सावधान पुलिस मंच पर है

  • Home
  • India
  • Delhi
  • सावधान पुलिस मंच पर है

सावधान पुलिस मंच पर है ये पेज पुलिस के उजले, सकारात्मक और कलात्मक पक्ष को जनता के बीच पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है।

🚨 Delhi-NCR में Road Rage से बचें, यहाँ रिटायर्ड सैन्य अधिकारी भी सुरक्षित नहीं1999 के कारगिल युद्ध में ‘ऑपरेशन सफेद साग...
14/09/2026

🚨 Delhi-NCR में Road Rage से बचें, यहाँ रिटायर्ड सैन्य अधिकारी भी सुरक्षित नहीं

1999 के कारगिल युद्ध में ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ के वीर योद्धा और भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन अमित कुमार गुप्ता पर गुरुग्राम में कथित तौर पर जानलेवा हमला किए जाने की खबर बेहद चिंताजनक है।

बताया जा रहा है कि मैग्नम ग्लोबल पार्क की पार्किंग में आरोपियों ने उन पर रॉड से हमला किया। इस हमले में उनके हाथ में गंभीर चोट आई और वे जमीन पर गिर पड़े।
लेकिन इस घटना का दूसरा पहलू और भी ज्यादा झकझोरने वाला है…

गंभीर रूप से घायल एक पूर्व सैन्य अधिकारी सड़क/पार्किंग में पड़े रहे, लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया!
आखिरकार एक शेफ ने इंसानियत दिखाई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। 🙏

जिस व्यक्ति ने देश की रक्षा के लिए अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष समर्पित किए, उसके साथ ऐसी घटना समाज के सामने कई सवाल खड़े करती है।

Road Rage सिर्फ गुस्सा नहीं, जानलेवा हिंसा बन सकता है।

एक छोटी-सी बहस, एक गलत ओवरटेक या पार्किंग को लेकर विवाद—किसी की जिंदगी बदल सकता है।

👉 गुस्से में सड़क पर कानून अपने हाथ में न लें।
👉 विवाद हो तो पुलिस की मदद लें।
👉 घायल व्यक्ति को देखकर आगे न बढ़ें—कम से कम मदद के लिए पुलिस या एम्बुलेंस को फोन करें।
आरोपियों के खिलाफ कड़ी और निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

और ग्रुप कैप्टन अमित कुमार गुप्ता जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना। 🙏🇮🇳

देश के योद्धाओं का सम्मान केवल शब्दों में नहीं, हमारे व्यवहार में भी दिखना चाहिए।
- Rajiv Azad

▪️नौकरी से परेशान कांस्टेबल ने कहा, इससे बेहतर है अंडा-चावल बेचनाकोप्पल, आइएएनएस : कर्नाटक पुलिस विभाग उस समय सकते में आ...
12/09/2026

▪️नौकरी से परेशान कांस्टेबल ने कहा, इससे बेहतर है अंडा-चावल बेचना

कोप्पल, आइएएनएस : कर्नाटक पुलिस विभाग उस समय सकते में आ गया, जब एक कांस्टेबल का व्हाट्सऐप स्टेटस इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। कोप्पल जिले में तैनात कांस्टेबल ब्रह्मानंद ने अपने स्टेटस में पुलिस सेवा को लेकर खुली नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा साल के 365 दिन ड्यूटी करनी पड़ती है, एक दिन की भी छुट्टी नहीं। पुलिस वाला बनने से अच्छा है अंडा चावल बेचना।

इतना ही नहीं, उन्होंने युवाओं को चेतावनी देते हुए कहा पुलिस विभाग में भर्ती से पहले सौ बार सोचो। हो सके तो किसी और विभाग में चले जाओ। कांस्टेबल की यह टिप्पणी वर्दी के भीतर पनप रहे दबाव, थकान और असंतोष की झलक मानी जा रही है।

बताया जा रहा है कि ब्रह्मानंद की यह प्रतिक्रिया डीजीपी एमए सलीम के उस हालिया बयान के बाद सामने आई, जिसमें राज्य में 8,300 नए पुलिसकर्मियों की भर्ती की घोषणा की गई थी। कांस्टेबल ने इसी मुद्दे को लेकर मौजूदा व्यवस्था और कार्यभार पर सवाल उठाए।

स्टेटस के वायरल होते ही विभाग हरकत में आ गया। कोप्पल के पुलिस अधीक्षक राम एल अरसिद्दी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Pic credits AI

▪️ पुलिसकर्मी भी इंसानरामनगर थाने के सिपाही देवगन चौहान का वरिष्ठ अधिकारियों के आधिकारिक वाट्सएप ग्रुप में भेजा गया इस्त...
10/09/2026

▪️ पुलिसकर्मी भी इंसान

रामनगर थाने के सिपाही देवगन चौहान का वरिष्ठ अधिकारियों के आधिकारिक वाट्सएप ग्रुप में भेजा गया इस्तीफा पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने लिखा कि उनमें 'सुपरह्यूमन' जैसी शक्तियां नहीं हैं और वे 24 घंटे, सातों दिन काम नहीं कर सकते। बताया जाता है कि ट्रामा सेंटर में भर्ती एक मरीज़ के साथ लगातार ड्यूटी लगने और पर्याप्त आराम न मिलने से वह मानसिक रूप से परेशान थे। अधिकारियों ने काउंसिलिंग के बाद उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया। यह घटना बताती है कि पुलिसकर्मियों पर काम का दबाव कितना अधिक है। कानून-व्यवस्था, वीआइपी ड्यूटी, चुनाव, 'त्योहार और आपदा के समय उन्हें लगातार 12 से 16 घंटे तक ड्यूटी करनी पड़ती है। स्टाफ की कमी के कारण साप्ताहिक अवकाश भी कई बार नहीं मिल पाता। इसका असर उनके स्वास्थ्य के साथ-साथ पारिवारिक जीवन पर भी पड़ता है। लगातार तनाव और नींद की कमी से चिड़चिड़ापन, चिंता और निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। इसलिए पुलिसकर्मियों के लिए नियमित अवकाश, पर्याप्त विश्राम, मनोवैज्ञानिक परामर्श और तनाव प्रबंधन की व्यवस्था जरूरी है। थानों में पर्याप्त स्टॉफ बढ़ाने के साथ गैरजरूरी काम का बोझ भी कम किया जाना चाहिए। देवगन चौहान का इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ, लेकिन उनका संदेश विभाग के लिए चेतावनी है। पुलिसकर्मी मशीन नहीं, इंसान हैं।
- विभूति बुपक्या, ला स्टूडेंट, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली
Pic credits - AI
Delhi Police UP Police

🔴 अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना थाना प्रभारी रानि कमलापति (भोपाल) म. प्र. का निवेदन है कि इस फोटो में व इस पोस्ट की पहले कमेंट...
09/09/2026

🔴 अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना

थाना प्रभारी रानि कमलापति (भोपाल) म. प्र. का निवेदन है कि इस फोटो में व इस पोस्ट की पहले कमेंट में दिए गए वीडियो में दिखाई दे रहा ये व्यक्ति दिल्ली व हज़रत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से ट्रेन में चढ़कर बैग की चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। पिछले कुछ माह में सोने की चोरी की कई बड़ी वारदातो को इसने अंजाम दिया है। इस व्यक्ति के नाम व पते की जानकारी या इसके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी किसी के पा हो तो अवश्य साझा करे। थाना प्रभारी द्वारा व्यक्तिगत रूप से जानकारी देने वाले व्यक्ति को 11 हजार रुपये नगद इनाम देने को बोला गया है और संबंधित अधिकारी गणों को इनाम प्रतिवेदन भेजने को बोला है। जो भी व्यक्ति इस व्यक्ति के बारे में जानकारी साझा करेगा तो उसके नाम को गोपनीय रखा जाएगा। अगर किसी व्यक्ति को इस व्यक्ति के बारे में जानकारी हो तो कृपया निम्नलिखित पुलिस अधिकारी से संपर्क करे: -
आर लोकेश पंवार, जीआरपी यूनिट, भोपाल
मोबाइल नंबर - 9058678544

पहली गाली पर सिर काटने की शक्ति होने के बाद भी यदि 99 गलियाँ और सुनने का 'सामर्थ्य' है तो वे कृष्ण (खाकी) हैं।'सुदर्शन' ...
04/09/2026

पहली गाली पर सिर काटने की शक्ति होने के बाद भी यदि 99 गलियाँ और सुनने का 'सामर्थ्य' है तो वे कृष्ण (खाकी) हैं।

'सुदर्शन' (पिस्टल) जैसा शस्त्र होने के बावजूद भी यदि हाथ में हमेशा 'मुरली' (डंडा) है तो वे कृष्ण (खाकी) हैं।

(थाने) का वैभव होने के बाद भी यदि 'सुदामा' (ठेले वाला) मित्र है तो वे कृष्ण (खाकी) हैं।

'मृत्यु' (सस्पेंशन/बर्खास्तगी) के फन पर मौजूद होने पर भी यदि 'नृत्य' (24 घंटे ड्यूटी) है तो वे कृष्ण (खाकी )हैं।

'सर्वसामर्थ्य' (विवेचक) होने पर भी यदि सारथी' (सचेतक) बने हैं तो वे कृष्ण (खाकी) हैं।

समस्त देशवासियों को पुलिस परिवार की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
जय श्री कृष्ण 🙏🏻 🚩
#जन्माष्टमी #श्रीकृष्ण

दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम की दक्षिण पूर्व जोन के वैन स्टाफ ने सरिता विहार, आली मोड़ के पास सड़क किनारे बेहोश पड़े हुए 6-7...
31/08/2026

दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम की दक्षिण पूर्व जोन के वैन स्टाफ ने सरिता विहार, आली मोड़ के पास सड़क किनारे बेहोश पड़े हुए 6-7 दिन के एक नवजात बच्चे को तुरंत रेस्क्यू कर AIIMS के Pediatric Emergency में भर्ती करवाया। इस प्रकार पुलिस द्वारा समय पर की गई कार्रवाई से एक मासूम की जान बच गई।

पुलिस परिवार की ओर से सभी देशवासियों को भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
28/08/2026

पुलिस परिवार की ओर से सभी देशवासियों को भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

▪️दिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा को नई जिम्मेदारी, होम गार्ड्स निदेशालय में OSD बनेनई दिल्ली:दिल्ली के पूर्व प...
26/08/2026

▪️दिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा को नई जिम्मेदारी, होम गार्ड्स निदेशालय में OSD बने

नई दिल्ली:दिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा, IPS को दिल्ली होमगार्ड्स निदेशालय में Officer on Special Duty (OSD) नियुक्त किया गया है. सरकारी आदेश के मुताबिक वह मौजूदा महानिदेशक (DG) वीरेंद्र सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद 1 अक्टूबर 2026 से दिल्ली होमगार्ड्स के महानिदेशक का कार्यभार संभालेंगे.

वीरेंद्र सिंह, IPS 1991 बैच के AGMUT कैडर के अधिकारी हैं. उनका कार्यकाल 30 सितंबर 2026 को पूरा होगा. इसके बाद 1 अक्टूबर से सतीश गोलचा दिल्ली होमगार्ड्स के DG की जिम्मेदारी संभालेंगे. हालांकि नए पद पर उनकी नियुक्ति को लेकर आदेश जारी होने के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं.

सतीश गोलचा 1992 बैच के AGMUT कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी हैं. दिल्ली पुलिस में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं. कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस प्रशासन से जुड़े मामलों में उन्हें व्यापक अनुभव रहा है.

दिल्ली पुलिस में महत्वपूर्ण पदों पर काम करने के बाद सतीश गोलचा को दिल्ली का पुलिस कमिश्नर भी नियुक्त किया गया था. इस दौरान राजधानी में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े कई अहम मुद्दों पर उन्होंने नेतृत्व किया. अब दिल्ली होमगार्ड्स में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके सामने संगठन की कार्यक्षमता को और मजबूत करने, जवानों की भूमिका को प्रभावी बनाने तथा राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था में होमगार्ड्स के योगदान को बढ़ाने की चुनौती होगी.

सरकारी आदेश के अनुसार, सतीश गोलचा को वर्तमान DG के सेवानिवृत्त होने से पहले ही OSD नियुक्त किया गया है, ताकि कार्यभार हस्तांतरण की प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी की जा सके. सतीश गोलचा के 1 अक्टूबर से DG, Home Guards का कार्यभार संभालने के साथ दिल्ली होमगार्ड्स के नेतृत्व में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा.
रिपोर्ट - ईटीवी भारत

दिल्ली पुलिस के जवान भी मोबाइल से काटेंगे चालान
24/08/2026

दिल्ली पुलिस के जवान भी मोबाइल से काटेंगे चालान

थाने का चक्कर खत्म, अब व्हाट्सएप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी
19/08/2026

थाने का चक्कर खत्म, अब व्हाट्सएप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी

Address

Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सावधान पुलिस मंच पर है posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to सावधान पुलिस मंच पर है:

Shortcuts

Share