15/03/2025
रिलायंस का वनतारा यानी जो मुकेश अंबानी ने जामनगर में 3000 एकड़ में दुनिया भर के बेसहारा सर्कस से बचाए गए जानवरों के लिए आश्रय बनाया है और इसके लिए 4000 एकड़ में अलग से एक फलदार पेड़ों का बगीचा लगाया है उसके पीछे की सच्चाई बहुत कम लोगों को पता होगी !
अनंत अंबानी जब पैदा हुए थे तब वह बिल्कुल नॉर्मल थे लेकिन 2 साल के बाद एक ऑटोइम्यून डिजीज का पता चला जिससे उनकी हड्डियों में प्रॉब्लम उनको सांस लेने में प्रॉब्लम होने लगी !
कुछ बड़े होने पर यह प्रॉब्लम और ज्यादा बढ़ गया !महंगे महंगे स्टेरॉयड दिए जाने लगे जिससे वजन भी बढ़ गया मुकेश अंबानी ने दुनिया के किसी भी डॉक्टर को नहीं छोड़ा फिर जब तमाम डॉक्टर ने उनको बताया कि ऑटोइम्यून डिजीज में स्ट्रेस हार्मोस रिलीज होने पर समस्या और ज्यादा गंभीर होती है तो आपका बच्चा जिस चीज में खुश रहता हो उसे वह काम करने दीजिए यह जितना ज्यादा खुश रहेगा तो उतने कम स्ट्रेस हार्मोन पैदा होंगे और यह ऑटो इम्युन बीमारी धीरे-धीरे उतनी ही कमजोर होती चली जाएगी !
अनंत अंबानी को जानवरों के साथ खेलना पसंद था फिर कुछ बड़े हुए तो रिलायंस टाउनशिप में एक शानदार बंगले में अनंत अंबानी अकेले रहने लगे वहां उन्होंने कुछ कुत्ते पाले थे और कुछ हिरण थे उन्हीं कुत्तों के साथ खेलते थे !
जानवरों के बीच में रहने से वह इतना खुश रहने लगे कि सच में उनकी तबीयत में बहुत शानदार सुधार हुआ !
इतना ही नहीं उनका एक प्रिय कुत्ता स्पार्कल जब मरा तब आप इस तस्वीर में देखिए उसे कुत्ते की याद में रिलायंस टाउनशिप के अंदर एक बड़ा सर्किल बना हुआ है जिसे स्पार्कल सर्कल कहते हैं और मार्बल से उसे कुत्ते की मूर्ति उसे पर लगाई गई है !
फिर एक दिन अनंत अंबानी स्लोवाकिया थे वहां उन्होंने यह देखा की एक सर्कस में कुछ हाथी और बाघ जो एकदम बुजुर्ग हो चुके हैं उन्हें जहर का इंजेक्शन देकर मारने का आदेश दिया गया है क्योंकि स्लोवाकिया की सरकार ने भी उनके पालन पोषण से मना कर दिया था उसके बाद से अनंत अंबानी ने अपने टाउनशिप में वनतरा प्रोजेक्ट शुरू किया !
स्लोवाकिया सरकार से बात करके उन सभी जानवरों को लाया गया और इस तरह देखते ही देखते मुकेश अंबानी ने अपने पुत्र के शौक के लिए अपने पुत्र को खुश रहने के लिए कई हजार करोड रुपए पानी की तरह बहा दिए
विशाल हॉस्पिटल बनाया गया दुनिया भर के जानवरों के विशेषज्ञों