EnterGo Media

EnterGo Media Welcome EnterGoMedia

अल्पसंख्यको का हितैसी है नीतीश कुमार :- सलीम परवेजनगर निगम सभागार छपरा मे जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का हुआ समीक्षातामक बै...
08/06/2022

अल्पसंख्यको का हितैसी है नीतीश कुमार :- सलीम परवेज

नगर निगम सभागार छपरा मे जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का हुआ समीक्षातामक बैठक

नगर निगम सभागार छपरा मे जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नीवर्तमान जिला अध्यक्ष जहाँगीर आलम मुन्ना के अध्यक्षता मे समीक्षातामक बैठक का आयोजन किया गया समीक्षातामक बैठक के मुख्य अतिथि जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व उप सभापती सलीम परवेज ने जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अल्पसंख्यको के कल्याण के लिए अनेको जन कल्याणकारी योजनाओ को संचालित किया है जैस मुख्यमंत्री ऋण योजना, बिहार प्रसासनिक सेवा के तैयारी के लिए हज भवन पटना मे कोचिंग की ब्यवस्था, तलाक सुदा को 25000 हजार सहायता राशि योजना,ऐसे अनेको कार्यक्रम अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए चलाये जा रहे है जदयू राज्य परिषद सदस्य बैजनाथ प्रसाद सिंह विकक्ल ने कहा की मुख्यमंत्री नितीश कुमार अल्पसंख्यक समाज के हित मे अनेको फैसले लिए है जदयू प्रदेश सचिव सह पूर्व प्रत्याशी मरहौरा विधानसभा अल्ताफ आलम राजू ने जदयू कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा की 2005 मे ज़ब नितीश कुमार को बिहार का बाग़ डोर मिला तो भागलपुर दंगा मे अल्पसंख्यक समाज के विस्थापित परिवार को पेंसन एवं कर्ज माफ़ कर सम्मान देने का काम किया कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश म्हासचिव असरफ अंसारी अब्दुल रहीम राइन अति पिछड़ा जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण पंडित नासीर खान पूर्व प्रदेश म्हासचिव बुनकर प्रकोष्ठ जावेद अब्बास पप्पू बैजनाथ सिंह संभु मांझी जमाल असरफ उर्फ़ बबलू इम्तेयाज परवेज सदाब आलम मुन्नू सकीला बानो सादिक हुसैन अंसारी अमजद अली रवि प्रकास कुसुम देवी रेयाजुद्दीन मंसूरी डॉo असलम अंसारी सफ़क़ बानो सदाम हुसैन नाजीर अहमद उर्फ़ नन्हे समशेर आलम खान

चंडी स्थान, बगहा में 18 और 19 जून को होगा श्रीमद भागवत नाम संकीर्तन : रूपेश पांडेय*श्रीमद भागवत नाम संकीर्तन का आयोजन आग...
08/06/2022

चंडी स्थान, बगहा में 18 और 19 जून को होगा श्रीमद भागवत नाम संकीर्तन : रूपेश पांडेय*

श्रीमद भागवत नाम संकीर्तन का आयोजन आगामी 18 और 19 जून 2022 को चंडी स्थान, बगहा, प. चंपारण में किया जा रहा है। इस आयोजन में दशरथ गद्दी अयोध्या के महंत बृजमोहन दास जी महाराज मुख्य रूप से शामिल होंगे। इसकी जानकारी आज संकीर्तन के आयोजक रूपेश आर पांडेय ने मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस कर दिया। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म वो धर्म है, जिसका नाश सैकड़ो वर्षों से कोई नहीं कर सका। कितने आक्रांता आये और विलुप्त भी हो गए वो शासक हमारी संपत्ति को तो लूटे ले गए हमारी संस्कृति को नही लूट पाए। ऐसे में हमारी नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक और संस्कृति विरासत के लिए यह आयोजन जरूरी है।

रूपेश आर पांडेय ने बताया कि हमारे राष्ट्र का मूल्यवान सिद्धांत बताने वाला पौराणिक ग्रन्थ श्रीमद्भागवत गीता है। जो केवल धर्म का नही, बल्कि मानव समाज का परिचायक होती है। कलयुग केवल नाम अधारा, सुमिर-सुमिर नर उतरी पारा। कलयुग में केवल हरि नाम संकीर्तन ही भवसागर से पार करने वाली वह नैया है, जिस पर बैठकर पापी मनुष्य भी भव से पार हो जाता है। कहा गया है कि सतयुग में यज्ञ, द्वापर में दान, त्रेता में तप की बड़ी महिमा थी ।लेकिन इन सब में कलयुग की महिमा को बड़ा ही महान बताया गया है कि केवल भगवान नाम से ही इस कलिकाल में ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है। इसलिए हमने इस पुण्य काम को करने का निर्णय लिया है और इसके लिए हमने बिहार के प. चंपारण का बगहा जिले के प्रसिद्ध चंडीस्थान को चुना है। अतः हम सभी श्रद्धालुओं से आग्रह करेंगे कि आप सभी बड़ी से बड़ी संख्या में इस संकीर्तन में शामिल हो।

इस प्रेस कांफ्रेंस के औसर पर संजय भूषण पटियाला ,हितेश्वर रॅपर रघुकुल तिलक , राम सुजान सिंह, अक्षय पालेंगे उपस्थिति थे।

अमनौर में एमएलसी सच्चितानन्द राय ने अमृत सरोवर का किया शिलान्यास।अमनौर(सारण)प्रखंड के अमनौर हरनारायण पंचायत के पुरवारी प...
08/06/2022

अमनौर में एमएलसी सच्चितानन्द राय ने अमृत सरोवर का किया शिलान्यास।

अमनौर(सारण)प्रखंड के अमनौर हरनारायण पंचायत के पुरवारी पट्टी गांव में बुधवार को जन प्रतिनिधि अभिनन्दन सह अमृत सरोवर का शिलान्यास समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ।जिसमें प्रखण्ड के सैकड़ो मुखिया वार्ड बीडीसी समेत सभी पंचायत जनप्रतिनिधि शामिल हुए।इस मौके पर आये मुख्यातिथि नव निर्वाचित एमएलसी सच्चितानन्द राय का पंचायत जन प्रतिनिधियों ने फूल माला पहनाकर सर पर पगड़ी व हाथों में तलवार सौंपकर स्वगत अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि राजीव सिंह ने किया।इसके पश्चात चयनित तालाब के उड़ाही एवं सौन्दर्यकरण कार्य का बुधवार को नव निर्वाचित एमएलसी ई सच्चितानन्द राय व मुखिया निर्मला सिंह ने संयुक्त रूप से ईट रख नारियल फोड़कर अमृत सरोवर तलाब का शिलापट्ट रख किया शिलान्यास।यह कार्य राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के तहत होना है।ई सच्चिता नन्द राय ने कहा कि अमृत सरोवर के तहत तालाब का सौन्दर्यकरण करके इसे रमणीय स्थल बनाया जा रहा है।ताकि हमारे पर्यावरण संसाधन पूर्ण जीवित हो सके,साथ ही जल का संरक्षण हो सके।इन्होंने कहा कि पांच वर्षों से प्रतिनिधित्व का कार्य करता हुए।मेरा एक ही सपना रहा है।ग्राम पंचायत हर तरह से मजबूत हो सके।ऐसा नियम बने जिससे ग्राम पंचायत को अधिक से अधिक अधिकार हो सके।उन्होंने कहा कि पंचायत के बिकाश के बगैरह राज्य व देश का बिकाश सम्भव नही है।हमारा प्रयास रहे कि गांव को उनका वजीप हक मिल सके।इस मौके पर समाजसेवी प्रियरंज सिंह,मुखिया पति बीरेंद्र सिंह,राजीव सिंह,संजीव सिंह,मुखिया सतेंद्र राम,मुखीय पति मुनचुन सिंह,उप प्रमुख बिबेक़ानन्द राय,मुखीय पति दिलीप सिंह ,मुखिया पंकज राय,संजय साह, मुनबचा सिंह,रविरंजन रवि,प्रभात सिंह, विक्रमा मांझी,प्रमोद सिंह,उप मुखिया विकाश सिंह, वार्ड प्रतिनिधि राजू प्रसाद, रमेश राय,संजय मांझी,विजय सिंह,हरिनारायण भारती राम,पिंटू सिंह
मुखिया नागेश्वर चौहान,समेत सैकड़ो जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

नया बिहार चमकता बिहार..!!महात्मा गाँधी सेतु ब्रिज..!!❤️‍🩹धन्यवाद नीतीश जी ,Narendra Modi  जी Nitin Gadkari  जी Nitin Nab...
07/06/2022

नया बिहार चमकता बिहार..!!महात्मा गाँधी सेतु ब्रिज..!!❤️‍🩹
धन्यवाद नीतीश जी ,Narendra Modi जी Nitin Gadkari जी
Nitin Nabin भइया !!

ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे खेल के आयोजन से सामाजिक एकता के साथ मानसिक, शारीरिक व‌‌ चारित्रिक विकास संभव: वैधनाथ प्रसाद सि...
06/06/2022

ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे खेल के आयोजन से सामाजिक एकता के साथ मानसिक, शारीरिक व‌‌ चारित्रिक विकास संभव: वैधनाथ प्रसाद सिंह' विकल'
ऐसे खेल के आयोजन हीं छात्र-युवाओं, गांवों के विकास में मिल के पत्थर साबित होंगे: मिथलेश कुमार राय
नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सूतिहार ने मूसेपुर को 66 रनों से हराया..

गरखा: जेपी सुपर क्लब जगदीशपुर, पंचायत जलाल बसंत के तत्वावधान में नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. दुधिया रौशनी के बीच खेले गए नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सुतिहार की टीम ने अपने कोटे के 10 ओवर में 170 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. वहीं इसके जवाब में दूसरी पारी में खेलने उतरी मूसेपुर की टीम मात्र 104 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इस प्रकार से सुतिहार की टीम ने मुसेपुर टीम को 66 रनों से पराजित कर दिया. इससे पहले वरिष्ठ जदयू नेता वैद्यनाथ प्रसाद सिंह 'विकल' एवं बिहार प्रदेश मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथलेश कुमार राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया.
संचालन सह कमेंट्री राहुल कुमार यादव एवं अम्पायरिंग नीरज कुमार यादव व लक्ष्मण पाण्डेय ने किया.
दुधिया रौशनी के बीच हजारों दर्शकों से भरी हुई सभा को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश वरिष्ठ जदयू नेता वैधनाथ प्र. सिंह विकल ने कहा कि खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है. स्वस्थ शरीर और दिमाग काे विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. खेल कई प्रकार के होते हैं, जाे हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं. लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति होती है. ऐसे में खेल इस तनाव को दूर करने का बेहतर माध्यम है. बिहार प्रदेश मुखिया संघ अध्यक्ष मिथलेश कुमार राय ने कहा कि हमारे देश में खेलों को उतनी प्राथमिकता नहीं मिलती, जितनी शिक्षा को दी जाती है. जिस तरह दिमाग का सही विकास के लिए शिक्षा जरूरी है, उसी तरह शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण हैं. शिक्षा के माध्यम से हम टीम भावना नहीं सीख सकते, लेकिन खेल से यह संभव है.
इस मौके पर टूर्नामेंट आयोजक इंद्रजीत कुमार, मुखिया प्रतिनिधि दिनेश राय, महेश राय, डाॅ. सुरेंद्र राय, जिला पार्षद प्रतिनिधि अजय मांझी, शिक्षक मृत्युंजय हिंमाशु, सत्रोहन राय डीलर, शिवप्रसाद राय, शिक्षक शाब्बीर खान, संजय यादव,
पंकज कुमार, जगमोहन कुमार, दीपू कुमार, अजीत कुमार, राजू कुमार, कुंदन कुमार, सुबोध कुमार, सहित सैकड़ों ग्रामीण जनता मौजूद थे.

नरांव के धनौरा मे चल रहे रूद्र महा यज्ञ के प्रांगन मे मंच से राम कथा श्रवण करने वालो की जन शैलाब उमर रही है। मंच से श्री...
06/06/2022

नरांव के धनौरा मे चल रहे रूद्र महा यज्ञ के प्रांगन मे मंच से राम कथा श्रवण करने वालो की जन शैलाब उमर रही है। मंच से श्रीराम चंद्र जी के महिमा का गुणगान करते हुए अयोध्या के प्रख्यात कथा वाचक पवन दास शास्त्री ने यज्ञ के पाॅचवे दिन रविवार को रात्री मे कहा कि राम जी से बैर भाव रखते हुए भी रावण का नाम अमर हो गया।क्योकि राम ने अधर्मी का वध कर राम राज कायम कर आम लोगो को सुकून दिया था।रावण को आज हम राम के चलते याद करते है और जबतक श्रृष्टि रहेगी याद करते रहेंगे।

सारण जिला के गरखा थानान्तर्गत लूट के 02 कांडो का किया गया उद्भेदन।01 देशी कट्टा , 02 जिन्दा कारतूस , 02 मोबाईल एवं 01 मो...
06/06/2022

सारण जिला के गरखा थानान्तर्गत लूट के 02 कांडो का किया गया उद्भेदन।
01 देशी कट्टा , 02 जिन्दा कारतूस , 02 मोबाईल एवं 01 मोटरसाईकिल के साथ 01 अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
सारण जिला के गरखा थानान्तर्गत दिनांक- 21.04.22 को इण्यिन गैस के कर्मी तथा दिनांक- 16.05.22 को गीट्टी बालू व्यवसायी से अपराधकर्मियों के द्वार कैश लूट की घटना को कारित किया गया था, जिस संबंध में गरखा थानान्तर्गत कांड सं0-222 / 22 , दिनांक 21.04.22 धारा -392 भा0 द0 वि0 एवं 303 / 22 , दिनांक 16.05.22 धारा 392 भा0 द0 वि0 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक , सारण द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी , सदर / अंचल पुलिस निरीक्षक , मुफ्फसिल अंचल तथा थानाध्यक्ष , गरखा थाना , सारण को कांडों के अनुसंधान एवं त्वरित कार्रवाई करने हेतु दिशा - निर्देश दिया गया , जिसके आलोक में गरखा थाना द्वारा कांड का त्वरित अनुसंधान एवं कार्रवाई कर कांड में संलिप्त अपराधकर्मी विकास कुमार सिंह उर्फ गोलू , पे0 श्री कान्त सिंह , सा0 विषनपुरा थाना मुफ्फसिल , जिला - सारण को 01 देशी कट्टा , 02 जिन्दा कारतूस 02 मोबाईल एवं 01 मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में गरखा थानान्तर्गत कांड सं0-354 / 22 , दिनांक- 05.06.22 , धारा -25 ( 1- बी ) a / 26 / 35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया। अनुसंधान एवं पूछ - ताछ के क्रम में गिरफ्तार अपराधकर्मी के द्वारा उक्त लूट कांड में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया गया है तथा इनके निशानदेही पर इस कांड में संलिप्त अन्य अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी / कार्रवाई की जा रही है।
» गिरफतार अपराधकर्मी का नाम एवं पता :
1. विकास कुमार उर्फ गोलू , पे0 श्री कान्त सिंह , सा0 विषुणपुरा , थाना मुफ्फसिल , जिला सारण।
» गिरफतार अपराधकर्मी विकास सिंह का अबतक ज्ञात आपराधिक इतिहासः
1. गरखा थाना कांड सं0-222 / 22 , दिनांक- 21.04.22 , धारा -392 भा0 द0 वि0
2. गरखा थाना कांड सं0-303 / 22 , दिनांक- 16.05.22 , धारा -392 भा0 द0 वि0
★ बरामद / जप्त वस्तुओं की विवरणी :
1. देशी कट्टा 01
2. जिन्दा कारतूस 02
3. मोबाईल 02
4. मोटरसाईकिल 01

सारण पुलिस ,
आपकी सेवा में सदैव तत्पर ...........

06/06/2022

कनीय विद्युत अभियंता दरियापुर बैजनाथ प्रसाद गुप्ता का विदाई समारोह आयोजित किया गया

दिघवारा सारण छपरा सहायक विद्युत अभियंता सीतलपुर फिरोज अंसारी के नेतृत्व में कनीय विद्युत अभियंता दरियापुर बैजनाथ प्रसाद गुप्ता का विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें कनीय विद्युत अभियंता भावुक होकर कहे की दरियापुर को मैं कभी नहीं भूल सकता। इस कार्यक्रम में उपस्थित सौरभ कुमार शर्मा, कमलेश कुमार कार्यपालक सहायक, विनय कुमार सिंह आर आर एफ, गुलशन सिंह, प्रभात गौतम, सुधीर कुमार, विक्की, रजनीश तिवारी, हरेराम सिंह, समरेश सिंह, अरुण कुमार, राय सुरेश राय, धर्मवीर कुमार आदि विद्युत विभाग के कर्मचारी इस आयोजन में उपस्थित रहे।

पावर स्टार पवन सिंह भोजपुरी फ़िल्म 'भारत माता की जय' से हुए आउट, उनकी जगह लेंगे प्रिंस सिंह राजपूत भोजपुरी सिनेमा के पावर...
06/06/2022

पावर स्टार पवन सिंह भोजपुरी फ़िल्म 'भारत माता की जय' से हुए आउट, उनकी जगह लेंगे प्रिंस सिंह राजपूत

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह निर्देशक सुजीत कुमार सिंह की आगामी फ़िल्म 'भारत माता की जय' से आउट हो गये हैं। अब इस फ़िल्म में पवन सिंह की जगह प्रिंस सिंह राजपूत नज़र आएंगे। दरअसल लॉक डाउन से पहले इस फ़िल्म के लिए सुजीत कुमार सिंह ने पवन सिंह को साइन किया था, लेकिन कुछ कारणों से अब पवन सिंह की जगह इस फ़िल्म में प्रिंस सिंह राजपूत के रहे है। इस फ़िल्म की शूटिंग भी जल्द ही की जानी है। इस फ़िल्म में प्रिंस सिंह राजपूत और पायस पंडित भी मुख्य भूमिका में हैं।

वैसे भी एम एस ब्राइट सन प्रस्तुत भोजपुरी फ़िल्म 'भारत माता की जय' एक अनोखी देशभक्ति वाली फिल्म है। इस फ़िल्म के निर्माता सतीश पोद्दार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सलाहकार मंडल में आते हैं। जो इसे बड़े पैमाने पर बनाने और बिहार - यूपी के साथ महाराष्ट्र में भी बड़े थियेटर में ले जाने की बात कर चुके हैं। यह फ़िल्म देश भक्ति के असल मायनों से देश का परिचय कराने वाला है। लेकिन शूटिंग से पूर्व फ़िल्म में पवन सिंह की जगह प्रिंस सिंह राजपूत की एंट्री से चर्चा का बाजार भी गर्म हो गया है। बाजवूद इसके मेकर्स का मानना है कि फ़िल्म 'भारत माता की जय' कथा प्रधान फ़िल्म है। स्टार कास्ट सेकेंडरी है। वे एक ऐसी फ़िल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका कथानक लोगों को देशभक्ति के लिए प्रेरित करेगा।

वहीं निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने फिल्म को लेकर कहा कि यह फिल्म हमारी देशभक्ति फिल्म है और मैं कुछ ऐसा फिल्म के माध्यम से करने जा रहा हूँ। इसे देखकर देशभक्ति का भावना रखने वालो में और उत्साह का संचार होगा, जिसे देखकर आने वाले जनरेशन को भी देशभक्ति की भावना मिलती रहे। फिल्म में किरदार को लेकर प्रिंस सिंह राजपूत को बेहद मेहनत भी करनी है। फिल्म की शूटिंग हम मुंबई और यूपी के कई लोकेशन पर शूट करेंगे।

Address

New Delhi
Chennai
8000013

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when EnterGo Media posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to EnterGo Media:

Share