hindsatya

hindsatya समाज का दर्पण

हरिपुर कला में स्वच्छ भारत अभियान की खुली पोल।  देश के प्रधानमंत्री द्वारा संपूर्ण राष्ट्र में चलाए जा रहे हैं स्वच्छ भा...
05/02/2025

हरिपुर कला में स्वच्छ भारत अभियान की खुली पोल।
देश के प्रधानमंत्री द्वारा संपूर्ण राष्ट्र में चलाए जा रहे हैं स्वच्छ भारत अभियान हेतु प्रत्येक घर से कूड़ा उठाने हेतु कूड़ा गाड़ी की व्यवस्था होने पर भी कई स्थानों में खुले में कूड़े का अंबार देखने को मिलता रहता है यही हाल डोईवाला ब्लॉक के अंतर्गत हरिपुर ग्राम सभा से भी सामने आया है जहां प्राइमरी स्कूल के समीप विगत वर्षों से कूड़े का अंबार देखने को मिल रहा है।
पर्यावरण के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रहे स्वास्तिक संकल्प ट्रस्ट के अध्यक्ष चेतन चौबे द्वारा इस गंभीर विषय पर उत्तराखंड सीएम हेल्पलाइन में कंप्लेंट की गई जिसका उचित निवारण न होने पर पुनः प्रधानमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन कंप्लेंट कर सूचित किया गया। फल स्वरुप ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अमित सेमवाल द्वारा लिखित पत्र में अवगत कराया गया कि शीघ्र ही उक्त स्थान पर सफाई करवाते हुए कूड़ादान रखा जाएगा। साथ ही ट्रस्ट के अध्यक्ष द्वारा समस्त जनता से भी कूड़ा ना फैलाने में सहयोग करने की अपीलकी गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बताया कि जल्दी ही स्वच्छ भारत अभियान हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाकर स्थानीय जनता को भी जागरूक किया जाएगा।

Narendra Modi Pushkar Singh Dhami Prem Chand Aggarwal

28/01/2025

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने जनता के समक्ष रखा अपना पक्ष -:
कोई आपकी मां को गाली दे तो आप क्या करेंगे ?? सुनिए क्या बोले विधायक खानपुर उमेश कुमार।।

Uttarakhand Police Umesh Kumar

27/01/2025

खानपुर के वर्तमान व पूर्व विधायक के मध्य हुई आपसी रंजिश के चलते पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने वर्तमान विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय में किए थे फायर।
उक्त प्रकरण में हिरासत में लिए कुंवर प्रणव चैंपियन को 14 दिन की न्याय हिरासत में भेजते हुए वर्तमान विधायक उमेश कुमार को मिली जमानत, समर्थकों के साथ खिंचवाई सेल्फी।

16/09/2024

"आज दोपहर 12:00 बजे गीता कुटीर घाट में एक दर्दनाक घटना घटी, जहां हरिपुर निवासी दो मासूम बच्चे गंगा में नहाते समय डूब गए और अब तक लापता हैं। ये बच्चे अपने माता-पिता के नौकरी पर जाने के बाद पड़ोसियों के साथ गंगा घाट पर आए थे। इस घटना से एक बार फिर गंगा किनारे नहाने के खतरों पर ध्यान देना जरूरी हो गया है।
🎊गंगा जैसी गहरी और तेज़ धार वाली नदियों में नहाना जितना आकर्षक लगता है, उतना ही खतरनाक हो सकता है। इसलिए, हमेशा ध्यान रखें:
छोटे बच्चों को कभी भी बिना निगरानी के नदियों, तालाबों, या किसी भी गहरे पानी के पास न छोड़ें।
गहरे पानी में नहाते समय सावधानी बरतें, और केवल सुरक्षित स्थानों पर ही नहाएं।
🎊प्रशासन द्वारा लगाए गए चेतावनी संकेतों का पालन करें और घाटों पर बनी सुरक्षा व्यवस्थाओं का उपयोग करें।
🎊गंगा जैसी पवित्र नदियां हमें जीवन देती हैं, लेकिन असावधानी बरतने पर ये जीवन छीन भी सकती हैं। इस हादसे से सबक लेते हुए हम सभी को गंगा घाटों पर नहाते समय सावधानी रखनी चाहिए, ताकि कोई और परिवार इस तरह की त्रासदी का शिकार न हो।
हमारा प्रशासन और गोताखोर टीम सर्च अभियान में जुटी हुई है। हम सभी से प्रार्थना करते हैं कि बच्चे सुरक्षित वापस मिल जाएं।"

08/09/2024

🎊हरिपुर ग्राम में नशे के विरुद्ध हुआ विरोध प्रदर्शन, जिसमें एक महिला ने सुनाई दुःख भरी आप बीती, व खुली नशा तश्करी की पोल।
🎊मीडिया से बात करते हुऐ जनता ने जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, मांगा 5 साल का हिसाब।
🎊जिस क्षेत्र में नशा या किसी भी प्रकार का समाज विरोधी कार्य नियमित हो रहा हो उसकी जिम्मेदारी निश्चित ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों व पुलिस प्रशासन की होती है। अक्सर जनता का मौन रहना भी विवादास्पद रहा है।
🎊15 वार्ड मेंबर, तीन क्षेत्र पंचायत सदस्य, व एक प्रधान के रुप में व्यवस्थापित है संपूर्ण हरिपुर ग्राम पंचायत।
,🎊सूत्रों के अनुसार लंबे वर्षों से यह क्षेत्र नशा तस्करी के लिए चर्चा में रहा है।

04/09/2024

ऋषिकेश में शराब माफियाओ द्वारा पत्रकार भाई योगेश डिमरी पर किए गए जानलेवा हमले के विरोध में आयोजित महापंचायत में आक्रोशित लोगों ने रखे विचार। कई वक्ताओं ने खोली शासन प्रशासन की पोल।
सभी से एकजुट हो नशे का मूल अंत करने का लिया संकल्प।
भाजपा के "हमारा बूथ सबसे मजबूत" अभियान को नशे का अंत करने के लिए भी आगे आना चाहिए।

Pushkar Singh Dhami Narendra Modi Bharatiya Janata Party (BJP) Uttarakhand Police

02/09/2024

गौर कीजिएगा समाज में हो रहे किसी भी जघन्य अपराध जैसे - निर्भया, दामिनी, हैदराबाद, देहरादून का दुष्कर्म या तमाम कुकृत्य का मूल कारण नशा करना ही रहा है। कोई भी वीभत्स घटना नशे की अवस्था में ही घटित होती है। फिर किसी का सुहाग उजड़ता है, किसी का बेटा मरता है, किसी का पिता तो किसी का भाई और कहीं रोज घरों में क्लेश होता देख बच्चों का जीवन अंधकार में होता है- अगर आज नहीं जागे तो फिर मर जाना ही ठीक रहेगा।

यही फल होता है सच्ची जनसेवा का, जब एक पत्रकार समाज को अपंग बनाने वाले अवैध तस्करों का लगातार कर रहा था पर्दाफाश, तो सुनील गंजा व उसके साथियों द्वारा सच्चे पत्रकार का जबरा तोड़ा गया, सर फाड़ा गया व टांग भी तोड़ दी गई।
इतना ही नहीं पुलिस के सामने ही घायल अवस्था में पड़े पत्रकार को धमकी देता हुआ दिख रहा है यह दरिंदा जहां पुलिस बनी रही मूक दर्शक।
गौरतलब है कि अभी तक स्थानीय विधायक जो कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है और किसी भी वरिष्ठ पुलिस प्रशासन, संबंधित आबकारी विभाग (बिष्ट-महिला) अधिकारी का कोई बयान सामने नहीं आता है, और फिर संविधान हमें बताता है कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, थू है ऐसे लोकतंत्र को।

शायद गलती स्थानीय निवासियों की भी उतनी ही है जितनी इस दरिंदे (अवैध तश्कर) की और अवैध तस्करों की दलाली खाने वाले शासन प्रशासन की।

यदि स्थानीय निवासी खुलकर पत्रकार महोदय का साथ देते तो इन तस्करों के हौसले इतने ना बढ़ पाते, अभी भी समय हैं हम सबको एकजुट होते हुए अपने आसपास हो रहे सभी प्रकार के अवैध तस्करी के खिलाफ आवाज उठानी होगी अन्यथा फिर किसी नए व्यक्ति नए पत्रकार का हस्र यही होगा।
और जिगर हो किसी में तो सबसे पहले उन दलाल शासन प्रशासन के लोगों को नंगा किया जाए जिससे इनकी सात पुस्तें भी तस्करी करवाने से पहले 100 बार सोचे।

Pushkar Singh Dhami Prem Chand Aggarwal

हरिद्वार पुलिस ने कुछ ही घंटों में मां को मारने वाले बेटे को पकड़ा🔅 पूरा घर अपने नाम करना चाहता था नशेड़ी लड़का, मां के ...
22/08/2024

हरिद्वार पुलिस ने कुछ ही घंटों में मां को मारने वाले बेटे को पकड़ा

🔅 पूरा घर अपने नाम करना चाहता था नशेड़ी लड़का, मां के नहीं मानने पर फावड़े व डंडे से मां को मार दिया

🔅 बेटे की नशे की लत ने परिवार की खुशियों पर लगाया ग्रहण, अब जा रहा जेल

🔅 फावड़ा व डंडा आदि बरामद

थाना पथरी क्षेत्रांतर्गत दिनांक 20-08-24 को एक युवक द्वारा डंडे व फावड़े से अपनी मां की निर्मम हत्या करने के प्रकरण में एक्टिव पथरी पुलिस ने घटना के कुछ घंटों के भीतर आरोपी बेटे को दबोच कर दर्दनाक घटना का खुलासा करने में सफलता हासिल की है।

आरोपी नशेड़ी बेटा, अपनी मां से घर अपने नाम करने की जिद कर रहा था। आपराधिक मामलों में लिप्त रहने पर मां ने बेटे को खरी खोटी सुना दी और घर उसके नाम करने से साफ मना कर दिया जिस पर आग बबूला होकर बेटे ने अपनी मां की निर्मम हत्या की और शव को बाथरूम में डालकर भाग गया।

आरोपी नशे का आदी है व पूर्व में चोरी के मामले में भी जेल जा चुका है। पथरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए कुछ घंटे के भीतर ही आरोपी को पकड़ लिया जो अब जेल में रहकर पश्चाताप करेगा।

👉🏻 नाम पता हत्यारोपी
सावन पुत्र सूरजभान निवासी धनपुरा थाना पथरी हरिद्वार

Uttarakhand Police

19/08/2024

देहरादून के ISBT में नाबालिग बच्ची के साथ गैंग रेप करने वाले 5 अभियुक्तों (बस चालक, परिचालक व कैशियर) को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त उत्तराखंड परिवहन निगम की बस को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच कर बस से एविडेंस एकत्रित किए गए।
जहां एक और नारी को पूजनीय माना गया है वही आए दिन इस प्रकार के जघन्य अपराध का होना समाज के लिए बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहा है।


Pushkar Singh Dhami

17/08/2024

कोलकाता में हुए वीभत्स रेप कांड व हत्या के बाद अब उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है जहां एक नर्स के साथ रेप, लूटपाट व हत्या को अंजाम दिया गया। आरोपी पुलिस गिरफ्त में है।

Pushkar Singh Dhami

17/08/2024
पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबालकी लीडरशिप में पकड़ा चैन स्नैचर।  🎬आनलाइन सट्टे ने बनाया अपराधी
10/08/2024

पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल
की लीडरशिप में पकड़ा चैन स्नैचर।
🎬आनलाइन सट्टे ने बनाया अपराधी

Address

Sadhubela Puram
Dehra Dun

Telephone

+917466085772

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when hindsatya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share