Pahad Ka Sach

Pahad Ka Sach We are displaying the News

28/01/2026
22/01/2026

किच्छा से विधायक तिलक राज बेहड़ के पुत्र सौरभ पर हुए कथित हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हमला किसी और ने नहीं, बल्कि सौरभ ने खुद ही साजिश के तहत करवाया था।

पुलिस के अनुसार पत्नी से विवाद, बाजार में लेन–देन से जुड़ी परेशानियां और राजनीतिक रूप से सुर्खियों में आने की मंशा इसके पीछे प्रमुख वजहें रहीं। मामले की गहन जांच के बाद सौरभ के करीबी दोस्त इन्द्र समेत उसके तीन अन्य दोस्तों को हमला कराने की साजिश में गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस खुलासे के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। राजनीतिक गलियारों में भी इस मामले की चर्चा तेज हो गई है और कांग्रेस बैकफुट पर नजर आ रही है। वहीं, पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद विधायक तिलक राज बेहड़ अपने पुत्र सौरभ को अस्पताल से घर लेकर चले गए हैं।

पारिवारिक कारण और राजनीतिक सहानुभूति बटोरने की मंशा का उल्लेख, हालांकि, इस दावे की पुष्टि किसी आधिकारिक पुलिस बयान या मुख्यधारा के मीडिया ने नहीं की है।

वहीं पूर्व मंत्री व सौरभ राज के पिता तिलक राज बेहड़ द्वारा इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी गई है।

16/01/2026

काशीपुर के किसान आत्महत्या प्रकरण से जुड़े पुलिस कर्मियों को चमोली तथा रूद्रप्रयाग जनपदों में तैनात करने पर वहां के लोग भड़क उठे हैं। लोगों ने विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है।

सजा के तौर पर 12 पुलिसकर्मियों को चमोली तथा रूद्रप्रयाग जनपदों में तैनाती दी गई है। लोगों का कहना है कि इन पुलिसकर्मियों को इन जनपदों में तैनाती न देने के लिए ज्वाइंनिग भी नहीं करवाई जानी चाहिए। इन पुलिसकर्मियों जनपद से बाहर ही रखा जाना चाहिए। लोगों का कहना है कि ये लोग यहां का माहौल भी खराब करेंगे।

11/01/2026

हल्द्वानी इलाके से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, नैनीताल परिवार सहित घूमने आए एक किसान ने होटल के कमरे में अपनी पत्नी और नन्हे बच्चे के सामने खुद को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मौत को गले लगाने से ठीक पहले उस शख्स ने फेसबुक पर लाइव आकर जो बातें कहीं, उन्होंने पुलिस प्रशासन और सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आखिर सवाल ये उठता है कि एक किसान को इतना खौफनाक कदम उठाने पर किसने मजबूर किया? और क्यों उसने अपनी मौत का लाइव वीडियो पूरी दुनिया को दिखाया?

04/01/2026

उत्तराखण्ड पुलिस ने स्पष्ट रूप से अवगत कराया है कि अंकिता भंडारी प्रकरण में किसी भी प्रकार का कोई वीआईपी संलिप्त नहीं है। इस तथ्य को माननीय न्यायालय द्वारा भी स्पष्ट रूप से स्वीकार किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, दो व्यक्तियों की कथित बातचीत से संबंधित वायरल ऑडियो को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा तत्काल एसआईटी का गठन किया गया, जो इस विषय में विस्तृत एवं निष्पक्ष जांच कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड की वन भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने इस पर ना...
23/12/2025

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड की वन भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने इस पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह बेहद चौंकाने वाला है कि उत्तराखंड सरकार और उसके अधिकारी अपनी आंखों के सामने वन भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को मूक दर्शक की तरह देख रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर खुद ही संज्ञान लिया है।

उत्तराखंड सरकार को सुप्रीम कोर्ट से फटकार भी पड़ी है। राज्य निवासी अनीता कंडवाल की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उत्तराखंड सरकार और उसके अधिकारी जंगल की ज़मीन पर कब्ज़े को लेकर “मूक दर्शक” बने बैठे हैं।

चलो कम से कम सुप्रीम कोर्ट ने तो मामले का संज्ञान लिया है। नही तो पहाड़ों को काट काट कर जंगलों में बड़े बड़े रिसॉर्ट बनाए जा रहे हैं। और किसी मिलीभगत के संभव नहीं हो सकता है।

Address

Dehradun
Dehra Dun
248001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pahad Ka Sach posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Pahad Ka Sach:

Shortcuts

Share