Chausa Calling- चौसा काँलिँग

Chausa Calling- चौसा काँलिँग All Activities, news related to Chausa and Neighbouring area. Chausa is an Historical place. feel your Glorious History and Make your village a beautifull place

चौसा कॉलिंग स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता पर आधारित है। शॉर्ट व सीमित शब्दों में न्यूज़ अपडेट। कोई टीम नहीं, बस आपकी खबर सीधी आप तक। अपनी सूचना DM या ईमेल से भेजें। आपकी आवाज़, हमारा उद्देश्य।

02/09/2025
05/08/2025
03/04/2025
चौसा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की व्यवस्था एवं कोरोना काल के पूर्व ठहराव वाली ट्रेनों का पुनः चौसा स्टेशन पर ठहराव...
28/11/2022

चौसा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की व्यवस्था एवं कोरोना काल के पूर्व ठहराव वाली ट्रेनों का पुनः चौसा स्टेशन पर ठहराव को लेकर चौसा रेलवे यात्री संघर्ष समिति के तत्वावधान में दिनांक 29.11.2022 से आमरण अनशन का ऐलान किया गया है।

24/09/2022

नाम वापसी की अंतिम तिथि आज
चौसा नगर पंचायत के 14 वार्डों के लिए कुल 85 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। वही मुख्य पार्षद के लिए 15 एवं उप मुख्य पार्षद के लिए 10 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है।
वार्ड संख्या 13 से एक उम्मीदवार ने अपना नाम वापस लिया है। जिससे बाद इस वार्ड में कुल पांच उम्मीदवार शेष रह गए हैं। वार्ड संख्या पांच में सिर्फ एक उम्मीदवार ने नामांकन किया है।
24 सितंबर को नाम वापसी की अंतिम तिथि है एवं 25 को चुनाव चिह्न का वितरण किया जाएगा।

केन्द्र सरकार ने चौसा-बक्सर रोड निर्माण के दूसरे पैकेज की दी मंजूरी.
16/09/2022

केन्द्र सरकार ने चौसा-बक्सर रोड निर्माण के दूसरे पैकेज की दी मंजूरी.

12/09/2022

नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला पदाधिकारी अमन समीर के द्वारा 9 सितंबर से निर्वाचन प्रक्रिया समाप्ति तक दंड प्रक्रिया संहिता धारा 144 बक्सर जिला अंतर्गत नगर परिषद बक्सर, नगर पंचायत चौसा और ब्रह्मपुर क्षेत्र में आदेश जारी कर दिया गया है. किसी भी प्रकार के जुलूस/सभा/धरना प्रदर्शन तथा ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग बिना सक्षम पदाधिकारी के पूर्व अनुमति के आयोजित नहीं होंगे. यह आदेश शादी बरात पार्टी शव यात्रा हाट बाजार अस्पताल में ले जा रहे मरीज के साथ जाने वाले व्यक्तियों विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं एवं कर्तव्य पर तैनात सरकारी कर्मचारी पुलिस बल पर लागू नहीं होगा. सक्षम पदाधिकारी की अनुमति प्राप्त ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग भी रात्रि 10:00 से सुबह 6:00 तक वर्जित रहेगा. कोई भी शस्त्र हथियार अथवा अन्य उपयोग नहीं करेंगे, यह आदेश जिलाधिकारी दंडाधिकारी नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 के अवसर पर निर्मित किए गए हैं. संगठन अथवा व्यक्ति विशेष के विरुद्ध सामग्री अथवा इस प्रकार के पोस्टर आलेख फोटो आदि प्रकाशन नहीं करेंगे जिससे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हो. यह आदेश सभी प्रकार के सोशल मीडिया माध्यमों के लिए भी लागू रहेगा. बिना अनुमति के कोई भी व्यक्ति भूमि चारदीवारी वाहनों आदि पर चुनाव संबंधित पोस्ट नहीं लगाएंगे किसी भी अभ्यर्थी अथवा उनके कार्यकर्ताओं व समर्थकों द्वारा पोस्टर चिपकाकर झंडा लगाकर किसी निजी सार्वजनिक अथवा सरकारी भवन को करना निश्चित है सचिव राज्य निर्वाचन बिहार के विस्तृत दिशा निर्देश पुस्तिका पत्र में वर्णित निर्देशों का अनुपालन कराने हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

08/03/2022

नौ मार्च को होगी गंगा नदी में नौका दौड़ प्रतियोगिता:
चौसा: आगामी नौ मार्च को महर्षि च्यवन थर्मल पावर मजदूर संघ, चौसा के तत्वावधान में नौका दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह प्रतियोगिता चौसा नगर स्थित बाजार घाट के पास होगी। संघ के संयोजक अश्वनी कुमार वर्मा ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक नौकाएं व दर्जनों नाविक भाग लेंगे। प्रतियोगिता बुधवार की सुबह नौ से 11 बजे की अवधि में निर्धारित है जो चौसा के बाजार घाट से शुरु होकर उत्तर प्रदेश की सीमा तक और पुनः वापस लौटने वाले में जो प्रथम, द्वितीय अथवा तृतीय स्थान प्राप्त करेंगे उन्हें पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

चौसा नगर पंचायत के भवन का हुआ उद्घाटन: कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम ने चौसा के विश्वकर्मा मंदिर समीप स्थित पंचायत स...
20/06/2021

चौसा नगर पंचायत के भवन का हुआ उद्घाटन:
कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम ने चौसा के विश्वकर्मा मंदिर समीप स्थित पंचायत सरकार भवन में फीता काटकर चौसा नगर पंचायत के कार्यालय का किया उद्घाटन। पाँच कर्मियों के साथ होगा कार्य संचालन।
इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि कार्यालय खुलने से विकास कार्यों, प्रमाण पत्रों के निर्गमन, स्वच्छता, नाली सफाई जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को सुचारू रूप से किया जा सकेगा।

उप विजेता रही बक्सर की टीम को 5000 राशि का चेक देते अतिथि।।।
21/02/2021

उप विजेता रही बक्सर की टीम को 5000 राशि का चेक देते अतिथि।।।

ट्रॉफी के साथ विजेता टीम चौसा नरबतपुर।।।
21/02/2021

ट्रॉफी के साथ विजेता टीम चौसा नरबतपुर।।।

Address

Chausa
802114

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chausa Calling- चौसा काँलिँग posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Chausa Calling- चौसा काँलिँग:

Share