Euro News 24

Euro News 24 News and Media Website

Welcome to the Official Page of EURO NEWS 24

Thanks to contact us....
www.euronews24media.com
Follow us www.facebook.com/euronews24media

Follow us on Instagram
https://instagram.com/euro_news_24

Subcribe Our Youtube Channel
https://youtube.com/channel/UCd3zyULAs29g84ZqBRrOScA

Follow us on Twitter
www.twitter.com/euronews24media

अलविदा की नमाज़ शांतिपूर्वक संपन्न, एडीएम ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजाबरेली : रमजान के अंतिम जुमे को अलविदा की नमाज...
20/03/2026

अलविदा की नमाज़ शांतिपूर्वक संपन्न, एडीएम ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

बरेली : रमजान के अंतिम जुमे को अलविदा की नमाज शुक्रवार को अदा की गई। शनिवार को ईद उल फितर मनाई जाएगी।
जिले में अलविदा जुमा की नमाज़ शुक्रवार को शहर की लगभग सभी मस्जिदों में पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई. इस विशेष अवसर पर प्रमुख मस्जिदों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के अत्यंत कड़े प्रबंध किए गए थे. पुलिस प्रशासन ने ड्रोन कैमरों के माध्यम से आसमान से निगरानी रखी, जबकि जमीन पर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की भारी तैनाती रही.
रमज़ान के आखिरी जुमे (अलविदा जुम्मा) की नमाज़ को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तहसील आंवला में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संतोष कुमार सिंह और उपजिलाधिकारी आंवला विदुषी व पुलिस प्रशासन ने मस्जिदों का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
एडीएम (वित्त एवं राजस्व) ने कहा त्यौहार आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जाए। किसी की भी अफवाह पर ध्यान नहीं देना है।

*अंजना दहिया ने संभाला मीरगंज थाने का चार्ज*बरेली : सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी प्रशिक्षण) अंजना दहिया को थाना प्रभारी मी...
11/03/2026

*अंजना दहिया ने संभाला मीरगंज थाने का चार्ज*

बरेली : सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी प्रशिक्षण) अंजना दहिया को थाना प्रभारी मीरगंज (परिवीक्षाधीन) नियुक्त किया गया है।
आपको बता दे आईपीएस अंजना ने साल 2023 यूपीएससी की परीक्षा पास की थी। देश की कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी में अंजना को 134वीं रैंक हासिल हुई थी।
2024 बैच की आईपीएस अधिकारी अंजना दाहिया को दिसंबर 2025 में बरेली जिले में तैनात किया गया है। वह उत्तर प्रदेश कैडर की एक नवनियुक्त अधिकारी हैं, जिन्हें बरेली जिले में सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) के रूप में पदस्थ किया गया है। यह उनकी पहली जिला-स्तरीय पोस्टिंग है।
अंजना हरियाणा के रोहतक की रहने वाली हैं, वह एक मजबूत सैन्य पृष्ठभूमि वाले परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता मेजर जनरल पीएस दहिया जोकि एक सम्मानित सेना अधिकारी हैं।
उनके दादा मेजर आनंद सिंह दहिया भी भारतीय सेना में थे।
मां राजेश्वरी दहिया एक गृहिणी हैं। वहीं, आईपीएस अंजना दहिया ने अपनी 10वीं तक की पढ़ाई शिमला के लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल से की है, जबकि 12वीं की पढ़ाई दिल्ली के धौला कुआं आर्मी पब्लिक स्कूल से पूरी की है।
दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से मनोविज्ञान में ग्रेजुशन किया है। उसके बाद डीयू से व्यावहारिक मनोविज्ञान में पोस्ट ग्रेजुशन किया है।
अंजना ने घर में रह कर ही पढ़ाई की थी। पिता की नौकरी के चलते देश के अलग-अलग जगहों पर रही हैं। उन्होंने निजी और सेना के स्कूलों से अपनी पढ़ाई पूरी की है। सिविल सर्विसेज की तैयारी में अंजना को पिता और अपने अनुभवों का भी लाभ मिला है।

*सीडीओ पहुंची गौशाला, चौपाल में सुनी समस्याएं, ब्लॉक में मचा हड़कंप*बरेली : शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने म...
13/02/2026

*सीडीओ पहुंची गौशाला, चौपाल में सुनी समस्याएं, ब्लॉक में मचा हड़कंप*

बरेली : शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने मीरगंज खंड विकास कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर संबंधित को जमकर लताड़ लगाई।
कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, विभिन्न पटलों की कार्यप्रणाली और अभिलेखों के रखरखाव की समीक्षा की गई। कुछ स्थानों पर अभिलेखों का रखरखाव संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने एनआरएलएम, मनरेगा एवं आईजीआरएस की कार्य प्रणाली की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अधिकारियों को जनसुनवाई करना अनिवार्य है। यदि शिकायतें जिला स्तर तक पहुंचती हैं और स्थानीय स्तर पर उनका समाधान नहीं होता, तो संबंधित अधिकारियों को जवाबदेही तय कर नोटिस जारी किया जाता है।
क्षेत्र के गांव कपूरपुर में आयोजित ग्राम चौपाल में सीडीओ पहुंची।
चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पेंशन, राशन कार्ड, शौचालय और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी समस्याएं उठाईं। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी आनंद विजय यादव को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।
ग्राम चौपाल के उपरांत सीडीओ ने कपूरपुर स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में 70 गौवंश पंजीकृत पाए गए। हरे चारे एवं भूसे की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
हालांकि, रामगंगा नदी के समीप स्थित गौशाला में वर्षा ऋतु के दौरान जलभराव की समस्या सामने आई। इस पर सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि क्षेत्र पंचायत स्तर से खाली भूमि में मिट्टी का पटान कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए।

07/08/2025

महाराष्ट्र से एक वीडियो आ रही सामने लोकल ट्रेन में एक महिला ने जबरदस्ती महाराष्ट्रीयन भाषा बोलने के लिए कर मजबूर

With KD Campus Badarpur – I just got recognised as one of their top fans! 🎉
04/08/2025

With KD Campus Badarpur – I just got recognised as one of their top fans! 🎉

04/08/2025

एसएससी प्रोटेस्ट में बड़ी राहत डीओपीटी मिनिस्टर से मिले सारे अध्यापक। एक सप्ताह बात करेंगे सब समस्याओं का समाधान।

Bijnor: राजा का ताजपुर के रामखेड़ा गांव में हुई एक अनोखी घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां का युवक सोनू, जो नौ साल पहल...
01/08/2025

Bijnor: राजा का ताजपुर के रामखेड़ा गांव में हुई एक अनोखी घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां का युवक सोनू, जो नौ साल पहले सांप के काटने के बाद मृत मान लिया गया था, अब जिंदा लौट आया है।

उस वक्त परिवार ने उसे झाड़-फूंक से इलाज कराया, लेकिन वह होश में नहीं आया। सभी ने उसे मृत समझकर गंगा बैराज में प्रवाहित कर दिया था।

अब नौ साल बाद नहटौर के सराय गांव में एक कार्यक्रम के दौरान सोनू बीन बजाता नजर आया। गांव की एक लड़की ने उसे पहचान लिया और परिवार को सूचना दी। जब स्वजन और ग्रामीण वहां पहुंचे तो पिता और भाई रो पड़े, सोनू ने भी उन्हें पहचान लिया।

सोनू ने बताया कि सांप के काटने के बाद वह बेहोश हो गया था। नागा अमरनाथ साधुओं ने उसकी जान बचाई और उसे अपने साथ हरिद्वार-ऋषिकेश जैसे तीर्थ स्थानों पर रखा। उस समय वह सब कुछ भूल गया था।

इस बीच उसकी मां की मौत हो चुकी है। सोनू अब अपने गुरु राजूनाथ के साथ गांव लौटा है। उसे देखने के लिए रिश्तेदार और ग्रामीण लगातार आ रहे हैं।

उपराष्ट्रपति का चुनाव 9 सितंबर को होगा 👇🏽
01/08/2025

उपराष्ट्रपति का चुनाव 9 सितंबर को होगा 👇🏽

बिहार में SIR का पहला ड्राफ्ट जनता के लिए जारी, आप लिस्ट में है या हो चुके आउट ऐसे चेक करें अपना नाम...
01/08/2025

बिहार में SIR का पहला ड्राफ्ट जनता के लिए जारी, आप लिस्ट में है या हो चुके आउट ऐसे चेक करें अपना नाम...

1 अगस्त से ICICI बैंक UPI पेमेंट प्रोसेस करने वाले गूगल पे, फोनपे जैसे ऐप्स से हर ट्रांजैक्शन पर फीस वसूलेगा. इससे डिजिट...
01/08/2025

1 अगस्त से ICICI बैंक UPI पेमेंट प्रोसेस करने वाले गूगल पे, फोनपे जैसे ऐप्स से हर ट्रांजैक्शन पर फीस वसूलेगा. इससे डिजिटल पेमेंट की दुनिया में नया मोड़ आ सकता है.

Address

Delhi
110042

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Euro News 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Euro News 24:

Share