29/05/2023
JD(U)अध्यक्ष ललन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए BJP पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'देश की वर्तमान सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है. लोकतंत्र की परिभाषा आपसे(BJP) सीखने की जरूरत है क्या हमें. लोकतंत्र का मतलब होता है लोक का तंत्र !..
भारत सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने दो हजार की नोट पर पाबंदी लगा दी है. आगामी 30 सितंबर तक जिनके पास भी दो हजार के नोट हैं, वो बैंकों में जमा करवा सकते हैं. तब तक ये दो हजार नोट चलन में बनी रहेगी. भारत सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के इस फैसले के बाद जिन लोगों के पास भी दो हजार की नोट है वह लोग उनको लेकर परेशान भी नजर आ रहे हैं. इस बीच दो हजार की नोट बंदी से ज्वैलरी कारोबार में आंशिक रूप से कई शहरों मे नई चमक देखने को मिल रही है.
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 रुपये के नोटों को वापस लेने का ऐलान किया है. RBI के नोटिफिकेशन के बाद गुजरात मे सोना महंगा होने की बातों का ज्वैलर्स एसोसिएशन ने खंडन किया है. उनका कहना है कि सोना खरीदने वाले ग्राहकों की संख्या और पूछ बढ़ी है. ज्यादातर लोग पूछते हैं कि 2000 रुपये के नोट से खरीदी होगी या नहीं.
दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली में 2000 के नोट बंद होने की खबर आने के बाद सर्राफा बाजार में तेजी देखने को मिल रही है. बैंको में 2000 का नोट जमा कराने से बचने के लिए लोग गोल्ड खरीदने की होड़ में लगे हैं. हालांकि दिल्ली के सबसे बड़े सर्राफा बाजार कूचा महजनी की बुलियन मर्चेंट एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी ऋषि वर्मा के मुताबिक मार्केट में 2000 के नोट बंद होने से पैनिक है. लोग गोल्ड में निवेश करना चाहते हैं. लेकिन हमारे पास भी एक लिमिट है जिसके कारण हम भी 2000 के नोट ज्यादा नहीं ले सकते हैं. क्योंकि हमें भी बैंकों में 2000 के नोट जमा कराने पर जवाब देना होगा. उन्होंने कहा कि ग्राहक दुकानों पर अच्छी खासी संख्या में पहुंच रहे हैं.
Election 2024
link 🔗🔗🔗🔗
Facebook:https://www.facebook.com/navpradeshtimes
___________
Instagram: https://www.instagram.com/navpradeshtimes
_____________
YouTube:https://www.youtube.com/navpradeshtimes
#नवप्रदेशटाइम्स
#नवप्रदेश24
#आजतक
#हिंदुमुस्लिम
#बेरोजगारी