07/04/2017
सेवा में श्रीमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दिल्ली केंद्र सरकार माननीय महोदय
आपके नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और हम सबको s है कि आने वाले कुछ वर्षों में भारत एक विकसित आत्मनिर्भर देश बन जायेगा। लोगों का आपके प्रति लगाव का ही नतीजा है कि 2017 के विधानसभा चुनावों में उत्तराखण्ड में प्रचण्ड बहुमत के साथ BJP की सरकार अस्तित्व में आई जिसमें हम जैसे युवाओं की बड़ी भूमिका रही है।
महोदय एक ओर आप युवाओं क्3 हित मे बड़े बड़े फैसले ले रहे हैं वहीं राज्य में BJP की सरकार आते ही आउटसोर्सिंग से जुड़ा माफिया सक्रिय होकर युवाओं की नौकरियां छिनने में सफलतापूर्वक जुट गया है जो बिना राजकीय संरक्षण के सम्भव नहीं है
उत्तराखण्ड के कोटद्वार म् सिगड्डी SIDCUL में 01 अप्रेल को अचानक KMC फेक्ट्री में ताला लगाकर 250 युवाओं को बेरोजगार कर दिया गया ! इसकी फरियाद जब स्थानीय विधायक और श्रम मन्त्री Dr हरक सिंह रावत से की तो उन्होंने भी कोई करवाई करवाने की जहमत नहीं उठाई है।
माननीय महोदय फैक्ट्री स्वामी और ठेकेदार पूरी गुंडई पर् उतरकर हम लोगों से मारपीट कर रहे हैं, श्रम विभाग ने आंखे बंद की हुई हैं ऐसे में हम जाएं तो कहां जांय।
महोदय क्या हम मतदाताओं के BJP की सरकार म् यही अच्छे दिन आने हैं, हमे आप पर् पूरा विश्वास है कि आप विषय की जानकारी के बाद हमारे अधिकारों और श्रम कानूनों का संरक्षण कर हमें न्याय दिलाएंगे ।