अभिव्यक्ति ExpressYourself

अभिव्यक्ति ExpressYourself अभिव्यक्ति ,अपने मनोभावों और विचारों को प्रकट करने का एक बेहतरीन माध्यम!!

वो कुली16/03/25रेलवे स्टेशन  में जहां लाल वर्दी में कुली प्रायः देखे जाते है इसमें कुछ आश्चर्य की बात नहीं लेकिन एक कुली...
16/03/2025

वो कुली
16/03/25

रेलवे स्टेशन में जहां लाल वर्दी में कुली प्रायः देखे जाते है इसमें कुछ आश्चर्य की बात नहीं लेकिन एक कुली की ओर मेरा ध्यान गया और मेरी नजर उसपर टिक गई।
38 - 40 वर्षीय एक पुरुष अपने कंधे में एक बैग लिए फोन पर बात करते हुए आगे चल रहा था जिसके पीछे उसका एक बड़ा बैग अपने सिर पर लिए एक स्त्री कुली जा रही थी।
उसके चेहरे पर जो भाव थे उसे पढ़ पाने में मै असमर्थ थी लेकिन गंतव्य तक पहुंचकर जब अपना पारिश्रमिक लेकर उसके चेहरे के भाव मुखरित हो गए।
उसने तुरंत अपना फोन निकाला कुछ देखा और रख दिया।
अपने काले कुछ उलझे बालों को उसने झटका और बांधते हुए आगे बढ़ने लगी।
सावली सी उस औरत के मजबूत कंधे सामान नहीं उठा रहे थे बल्कि अनगिनत जिम्मेदारी का बोझ उठा रहे थे।
उसके चेहरे का तेज और आत्मविश्वासी चाल बया कर रही थी कि वो हर मुश्किल का सामना करने को तैयार है।

 #विज्ञापन    अरे सोनिया बिटिया, अब और कितना मेकअप करना बाकी है? कहीं देर ना हो जाए, बुआ के यहां हल्दी की रस्म में जाने ...
14/03/2025

#विज्ञापन
अरे सोनिया बिटिया, अब और कितना मेकअप करना बाकी है? कहीं देर ना हो जाए, बुआ के यहां हल्दी की रस्म में जाने के लिए। मां ने आवाज देते हुए कहा। तब सोनिया ने कहा, मां मुझे नहीं जाना मेरे इस बदसूरत चेहरे में। मुझे वहां सब देखकर हंसेंगे। आप लोग हो आइए। मां बडबडाते हुए उसके कमरे में जाने लगी, कल तक तो सब ठीक था अचानक आज ऐसा क्या हो गया! जो जाना नहीं चाहती। मां ने जाकर देखा तो सोनिया रोए जा रही थी क्योंकि उसके चेहरे पर लाल चकते उभर आए थे। पुछने पर सोनिया ने बताया, ज्यादा खूबसूरत दिखने के चक्कर में मैंने विज्ञापन देखकर यह क्रीम लगा ली जिससे लगाते ही चेहरे पर इतने बुरे लाल चकते पड़ गए। अब मैं क्या करूं?
तब मां ने गुस्से में कहा ,तुम्हें कई बार कहा है इन विज्ञापनों के फेरों में मत पड़ा करो। ये तो उनके लिए पैसे कमाने का एक जरिया हैं और लोगों को आकर्षित करने का।
तुम जैसे युवा पीढ़ी बुरी तरह से उनके जाल में फंसते जा रहे हो और अपना नुकसान कर बैठते हो।
मां ने तुरंत फ्रिज में से बर्फ निकाली और सोनिया के चेहरे पर हल्के हाथों से बर्फ लगाना शुरू किया।थोड़ी देर में सोनिया के चेहरे के लाल चकते गायब हो गए।
आज सोनिया को समझ में आया विज्ञापन में दिए हुए किसी भी चीज की पहले सही जांच- परख लें फिर उसका उपयोग करें। वरना लेने के देने पड़ जाते हैं।

मंजू गोरसिया

13/03/2025

राशि के अनुसार जानिए आपके लिए शुभ रंग
#होलीस्पेशल
#राशि
#होली2025

13/03/2025

रंगों के त्योहार होली पर आप यदि अपनी राशि के अनुसार रंगों से होली खेलेंगे तो बहुत शुभ होगा।
#मेष #वृषभ #मिथुन #कर्कराशि

13/03/2025

होलिका दहन से संबंधित खास जानकारी अल्पना जी के द्वारा
#होलिकादहन #होलिकादहनपर्व #होलिकादहन🔥🔥 #होलिकादहनकीहार्दिकशुभकामनाएँ

13/03/2025

टैरो कार्ड रीडर एक्सपर्ट "अल्पना श्रीवास्तव जी" का प्यारा सा संदेश...
#होली # #होली_के_रंग_अपनो_के_संग🌹🎉🎈🎨♥️❤
#होलीस्पेशल
#होलीहै
#होली2025

 #हर तस्वीर कुछ कहती है आओ चलो हम दोनों शादी के इतने साल के बाद अपनी अपनी डायरी पढ़े और देखें कि हमने क्या सोचा था क्या ...
12/03/2025

#हर तस्वीर कुछ कहती है
आओ चलो हम दोनों शादी के इतने साल के बाद अपनी अपनी डायरी पढ़े और देखें कि हमने क्या सोचा था क्या वही हुआ या कुछ अलग हुआ? देखो हम दोनों ही अपनी शादी तय हो जाने पर खुश भी थे और मन में कितने डर भी थे तभी तो अपनी अपनी डायरी में हम यही पढ़ रहे हैं कि भविष्य का कितना डर था और फिर आगे हम दोनों ने ही लिखा है कि एक दूसरे पर पूरा विश्वास करने में भी हमें समय लगा। वे दिन भी कैसे थे जब हम दोनों एक दूसरे की खूबियां और खामियां जानना चाहते थे और मन ही मन डरते रहते थे कि कहीं हमसे ऐसी कोई गलती ना हो जाए कि हमारे संबंध हमेशा के लिए खराब हो जाए। कितने सारे डर थे हम दोनों के मन में लेकिन सब फिजूल के डर थे। आज हम दोनों एक दूसरे को कितनी अच्छी तरह से समझ चुके हैं और ऐसा लगता है कि यह कहावत सही है कि तेरी रब ने बना दी जोड़ी 🤗 बस अब यही इच्छा है कि डायरी के आगे के पन्ने भी इसी तरह से हम लिखते रहे । प्यार भी लिखे और नाराजगी भी लिखें क्योंकि खट्टा मीठा स्वाद ही सबसे अच्छा होता है। इसी तरह से जिंदगी चलती रहे और हम आगे भी ऐसा लिखें जिसे आने वाले समय में जब हम पढें तब हमारे होठों पर मुस्कान हो ।
मंजू सिंह

विज्ञापन का कमाल ...Manju Gorasia
12/03/2025

विज्ञापन का कमाल ...
Manju Gorasia

12/03/2025
पूजा को ऑफिस जाने की जल्दी थी इसलिए बस एक एप्पल लिया और उसे बिना काटे खाने लगी।डॉक्टर ने पूजा को सुबह नाश्ते में फल खाने...
09/03/2025

पूजा को ऑफिस जाने की जल्दी थी इसलिए बस एक एप्पल लिया और उसे बिना काटे खाने लगी।डॉक्टर ने पूजा को सुबह नाश्ते में फल खाने को बोला था उसके पास इतना समय नहीं होता था, कि वो फल काटकर खाए। इसलिए कभी एप्पल खा लेती थी तो कभी केला।एप्पल खाते खाते उसे मां की याद आ गई ..कितने प्यार से उसे फल काटकर खिलाया करती थी और वो खूब नखरा करती थी।कभी कभी तो अपनी मां पर गुस्सा भी करती थी..क्या मां,आप मेरे पीछे पड़ी रहती हो कितनी बार कह दिया मैं बच्ची नहीं अपने आप खा सकती हूं..मुझे जब फल खाने होंगे खा लूंगी..बेकार की चेंटा चांटी मत किया करो..उसकी बात सुनकर मां बेचारी चुप हो जाती थी और काटे हुए फल खुद खा लेती थी।आज जब पूजा को किसी बड़े के साथ की जरूरत थी उसके पास कोई नहीं था।पति और बच्चों के काम करते करते उसके पास अपने लिए समय ही नहीं रहता था।रोज भागते भागते ऑफिस जाती थी सास ससुर भी नहीं थे जिन्हें अपने साथ रख लेती।पूजा की आंखें नम हो गईं ये सोचकर,सच जो माता पिता के स्नेह की कद्र नहीं करते उन्हें कभी किसी का साथ व स्नेह नहीं मिलता।

कमलेश आहूजा

Address

Delhi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अभिव्यक्ति ExpressYourself posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share