AJ News Network

AJ News Network Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from AJ News Network, Social Media Agency, CR Road, Laxminagar, Delhi.

नमस्कार, 🙏🏻
मैं अमन झा,स्वागत करता हूँ आपका हमारे चैनल में आपको हर वो जानकारी प्राप्त होगी जिसको आप जानना और पढ़ना चाहते हैं।
इस साइट का मकसद है, आपको हर खबर से रू–बरू कराना सबसे पहले ।
इसके अलावा, आप YouTubeऔरInstagram पर भी हमारे साथ जुड़ सकते हैं ।

Lucknow–Delhi Tejas Express अब दिखेगी Sprite के नए अंदाज़ में! 🚆💚5 कोचों पर Sprite की खास branding और 6 महीने तक चलेगा य...
13/08/2026

Lucknow–Delhi Tejas Express अब दिखेगी Sprite के नए अंदाज़ में! 🚆💚

5 कोचों पर Sprite की खास branding और 6 महीने तक चलेगा यह campaign. सबसे खास बात—स्टेशनों पर ट्रेन का announcement भी “Sprite Tejas Express” के नाम से होगा! 🍋

13/08/2026

23 साल की उम्र में 30,000 KM का सफर, 17 महीने की यात्रा और 28 राज्यों तक पहुंचने का जुनून! आखिर कौन है ये लड़की?

04/08/2026

DDA की ज़मीन पर बना मस्जिद / AJ News Network की ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आए कई सवाल /Viral video

🚨 DDA की ज़मीन पर बना धार्मिक ढांचा या सिर्फ़ अफवाह? AJ News Network की ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए ज़मीनी हकीकत!
दिल्ली के मुनिरका एन्क्लेव, दिल्ली स्थित एक पार्क में बने धार्मिक ढांचे को लेकर स्थानीय स्तर पर लंबे समय से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।

इसी मुद्दे की सच्चाई जानने के लिए AJ News Network की टीम मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों से बातचीत करने की कोशिश की।

रिपोर्टिंग के दौरान कुछ लोगों ने दावा किया कि शुरुआत में यहाँ एक छोटा ढांचा था, जो समय के साथ बड़ा होता गया। वहीं, हमारी टीम ने वहाँ मौजूद लोगों से इस विषय पर जानकारी लेने का प्रयास किया। हमने संबंधित मौलाना से भी बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन उस समय वे मौके पर मौजूद नहीं थे और वहाँ मौजूद लोगों ने उनसे बातचीत नहीं करवाई।

इस रिपोर्ट का उद्देश्य किसी समुदाय या धर्म के प्रति टिप्पणी करना नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों के दावों और घटनास्थल की स्थिति को दर्शाना है। यदि संबंधित प्रशासन, DDA या अन्य पक्ष इस विषय पर अपना पक्ष रखना चाहते हैं, तो AJ News Network उनका पक्ष भी प्रमुखता से प्रकाशित करेगा।

अगर आपको हमारी ग्राउंड रिपोर्ट पसंद आए तो वीडियो को Like, Share और Subscribe करना न भूलें।

👉 पूरी सच्चाई जानने के लिए वीडियो अंत तक जरूर देखें।
AJ News Network निष्पक्ष और जमीनी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध है।

📍 Location : Munirka Enclave, Delhi
🎙️ Reporter : Aman Jha
📹 Camera : AJ News Network Team

क्या यूपी की राजनीति में आने वाला है बड़ा बदलाव? आखिर क्यों उठ रहा है यह सवाल कि क्या उनके पति उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्...
04/08/2026

क्या यूपी की राजनीति में आने वाला है बड़ा बदलाव? आखिर क्यों उठ रहा है यह सवाल कि क्या उनके पति उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के योग्य हैं? अपनी राय कमेंट में ज़रूर बताइए!"

इस Post का उद्देश्य किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के पक्ष या विपक्ष में प्रचार करना नहीं है, बल्कि जनता के बीच चल रही चर्चा को सामने लाना और आपकी राय जानना है।

💬 आपकी क्या राय है?

✅ YES या ❌ NO — अपनी राय कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखें और उसका कारण भी बताइए।

👍 Like करें, Share करें और AJ News Network को Subscribe करना न भूलें।

01/08/2026

EXCLUSIVE Video : PM को गाली देने वाली लड़की की असली पहचान क्या है? नोएडा सैलून मालिक ने खोली राज़!

🚨बड़ी खुलासा! जिस लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, उसकी सच्चाई जानने के लिए AJ News Network की टीम पहुँची सीधे नोएडा सेक्टर-135। जो जानकारी सामने आई, उसने सभी को हैरान कर दिया।

इस ग्राउंड रिपोर्ट में हमारी टीम ने उस सैलून के मालिक से बातचीत की, जहाँ यह लड़की पहले काम सीखती थी। बातचीत के दौरान मालिक ने दावा किया कि उनके यहाँ उसका नाम 'मेनसिंग जैन' बताया गया था, जबकि सोशल मीडिया पर वह 'रुचिका सिंह' के नाम से सामने आई।

सैलून मालिक के अनुसार, जब नौकरी की प्रक्रिया के दौरान आधार कार्ड मांगा गया तो उसने कुछ दिनों का समय माँगा, लेकिन बाद में वह दोबारा काम पर लौटकर नहीं आई। मालिक ने यह भी कहा कि यदि वह भविष्य में वापस आती है, तो वे उसे दोबारा काम पर नहीं रखेंगे।

इस रिपोर्ट में हम वही जानकारी प्रस्तुत कर रहे हैं जो हमारी टीम को संबंधित व्यक्ति से बातचीत के दौरान बताई गई। दर्शकों से अनुरोध है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुँचने से पहले सभी पक्षों की बात सुनें।

यह घटना हमें यह भी याद दिलाती है कि सार्वजनिक मंचों पर दिए गए बयान कानूनी परिणाम ला सकते हैं। किसी भी व्यक्ति को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ-साथ कानून और शिष्टाचार का
भी ध्यान रखना चाहिए।

अगर आपको हमारी ग्राउंड रिपोर्ट पसंद आए तो वीडियो को Like करें, Share करें और AJ News Network को Subscribe करना न भूलें।

👉 पूरी सच्चाई जानने के लिए वीडियो अंत तक जरूर देखें।
AJ News Network निष्पक्ष और जमीनी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध है।

🎥 AJ News Network – Ground Zero से सबसे पहले, सबसे सटीक।

📍 Location : Noida Sector -135, UP
🎙️ Reporter : Aman Jha
📹 Camera : AJ News Network Team

27/07/2026

CJP Protest में छात्र ने सुनाई आपबीती! | "विरोध करने पर मुझे पीटा गया" | Exclusive Ground Report

🚨 "मैं भी समर्थन करने गया था... लेकिन जब मैंने कुछ नारों का विरोध किया, तो मेरे साथ जो हुआ उसने मुझे झकझोर कर रख दिया!"

इस वीडियो में AJ News Network की टीम की मुलाकात एक ऐसे छात्र से हुई, जिसने CJP Protest के दौरान अपने साथ हुई घटना के बारे में विस्तार से अपनी बात रखी। छात्र ने दावा किया कि वह विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुँचा था, लेकिन जब उसने कुछ विवादित नारों का समर्थन करने से इनकार किया और अपनी अलग राय रखी, तो उसके साथ मारपीट की गई।

छात्र ने बातचीत के दौरान यह भी आरोप लगाया कि घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसकी बात सुनने के बजाय उसे निशाना बनाया। उसने यह भी कहा कि उस दौरान पत्रकारों के साथ भी कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया और हालात तनावपूर्ण हो गए। छात्र ने अपनी पूरी आपबीती कैमरे पर साझा की और बताया कि उस समय उसने खुद को कितना असुरक्षित महसूस किया।

इस Exclusive Ground Report में देखिए छात्र के लगाए गए आरोप, उसकी पूरी कहानी और घटनाक्रम का वह पक्ष, जिसे वह देश के सामने रखना चाहता है।

⚠️ महत्वपूर्ण सूचना: इस वीडियो में छात्र द्वारा बताए गए आरोप और दावे उसी के व्यक्तिगत बयान पर आधारित हैं। AJ News Network इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता। हमारा उद्देश्य संबंधित व्यक्ति का पक्ष दर्शकों तक पहुँचाना है।

अगर आपको यह ग्राउंड रिपोर्ट महत्वपूर्ण लगी हो तो वीडियो को Like करें, Share करें और AJ News Network को Subscribe करना न भूलें।

👉 पूरी सच्चाई जानने के लिए वीडियो अंत तक जरूर देखें।
AJ News Network निष्पक्ष और जमीनी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध है।

🎥 AJ News Network – Ground Zero से सबसे पहले, सबसे सटीक।

📍 Location : Jantar mantar, Delhi
🎙️ Reporter : Aman Jha
📹 Camera : AJ News Network Team

🚨

25/07/2026

🚨 "लंबे संघर्ष के बाद जंतर-मंतर पर गूंजा जश्न... आखिरकार छात्रों की आवाज़ सुनी गई!"

आज AJ News Network की टीम पहुँची जंतर-मंतर, जहाँ आंदोलन के आख़िरी दिन का माहौल पूरी तरह बदला हुआ दिखाई दिया। प्रदर्शन में शामिल छात्र, स्वयंसेवक और समर्थक एक-दूसरे को बधाई देते और जश्न मनाते नज़र आए।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी प्रमुख मांगों पर सरकार ने सकारात्मक रुख़ दिखाया है। इनमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े, NEET पेपर लीक से जुड़े मुद्दों पर कार्रवाई, पीड़ित छात्रों के लिए मुआवज़ा, तथा प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर दर्ज FIR वापस लेने जैसे मुद्दे शामिल रहे।

इसी के साथ प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे CJP के स्वयंसेवकों ने भी घोषणा की कि जंतर-मंतर पर चल रहा यह आंदोलन आज अपने अंतिम चरण में पहुँच गया है और प्रदर्शन स्थल को खाली किया जाएगा।

इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए—

✅ आंदोलन के आख़िरी दिन का पूरा माहौल
✅ छात्रों और प्रदर्शनकारियों की पहली प्रतिक्रिया
✅ जश्न की असली तस्वीर
✅ हमारी टीम की एक्सक्लूसिव ग्राउंड कवरेज और मौके से सीधे संवाद

"मोदी का इस्तीफा लेकर रहेंगे!" | Jantar Mantar पर छात्रों का बड़ा दावा | Ground Report

🚨 "क्या जंतर-मंतर पर बढ़ रहा है विरोध? आखिर क्यों मास्क पहनकर पहुंचे लोग?"

आज AJ News Network की टीम जंतर-मंतर पहुंची, जहां चल रहे छात्र प्रदर्शन और वहां मौजूद लोगों से हमने खुलकर बातचीत की। इस दौरान कई छात्रों और प्रदर्शनकारियों ने अपनी-अपनी राय हमारे कैमरे के सामने रखी।

इंटरव्यू के दौरान एक प्रदर्शनकारी, जिन्हें लोग "Cockroach" के नाम से बुला रहे थे, उन्होंने कहा कि "जब तक मोदी का इस्तीफा नहीं लेंगे, हम लोग नहीं रुकेंगे।" यह उनका व्यक्तिगत बयान है।

हमारी टीम ने कुछ लोगों से यह भी पूछा कि वे मास्क पहनकर क्यों आए हैं? इस पर कुछ लोगों ने दावा किया कि यदि उनकी पहचान सामने आ गई, तो उन्हें डर है कि उनके साथ गलत व्यवहार हो सकता है या उन्हें धमकियों का सामना करना पड़ सकता है। यह उनके अपने दावे और विचार हैं, जिन्हें हमने ज्यों का त्यों आपके सामने रखा है।

इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए: ✅ जंतर-मंतर से LIVE माहौल

✅ छात्रों और आम लोगों की बेबाक राय
✅ मास्क पहनने की वजह क्या बताई गई?
✅ प्रदर्शन के दौरान लोगों ने और क्या-क्या कहा?

आपकी इस मुद्दे पर क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताइए।

📍 AJ NEWS NETWORK
Ground Reporting | Public Opinion | Unfiltered Voices

👉 पूरी सच्चाई जानने के लिए वीडियो अंत तक जरूर देखें।
AJ News Network निष्पक्ष और जमीनी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध है।

🎥 AJ News Network – Ground Zero से सबसे पहले, सबसे सटीक।

📍 Location : Jantar mantar, Delhi
🎙️ Reporter : Aman Jha
📹 Camera : AJ News Network Team

24/07/2026

जंतर-मंतर LIVE: लाठीचार्ज के बाद भी नहीं रुका प्रदर्शन, मुस्लिम छात्रा का PM मोदी पर तीखा बयान!

🔥 लाठीचार्ज के बाद भी नहीं टूटा छात्रों का हौसला! आखिर जंतर-मंतर पर ऐसा क्या हो रहा है?

आज AJ News Network की टीम जंतर-मंतर पहुंची, जहां छात्रों से बातचीत के दौरान हमने उनकी मांगों, नाराज़गी और लगातार जारी प्रदर्शन को करीब से देखा। हमारी टीम ने पाया कि प्रदर्शन में शामिल लोगों का हौसला कम होने के बजाय और मज़बूत होता दिखाई दे रहा है तथा प्रदर्शन में शामिल लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

रिपोर्टिंग के दौरान कई छात्रों ने अपनी बात खुलकर रखी। इसी दौरान एक मुस्लिम छात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपनी राय व्यक्त करते हुए नारे और टिप्पणी की। वीडियो में वही बयान दिखाया गया है जो प्रदर्शन के दौरान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा पूरे प्रदर्शन स्थल पर अलग-अलग तरह की नारेबाज़ी और सरकार की आलोचना भी सुनने को मिली।

इस वीडियो का उद्देश्य जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन का ग्राउंड रिपोर्ट के माध्यम से घटनास्थल का दृश्य और प्रतिभागियों की बातें दर्शकों तक पहुंचाना है।

👍 वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe ज़रूर करें, ताकि ऐसी ग्राउंड रिपोर्ट्स सबसे पहले आप तक पहुंचती रहें।

26 दिनों की तपस्या आखिरकार हुई समाप्त! सोनम वांगचुक ने तोड़ी भूख हड़ताल, अस्पताल से सामने आई पहली तस्वीर ने देशभर में मच...
23/07/2026

26 दिनों की तपस्या आखिरकार हुई समाप्त! सोनम वांगचुक ने तोड़ी भूख हड़ताल, अस्पताल से सामने आई पहली तस्वीर ने देशभर में मचा दी हलचल! | JP Nadda | Breaking News

दिनों तक चले अनशन के बाद सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। अस्पताल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और उनकी पत्नी गीतांजलि की मौजूदगी में उन्हें लिक्विड दिया गया, जिसके बाद उनका अनशन खत्म हुआ।

इस वीडियो में देखिए अस्पताल से सामने आई पहली तस्वीर, पूरी घटना की जानकारी और आखिर इस फैसले के पीछे क्या वजह रही।

📍 AJ News Network आपके लिए लेकर आया है इस पूरी खबर की सटीक और विस्तृत जानकारी।

👍 Post पसंद आए तो Like, Share और Follow करना न भूलें।

Address

CR Road, Laxminagar
Delhi
11092

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AJ News Network posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share