अस्पताल पहुँचें,
लोग दहशत में जिएँ…
लेकिन रिपोर्ट में सब “संतोषजनक” है।
कई जानें जा चुकीं।
आज फिर एक बुजुर्ग गंभीर घायल।
फिर भी प्राथमिकता?
“नाली चमकनी चाहिए, चाहे सड़क पर खून क्यों न दिखे।”
लगता है यहाँ सुरक्षा नहीं, सिर्फ सजावट ज़रूरी है।
यहाँ समाधान नहीं, सिर्फ कार्यक्रम होते हैं।
यहाँ जिम्मेदारी नहीं, सिर्फ फोटो अपडेट होती है।
जनता पूछ रही है —
क्या नगर पंचायत का काम सिर्फ कचरे तक सीमित है?
क्या जनप्रतिनिधि का दायित्व सिर्फ रिबन काटना है?
क्या इंसानों की जान किसी सूची में शामिल नहीं?
अगर सांड सड़क पर नहीं, नाली में गिरता
तो शायद उसी दिन इमरजेंसी मीटिंग हो जाती।
चनपटिया कोई प्रयोगशाला नहीं है
जहाँ रोज हादसे हों और प्रशासन प्रेस नोट जारी करे।
अब सवाल सीधा है —
कुर्सी बचानी है या जनता?
याद रखिए —
जब जनता बोलती है,
तो सिर्फ आवाज़ नहीं उठती,
हिसाब भी उठता है।
सुरक्षा चाहिए। अभी चाहिए।
#चनपटिया_जागो
#जवाब_दो
#सुरक्षा_पहले
#चनपटिया_जागो
ंचायत_जवाब_दो
#सुरक्षा_पहले
#पश्चिम_चम्पारण

Dainik Bhaskar
Hindustan
Aaj Tak
ABP News

🚨 अगर सुरक्षा नहीं दे सकते, तो कुर्सी छोड़ने की तैयारी रखिए।

⚡ बिजली कटौती सूचना ⚡कल 6 फरवरी को चनपटिया फीडर की बिजली सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी।🔧 कारण:132 केवी बेतिया–न...
05/02/2026

⚡ बिजली कटौती सूचना ⚡
कल 6 फरवरी को चनपटिया फीडर की बिजली सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी।
🔧 कारण:
132 केवी बेतिया–नरकटियागंज लाइन पर रिकंडक्टिंग कार्य
📍 प्रभावित क्षेत्र:
कुमारबाग, सेल-02 एवं चनपटिया फीडर
🙏 सभी लोग पहले से तैयारी कर लें।
जानकारी शेयर करें ताकि सभी को पता चल सके।
⚡ Manish Kasyap

डिप्टी कलेक्टर के घर छापेमारी में मिला करोड़ों नोटों का पहाड़, अधिकारियों के देखकर उड़ गए...see more
23/01/2026

डिप्टी कलेक्टर के घर छापेमारी में मिला करोड़ों नोटों का पहाड़, अधिकारियों के देखकर उड़ गए...see more

अब लौरिया होकर गाड़ियां बगहा नहीं जाएगी चम्पारण को मिला सौगात पश्चिम चंपारण में बनेगा फोर लेन दरअसल छपवा और बगहा के बीच ...
22/01/2026

अब लौरिया होकर गाड़ियां बगहा नहीं जाएगी

चम्पारण को मिला सौगात पश्चिम चंपारण में बनेगा फोर लेन
दरअसल छपवा और बगहा के बीच पुराने NH 727 को फोरलेन बनाया जाएगा जिसमें लौरिया में बाईपास का निर्माण होगा

बगहा से बेतिया या बेतिया से बगहा जाने वाली गाड़ियां

बाईपास होकर बिना लौरिया जाए बगहा या बेतिया जा सकेंगी
बीते कुछ दिन पहले इस फोरलेन की मंजूरी मिली थी

डीपीआर बनाने के लिए पैसा भी अलॉट कर दिया गया है

डीपीआर कंप्लीट होने के बाद काम शुरू होगा
इस फोरलेन को बन जाने से बेतिया लोरिया बगहा रक्सौल को तेज कनेक्टिविटी मिलेगी......



Address

Chanpatia
845449

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Voice Of Chanpatia posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share