28/08/2026
मेरी अपनी कोई बहन नहीं है… शायद भगवान ने कुछ सोचकर नहीं दी होगी।
लेकिन जैसे-जैसे रक्षाबंधन पास आता है ना, भाई-बहन वाले reels और videos आने लगते हैं… और सच बताऊँ, उन्हें देखकर मन थोड़ा emotional हो जाता है। कभी-कभी आँखों में आँसू भी आ जाते हैं।
ऐसा नहीं है कि मेरी जिंदगी में बहनों की कमी है… बहनें बहुत हैं, और सब अपनी जगह बहुत प्यारी हैं। लेकिन कहते हैं ना… अपना खून, अपना खून ही होता है। ❤️
अपनी बहन होती तो शायद खुलकर डाँट भी देता, उससे लड़ भी लेता, उसके सामान चुराकर खा भी लेता, उसे परेशान भी करता… और फिर थोड़ी देर बाद ऐसे normal हो जाता, जैसे कुछ हुआ ही नहीं। 😅
लेकिन किसी और को बहन मानकर… उतना खुलकर लड़ नहीं सकते, डाँट नहीं सकते। कहीं न कहीं ये डर रहता है कि कहीं बुरा मानकर दूर ही न हो जाए।
शायद यही फर्क होता है… रिश्ते होने और खून के रिश्ते होने में।
खैर… जो भगवान ने नहीं दिया, उसके लिए शिकायत कैसी।
शायद उसने मेरी किस्मत में कुछ और अच्छा लिखा होगा…
लेकिन रक्षाबंधन के दिन एक बहन की कमी, दिल को थोड़ा ज़्यादा महसूस होती है। 😔❤️