Rajawat Times

Rajawat Times Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Rajawat Times, Advertising/Marketing, 27/27, East Punjabi Bagh, Delhi.

राजावत टाइम्स

एक उदीयमान, निरपेक्ष एवं गंभीर समाचार माध्यम के रूप में अपनी छवि को बेदाग रखते हुए और पीत पत्रकारिता से कोसों दूर रहकर आपका अपना ‘राजावत टाइम्स’ देश-दुनिया की नवीनतम घटनाओं तथा खबरों को बेबाक लहजे में आप तक पहुंचाने का भरसक प्रयास कर रहा है। इस समाचार पत्र का मूल उद्देश्य अपने सुधि-पाठकों को जीवन के सभी पहलुओं से संबंध्ति घटनाक्रमों को रोचक, आकर्षक एवं मनोरंजक रूप से अवगत करवाना ह

ै ताकि उनके दृष्टिकोण को विस्तृत एवं ठोस आधर प्रदान किया जा सके। समाज, राजनीति, विज्ञान, संस्कृति, कला, सौंदर्य एवं अन्य तमाम विधाओं पर इस समाचार पत्र में सारगर्भित सूचना तथा नवीनतम जानकारी दी जाती है जिसे पाठकगण तहे दिल से स्वीकार कर रहे हैं। हमारे लिए अपने संरक्षकों, पाठकों, विज्ञापनदाताओं एवं शुभचिंतकों की संतुष्टि सर्वोपरि है और हम किसी भी मामले में कोई गलत समझौता करने को तैयार नहीं हैं। सच्चाई के दर्पण में घटनाओं की स्पष्ट तस्वीर प्रस्तुत करना हमारा ध्येयऔर लक्ष्य है और इसको सामने रखकर ही आपका चहेता समाचार पत्र राजावत टाइम्स आपसे हमेशा रू-ब-रू होता है। इसमें कोई दो राय नहीं कि आज भाग-दौड़ की जिन्दगी में फुर्सत के दो पल बिताना कठिन हो गया है और इसलिए समाचारों को स्पष्ट, संक्षिप्त तथा जानकारी से युक्त रखने का महती दायित्व सम्पादकों पर आन पड़ा है। हम आश्वस्त करना चाहते हैं कि बदलते समय के अनुरूप आपके इस समाचार पत्र का कलेवर, साज-सज्जा एवं लहजा परिवर्तित हो सकता है लेकिन खबरों को प्रकाशित करने में स्पष्टता, बेबाकीपन एवं निष्पक्षता को कदापि नजर अंदाज नहीं किया जाएगा। पाठकों की राय एवं संवदेना का हम हमेशा ध्यान रखते हैं और आगे भी इसका सिलसिला जारी रहेगा। राजावत टाइम्स की लोकप्रियता, साख, प्रतिष्ठा बढ़ाने तथा इसे नई पहचान देने में पाठकों एवं शुभचिंतकों की अविस्मरणीय भूमिका के लिए हम सबका धन्यवाद करते हैं। हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास भी है कि आप सबका सत्त स्नेह, सहयोग, समर्थनएवं प्रोत्साहन इस समाचार पत्र को हमेशा प्राप्त होता रहेगा और इसके सहारे ही यह लोकप्रियता एवं सफलता की बुलंदी पर पहुंचने में कामयाब हो सकेगा। नवजात पौधा आगे फलदार वृक्ष में सामने आता है। सार्थक उद्देश्य से किया गया प्रयास निष्फल नहीं होता और उसे सर्वत्र सराहना मिलती है। आपका अपना यह समाचार पत्र सदैव आपके हितों का ख्याल रखेगा, हम इसका वादा करते हैं।

24/05/2026
केरल में नई सरकार गठन की तैयारी तेज, वीडी सतीशन को मिला सरकार बनाने का न्योताकेरल में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज ह...
14/05/2026

केरल में नई सरकार गठन की तैयारी तेज, वीडी सतीशन को मिला सरकार बनाने का न्योता
केरल में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने गुरुवार को राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें औपचारिक रूप से नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित कर दिया।
कांग्रेस विधायक दल द्वारा सर्वसम्मति से नेता चुने जाने और यूडीएफ सहयोगियों का समर्थन मिलने के बाद सतीशन ने राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपे। विधानसभा चुनाव में यूडीएफ गठबंधन ने 140 में से 102 सीटें जीतकर बड़ी सफलता हासिल की है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को मुख्यमंत्री सहित 21 सदस्यीय मंत्रिमंडल एक साथ शपथ ले सकता है। कांग्रेस नेतृत्व कैबिनेट की अंतिम सूची तैयार करने में जुटा हुआ है ताकि सत्ता हस्तांतरण सुचारू तरीके से हो सके।
बताया जा रहा है कि नई विधानसभा का पहला सत्र 21 मई को बुलाया जा सकता है, जिसमें सभी नवनिर्वाचित विधायक शपथ लेंगे।
कांग्रेस विधायक दल की बैठक में केपीसीसी अध्यक्ष सन्नी जोसेफ ने वीडी सतीशन के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन तिरुवनचूर राधाकृष्णन ने किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने यूडीएफ की जीत और नेतृत्व की सराहना भी की।
तमिलनाडु में हाल ही में सरकार गठन को लेकर चली राजनीतिक हलचल के मुकाबले केरल में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया फिलहाल काफी सहज और शांत नजर आ रही है।

📢 सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर!भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) ने प्रोजेक्ट मैनेजर समेत कुल 20 पदों ...
14/05/2026

📢 सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर!
भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) ने प्रोजेक्ट मैनेजर समेत कुल 20 पदों पर संविदा भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 22 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती में प्रोजेक्ट साइंटिस्ट, प्रोजेक्ट एसोसिएट, प्रिंसिपल प्रोजेक्ट एसोसिएट और अन्य कई पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 8 मई से शुरू हो चुकी है।
इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषयों में मास्टर डिग्री, पीएचडी, बीटेक/एमटेक, एमवीएससी या नेट/गेट जैसी योग्यता होना जरूरी है। साथ ही अनुभव भी मांगा गया है।
अभ्यर्थियों की आयु सीमा पद के अनुसार 35 से 50 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया में स्क्रीनिंग, ऑनलाइन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होगा। चयनित उम्मीदवारों को ₹30,000 से ₹1.20 लाख तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए ₹500 तथा एससी/एसटी वर्ग के लिए ₹100 रखा गया है।
उम्मीदवार WII की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

IPL में पंजाब किंग्स का बड़ा रिकॉर्ड, एक सीजन में 8वीं बार बनाया 200+ स्कोरधर्मशाला में खेले गए आईपीएल मुकाबले में Punja...
14/05/2026

IPL में पंजाब किंग्स का बड़ा रिकॉर्ड, एक सीजन में 8वीं बार बनाया 200+ स्कोर
धर्मशाला में खेले गए आईपीएल मुकाबले में Punjab Kings ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। टीम आईपीएल के अलग-अलग दो सीजन में 8 बार 200 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली टीम बन गई है।
एचपीसीए स्टेडियम में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 200 रन बनाए। टीम को तेज शुरुआत प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने दिलाई। प्रभसिमरन ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 32 गेंदों में 57 रन बनाए। इसके अलावा अजमतुल्लाह उमरजई ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 38 रन ठोक दिए। आखिर में जैवियर बार्टलेट और विष्णु विनोद ने तेजी से रन जोड़कर टीम का स्कोर 200 तक पहुंचाया।
वहीं Mumbai Indians की ओर से शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। दीपक चाहर को 2 सफलताएं मिलीं।
पंजाब किंग्स की नजर इस मुकाबले को जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप-3 में जगह बनाने पर है।

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, घबराकर खरीदारी न करें : सरकारनई दिल्ली। केंद्र सरकार ने साफ किया है कि देशभर में पेट्रोल, डीज...
14/05/2026

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, घबराकर खरीदारी न करें : सरकार
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने साफ किया है कि देशभर में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और कीमतों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है। सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और घबराकर खरीदारी से बचने की अपील की है।
पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। साथ ही घरेलू रसोई गैस, पीएनजी और सीएनजी की आपूर्ति भी सामान्य रूप से जारी है। मंत्रालय ने नागरिकों से ऊर्जा बचत को अपनाने की भी अपील की है।
सरकार ने बताया कि पिछले तीन दिनों में करीब 1.39 करोड़ रसोई गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं तक पहुंचाए गए, जबकि छोटे 5 किलो वाले करीब 1.90 लाख सिलेंडरों की बिक्री हुई। पाइप गैस कनेक्शन के विस्तार का काम भी तेजी से जारी है और लाखों नए कनेक्शन तैयार किए गए हैं।
इसके अलावा, तेल कंपनियों ने गैस एजेंसियों पर निगरानी बढ़ा दी है। अनियमितताओं को लेकर सैकड़ों एजेंसियों पर कार्रवाई की गई है, जिनमें कई पर जुर्माना और कुछ को निलंबित भी किया गया है।
सरकार ने भरोसा दिलाया है कि दवा, रसायन और पेंट उद्योगों के लिए भी एलपीजी और अन्य जरूरी गैसों की आपूर्ति लगातार जारी रखी जा रही है।

🇮🇳 भारत सरकार🇮🇳 ‘हर काम देश के नाम’📢 भारतीय सेना भर्ती 2027 : कॉमन एंट्रेंस एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी📍 जयपुर | 14 मई 20...
14/05/2026

🇮🇳 भारत सरकार
🇮🇳 ‘हर काम देश के नाम’
📢 भारतीय सेना भर्ती 2027 : कॉमन एंट्रेंस एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी
📍 जयपुर | 14 मई 2026
भारतीय सेना भर्ती वर्ष 2027 के तहत आयोजित होने वाली ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) के लिए एडमिट कार्ड जारी होने शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी 15 मई 2026 से भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट
Join Indian Army⁠�
पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
यह परीक्षा 1 जून से 12 जून 2026 तक राजस्थान के 11 शहरों — अजमेर, अलवर, बीकानेर, भरतपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जोधपुर, कोटा, श्रीगंगानगर, सीकर और उदयपुर में आयोजित होगी। परीक्षा के लिए राज्यभर में 32 केंद्र बनाए गए हैं।
ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम विभिन्न श्रेणियों के लिए आयोजित किया जाएगा, जिनमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर कार्यालय सहायक/स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं एवं 8वीं पास), महिला सेना पुलिस, सैनिक तकनीकी (एनए/एनए मेडिकल), सिपाही फार्मा, हवलदार शिक्षा तथा धार्मिक शिक्षक जूनियर कमीशन अधिकारी शामिल हैं।
भारतीय सेना द्वारा परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने नजदीकी सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। भर्ती कार्यालयों के पते और संपर्क विवरण भी भारतीय सेना की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 20 मई तक पांच देशों की महत्वपूर्ण विदेश यात्रा पर रहेंगे। इस दौरे की शुरुआत संयुक्त अरब ...
13/05/2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 20 मई तक पांच देशों की महत्वपूर्ण विदेश यात्रा पर रहेंगे। इस दौरे की शुरुआत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से होगी, जिसके बाद वे नीदरलैंड्स, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का दौरा करेंगे।
यात्रा के दौरान पीएम मोदी विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों और प्रधानमंत्रियों से मुलाकात कर व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, हरित ऊर्जा, एआई, नई तकनीकों और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
यूएई में ऊर्जा और रणनीतिक साझेदारी पर अहम बातचीत होगी, वहीं यूरोप के देशों के साथ व्यापार, नवाचार, रक्षा और टेक्नोलॉजी सहयोग को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। नॉर्वे में आयोजित तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भी प्रधानमंत्री शामिल होंगे, जहां सतत विकास, डिजिटलाइजेशन और निवेश जैसे विषयों पर चर्चा होगी।
इटली दौरे के दौरान रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त प्रयासों पर विशेष फोकस रहेगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस यात्रा से भारत और यूरोपीय देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी।

🇮🇳 इंजीनियरिंग युवाओं के लिए भारतीय सेना में भर्ती का सुनहरा अवसरदेश सेवा का सपना देखने वाले इंजीनियरिंग ग्रेजुएट युवाओं...
13/05/2026

🇮🇳 इंजीनियरिंग युवाओं के लिए भारतीय सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर
देश सेवा का सपना देखने वाले इंजीनियरिंग ग्रेजुएट युवाओं के लिए भारतीय सेना ने शानदार मौका दिया है। इंडियन आर्मी ने जनवरी 2027 से शुरू होने वाले 144वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC-144) के तहत स्थायी कमीशन के लिए अविवाहित पुरुष इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 30 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
भर्ती में सिविल इंजीनियरिंग के 8, कंप्यूटर साइंस के 6, इलेक्ट्रिकल के 2, इलेक्ट्रॉनिक्स के 6, मैकेनिकल के 6 तथा अन्य इंजीनियरिंग शाखाओं के 2 पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 11 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग विषय में बीई, बीटेक या एमएससी कंप्यूटर साइंस की डिग्री होना जरूरी है। उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2027 के अनुसार 20 से 27 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
चयन प्रक्रिया में आवेदन की शॉर्टलिस्टिंग, एसएसबी इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट और मेरिट सूची शामिल होगी। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान प्रतिमाह 56,400 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा, जबकि कमीशन मिलने के बाद वार्षिक वेतन लगभग 17 से 18 लाख रुपये तक हो सकता है। इसके अलावा सेना की ओर से कई अन्य सुविधाएं और भत्ते भी दिए जाएंगे।
इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।

दूध हुआ महंगा : अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, 14 मई से नई कीमतें लागूनई दिल्ली। देशभर में दूध उपभोक्ताओं को अब ...
13/05/2026

दूध हुआ महंगा : अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, 14 मई से नई कीमतें लागू
नई दिल्ली। देशभर में दूध उपभोक्ताओं को अब ज्यादा कीमत चुकानी होगी। अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी के अनुसार नई दरें 14 मई 2026 से लागू होंगी।
मदर डेयरी का कहना है कि पिछले एक साल में किसानों से दूध खरीदने की लागत लगातार बढ़ी है, जिसके चलते कीमतों में बदलाव करना जरूरी हो गया। कंपनी ने बताया कि दूध बिक्री से होने वाली कमाई का बड़ा हिस्सा किसानों को भुगतान और दूध खरीद पर खर्च किया जाता है, ताकि किसानों की आय और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण दूध दोनों सुनिश्चित किए जा सकें।
नई कीमतों के तहत टोकन मिल्क अब 58 रुपये प्रति लीटर मिलेगा, जबकि फुल क्रीम दूध 72 रुपये प्रति लीटर हो गया है। टोंड मिल्क 60 रुपये, डबल टोंड मिल्क 54 रुपये और गाय का दूध 62 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा।
इससे पहले अमूल ने भी अपने विभिन्न दूध उत्पादों की कीमतों में 2 रुपये तक की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। नई दरों के अनुसार अमूल ताजा, अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति और अमूल टी स्पेशल समेत कई प्रमुख वैरिएंट महंगे हो गए हैं।
दूध कंपनियों का कहना है कि उत्पादन लागत और किसानों को दिए जाने वाले भुगतान में बढ़ोतरी के कारण कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं। वहीं आम उपभोक्ताओं पर इसका सीधा असर घरेलू बजट पर पड़ने की संभावना जताई जा रही

Address

27/27, East Punjabi Bagh
Delhi
110026

Telephone

+919810481646

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajawat Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Rajawat Times:

Share