Pareek Publicity

Pareek Publicity Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Pareek Publicity, 70, kailash nagar setu marg, Chittorgarh.

भाई राजन माली को जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाये।
12/05/2026

भाई राजन माली को जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाये।

06/04/2026
🗓️ 25 जून 1975 – लोकतंत्र का काला दिनआज ही के दिन भारत में लोकतंत्र का गला घोंटा गया था।प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सिफ...
25/06/2025

🗓️ 25 जून 1975 – लोकतंत्र का काला दिन

आज ही के दिन भारत में लोकतंत्र का गला घोंटा गया था।
प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सिफारिश पर लगाए गए आपातकाल ने संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों को छीन लिया था।

✖ नागरिक स्वतंत्रता समाप्त
✖ प्रेस की आज़ादी पर ताला
✖ विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी
✖ न्यायपालिका पर दबाव
✖ जबरन नसबंदी जैसे अमानवीय कदम
✖ संसद का कार्यकाल बढ़ाया गया, चुनाव टाले गए

🛑 लोकतंत्र को कुचलने की 21 महीने की क्रूर अवधि
इस काली रात ने दिखा दिया कि अगर जनता सतर्क न रहे, तो सत्ता कैसे तानाशाही में बदल सकती है।

📣 25 जून सिर्फ एक तारीख नहीं, एक चेतावनी है
कि लोकतंत्र की रक्षा सिर्फ सरकार की नहीं, हर जागरूक नागरिक की जिम्मेदारी है।

🕯️ आइए, इस दिन को याद रखें —
ना भूलें, ना माफ करें।
#काला_दिवस

पधारो सा!पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती समारोह में सहभागिता के लिए जयपुर आगमन पर भाजपा के यशस्व...
31/05/2025

पधारो सा!

पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती समारोह में सहभागिता के लिए जयपुर आगमन पर भाजपा के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष व माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।

J.P.Nadda

भारतीय संस्कृति और मानवता की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन अर्पित करने वाली महान वीरांगना, 'लोकमाता' पूज्य देवी अहिल्याबाई ...
31/05/2025

भारतीय संस्कृति और मानवता की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन अर्पित करने वाली महान वीरांगना, 'लोकमाता' पूज्य देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जन्म जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन करता हूँ।

'पुण्यश्लोक' देवी अहिल्या बाई ने भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण प्रदान करने के लिए सम्पूर्ण भारत में 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की आधारशिला रखी। उनकी त्रिशताब्दी जन्मजयंती वर्ष को आज सारा भारत उत्साहपूर्वक मना रहा है और देश माँ भारती के सेवार्थ एवं हमारी प्राचीन सनातन संस्कृति के संरक्षणार्थ उनके कार्यों के लिए अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर रहा है।

लोकमाता का जीवनवृत्त नारी सशक्तिकरण, धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण तथा मानव सेवा के लिए युगों तक याद किया जाएगा।

स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, क्रांतिकारी विचारक और राष्ट्रभक्त वीर विनायक दामोदर सावरकर की जन्म जयंती पर माल्यार्पण कर...
28/05/2025

स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, क्रांतिकारी विचारक और राष्ट्रभक्त वीर विनायक दामोदर सावरकर की जन्म जयंती पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।

पहलगाम के आंतकी हमले में पर्यटको की नृशंस हत्या के विरोध में सर्व समाज द्वारा आयोजित मौन जुलूस में चितौड़गढ़ सांसद श्री ...
24/04/2025

पहलगाम के आंतकी हमले में पर्यटको की नृशंस हत्या के विरोध में सर्व समाज द्वारा आयोजित मौन जुलूस में चितौड़गढ़ सांसद श्री CP Joshi जी के साथ उपस्थित होकर कलेक्ट्रेट पर मानव श्रंखला बनाकर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।

बिना लोकल सपोर्ट आतंकी कुछ नहीं कर सकते है। गुजरात से लेकर राजस्थान, पंजाब में पाकिस्तान की लंबी सीमा लगती है। परंतु वहा...
24/04/2025

बिना लोकल सपोर्ट आतंकी कुछ नहीं कर सकते है। गुजरात से लेकर राजस्थान, पंजाब में पाकिस्तान की लंबी सीमा लगती है। परंतु वहां पर लोकल सपोर्ट नहीं मिलता। कश्मीर में इन आतंकियों को पूरा सपोर्ट मिलता है, कश्मीर के ही युवा आतंकी बनते है, उनके घर वाले यह तक कहते है वो आतंकी नहीं है दीन के लिए और बेटे भी कुर्बान करेंगे। आतंकियों का जनाजा शान से निकाला जाता है। बहुत साल पहले भी मैंने यही कहा था कि कश्मीर जाना छोड़ दो। वहां के होटल वाले, टैक्सी वाले, पिट्ठू और बाजार वाले जिस तरह से मनमानी करते है, पर्यटको के साथ बदतमीजी करते है, उनको व्यापार देना बंद करे।

उत्तराखंड चले जाओ
पर कश्मीर जाना बंद कर दो। निर्दोष लोगों को धर्म पूछ कर मारना सीधा सीधा धार्मिक हमला है। दुकान वालो और लोकल लोगों को छोड़ दिया गया। केवल हिन्दू लोगों को पहचान पूछ कर मारा गया। पाकिस्तान समर्थित हर व्यक्ति, हर राजनैतिक दल और हर जगह का पूर्ण बहिष्कार आवश्यक है। पाकिस्तान का राग अलापने वालो पर भी कार्यवाही आवश्यक हैं।

जिस तरह से पालघर में संतो पर किए गए हमले की तस्वीर विचलित करती आई है, ये तस्वीर भी मस्तिष्क में सदा के लिए विचलित करती रहेगी।

दुखी मन से
मनोज पारीक

भारतीय जनता पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।आज भाजपा के स्थापना दिवस पर  भाजपा का झंडा लगाक...
06/04/2025

भारतीय जनता पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आज भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजपा का झंडा लगाकर उन सभी महान विभूतियों को नमन किया जिन्होंने वर्षों की अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर कर इस ऊंचाई तक पहुंचाया। 46 वर्षों की भाजपा की यात्रा केवल एक पार्टी के विस्तार की नही बल्कि भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के संकल्प की कहानी है।

20/02/2025
जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
09/03/2023

जन्मदिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Address

70, Kailash Nagar Setu Marg
Chittorgarh
312001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pareek Publicity posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share