देवरिया जंक्शन न्यूज

  • Home
  • India
  • Deoria
  • देवरिया जंक्शन न्यूज

देवरिया जंक्शन न्यूज Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from देवरिया जंक्शन न्यूज, Social Media Agency, Bardgonia, Deoria.

सोमवार की संध्या भगवान शिव का पुष्प से श्रृंगार एवं आरती दर्शन
28/09/2026

सोमवार की संध्या भगवान शिव का पुष्प से श्रृंगार एवं आरती दर्शन

 #देवरिया
28/09/2026

#देवरिया

28/09/2026

बारिश ने खोली नगर पंचायत भलुअनी की पोल, युवा नेता हरिकेश यादव ने किया भ्रमण
भलुअनी। लगातार हो रही बारिश के बीच नगर पंचायत भलुअनी में जलभराव और अन्य नागरिक समस्याएं सामने आने लगी हैं। बारिश के बाद सोमवार को युवा नेता हरिकेश यादव ने नगर पंचायत क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न वार्डों का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
भ्रमण के दौरान लोगों ने जलभराव, जलनिकासी और सड़कों से जुड़ी समस्याओं को उनके सामने रखा। हरिकेश यादव ने मौके पर स्थिति का जायजा लेते हुए लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित जिम्मेदारों से समाधान की मांग करने की बात कही।

28/09/2026

महुआडीह में व्यक्ति के अपहरण की सूचना से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
देवरिया। थाना महुआडीह क्षेत्र के बलटीकरा बाजार में एक व्यक्ति के अपहरण की सूचना मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सोमवार को कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस एवं उच्चाधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार, अपहृत व्यक्ति के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकरण की कार्रवाई की जा रही है। घटना के जल्द खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस समेत कुल पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया है।
क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।......क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी की बाइट।

28/09/2026

देवरिया में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पीएम-गृहमंत्री और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी, फूंका पुतला

साइबर ठगी के ₹15 हजार पुलिस ने कराए वापसदेवरिया। बघौचघाट थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के खाते से ठगे ग...
28/09/2026

साइबर ठगी के ₹15 हजार पुलिस ने कराए वापस
देवरिया। बघौचघाट थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के खाते से ठगे गए ₹15,000 पुलिस ने वापस करा दिए। पुलिस के अनुसार, घुंडी कुंड कला निवासी शुभम राव के साथ 21 सितंबर 2026 को साइबर ठगी हुई थी।
पीड़ित ने इसकी शिकायत NCRP पोर्टल पर दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद बघौचघाट थाने की साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम को होल्ड कराया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर पूरी ₹15,000 की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी।
रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में की गई।
साइबर टीम में थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी, साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक संकल्प सिंह राठौर और कांस्टेबल अवधेश कुमार पटेल शामिल रहे।

गौरीबाजार में लगा बहुउद्देशीय सेवा शिविर, विधायक जयप्रकाश निषाद ने किया शुभारंभदेवरिया। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत स...
28/09/2026

गौरीबाजार में लगा बहुउद्देशीय सेवा शिविर, विधायक जयप्रकाश निषाद ने किया शुभारंभ

देवरिया। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत सोमवार को गौरीबाजार विकासखंड में आंगनबाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम एवं बहुउद्देशीय सेवा शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद रहे। शिविर में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं और ग्रामीण महिलाएं शामिल हुईं।
विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं से गांव-गांव जाकर पात्र महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगजनों और जरूरतमंदों को योजनाओं की जानकारी देने तथा उन्हें लाभ दिलाने में सहयोग करने की अपील की।
शिविर में विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ऑन-द-स्पॉट आवेदन, पात्रता सत्यापन और लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की कार्रवाई की गई। स्वास्थ्य मेले में लोगों को चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
इसके अलावा दिव्यांग कल्याण शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने के साथ मतदाता पंजीकरण पर भी विशेष जोर दिया गया।
आंगनबाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

28/09/2026

#देवरिया। भभौली के पास पुल का एप्रोच धसा, बड़े वाहनों के लिए बना खतरा

28/09/2026

#देवरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज की असुविधाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अमित जायसवाल ने मीडिया से साझा की जानकारी

28/09/2026

देवरिया। रूद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के पिडरा पुल की स्थिति

Address

Bardgonia
Deoria
274201

Telephone

+919793184849

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when देवरिया जंक्शन न्यूज posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to देवरिया जंक्शन न्यूज:

Shortcuts

Share