Vishwa Samvad Kendra -VSK

Vishwa Samvad Kendra -VSK Official page of Vishwa Samvada Kendra(VSK), Media Centre. WhatsApp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VacN2VIKgsNrI5QFs10p

23/05/2026

प्रेस वक्तव्य:
गौ हत्या असंवैधानिक व अक्षम्य अपराध; हिंदू समाज इसे बर्दास्त नहीं करेगा: डॉ सुरेंद्र जैन

नई दिल्ली। मई 23, 2026। विश्व हिंदू परिषद ने कोलकाता उच्च न्यायालय के उस निर्णय का स्वागत किया है जिसमें बकरीद के अवसर पर गौहत्या पर लगाए गए प्रतिबंधों को उचित ठहराते हुए कहा गया है कि गाय काटना मुस्लिम समाज का धार्मिक अधिकार नहीं है। विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने कहा है कि कोलकाता उच्च न्यायालय ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इस संबंध में दिए गए एक निर्णय का संदर्भ भी दिया है जिसमें गौहत्या पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकारों द्वारा बनाए गए अधिनियमों को उचित ठहराया था। अब यह स्पष्ट हो गया है कि भारत में गौहत्या करना कानूनी अपराध है और हिंदू समाज इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि भारत के अधिकांश राज्यों में गौ हत्या निषेध का कानून पहले से है। शेष राज्य सरकारों को भी न्यायपालिका व हिंदू समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपने-अपने राज्यों में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना चाहिए। इन राज्यों को भी स्पष्ट कर देना चाहिए कि वे भारतीय संविधान के साथ हैं या गौहत्यारों के।

डॉ जैन ने कहा कि बंगाल व दिल्ली की सरकारों ने अपने ताजा आदेशों में बकरीद के अवसर पर होने वाली गौहत्या ही नहीं रोकी अपितु उस के लिए ऐसी व्यवस्था भी बनाई है जो पर्यावरण को खतरा पैदा ना कर सके और बर्बर रक्तपात के सार्वजनिक प्रदर्शन द्वारा शांतिप्रिय समाज को भी आहत न करे। विहिप इन दोनों सरकारों का अभिनंदन करती है और शेष राज्य सरकारों से आग्रह करती है कि वे भी न्यायपालिका, पर्यावरण व शांतिप्रिय समाज की भावनाओं का सम्मान करें तथा गोवंश हत्या रोकने तथा कथित कुर्बानी को व्यवस्थित करने के लिए शीघ्र ही आवश्यक आदेश जारी करें ।

गौहत्या के लिए भड़काने वाले मुस्लिम नेताओं व मुल्ला मौलवियों से उन्होंने पूछा कि भारत के अलावा कहीं और का मुसलमान गौहत्या के लिए जिद क्यों नहीं करता? क्या केवल हिंदू समाज को चिढ़ाने के लिए वे सर्व कल्याणकारी गौ माता की हत्या करवाते हैं? ऐसा कर वे न केवल हिंदू समाज की भावनाओं को आहत करते हैं अपितु संविधान विरोधी कुकृत्य भी करते हैं। सड़क पर नमाज के बाद अब गौ हत्या के लिए उकसा कर वे मुस्लिम समाज के मन में हिंदुओं और न्यायपालिका के प्रति घृणा निर्माण कर रहे हैं जो कि उन के हित में नहीं है। कानून व हिंदू समाज की भावनाओं का सम्मान करके ही वे शांतिपूर्ण सह अस्तित्व में सहभागी बन सकते हैं।

गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने के एक फेक नैरेटिव फैलाने वाले मुल्ले मौलवी बताएं कि जब वे राष्ट्र गीत वंदेमातरम् का ही खुल्ले में विरोध करते हैं तो भला वे कथित राष्ट्रीय पशु का सम्मान कैसे करेंगे? वे सब इस माध्यम से गौ हत्या के सजा से बचने का सिर्फ एक आसान मार्ग ढूंढ रहे हैं। गौ हत्यारों को कठोर सजा ही सही समाधान है।

गोहत्या के महापाप को रोकना हिंदू का हमेशा से संकल्प रहा है। विहिप के गौरक्षा विभाग और बजरंग दल की गौरक्षा समितियां पूरे देश में निगरानी करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि सब न्यायपालिका के आदेश और संविधान का पालन करें।
जारी कर्ता:
विनोद बंसल
राष्ट्रीय प्रवक्ता
विश्व हिंदू परिषद

ईको-फ्रैंडली ईद मनाएं -पर्यावरण बचाएं -गाय की कुर्बानी ईद-उल-अजहा की अनिवार्य प्रथा नहीं हैः कलकत्ता हाई कोर्ट
23/05/2026

ईको-फ्रैंडली ईद मनाएं -पर्यावरण बचाएं -

गाय की कुर्बानी ईद-उल-अजहा की अनिवार्य प्रथा नहीं हैः कलकत्ता हाई कोर्ट

23/05/2026

साढ़े तीन लाख से ज्यादा मस्जिद है भारत में फिर भी सड़क पर नमाज क्यों होती है : अमिताभ अग्निहोत्री, वरिष्ठ पत्रकार

पहलगाम आतंकी हमले की NIA चार्जशीट में बड़ा खुलासा जांच में सामने आया कि स्थानीय लोगों ने आतंकियों को खाना, पनाह और जानका...
22/05/2026

पहलगाम आतंकी हमले की NIA चार्जशीट में बड़ा खुलासा

जांच में सामने आया कि स्थानीय लोगों ने आतंकियों को खाना, पनाह और जानकारी दी थी

लोकल गाइड चाहते तो बच सकती थी 26 बेगुनाहों की जान

दो स्थानीय गाइड परवेज और बशीर अहमद चाहते तो 26 लोगों की जान बचाई जा सकती थी. लेकिन उनकी खामोशी और आतंकियों को दी गई 'लोकल मदद' ने कश्मीर के इतिहास के सबसे बड़े आतंकी हमलों में से एक की स्क्रिप्ट लिख दी

NIA के सामने दिए बयान में बशीर अहमद ने बताया कि उसने तीनों आतंकियों को देखा था, परवेज की झोपड़ी में 5 घंटे रुके थे आतंकी

पहलगाम में मारे गए इकलौते मुस्लिम युवक सैयद आदिल हुसैन शाह के मारे जाने का प्रचार करने वाले वामपंथी और इस्लामिक ब्रिगेड अब इस पर खामोश क्यों है

20/05/2026

We want our temple back.

19/05/2026

अगर नमाज के लिए जगह नही है तो संख्या कम कर लो पर सड़क पर नमाज नही होगी, प्यार से मानोगे तो ठीक है वरना दूसरा तरीका भी है

योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

18/05/2026

भारत में जो लोग कायर थे लालची थे वो ही धर्म परिवर्तन करके मुस्लिम बन गये और जो वीर थे बलिदानी थे वो हिन्दू ही रहे : रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) विधायक, कुंडा, उत्तर प्रदेश

16/05/2026

मुस्लिमों को नमाज के लिए अलग से जमीन देने पर वरिष्ठ पत्रकार अमन चोपड़ा ने उठाए सवाल

16/05/2026

वाग्देवी सरस्वती मंदिर भोजशाला

Address

Vishwa Samvad Kendra, 169, North Avenue , New Delhi
Delhi
110001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vishwa Samvad Kendra -VSK posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category