sr prime news

sr prime news Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from sr prime news, Social Media Agency, Hira pur, Dhanbad.
(2)

sr prime news हर पल भ्रष्टाचार से जंग लड़ता है। अपने दर्शकों का आवाज उठाता है। देश का आवाज बनता है। गरीब, मजदूर, मजबूर, शोषित लोगों का मजबूती से आवाज बुलंद करता है। चाहे सामने कोई भी हो जनता के हक के लिए आवाज उठाता है।

22/05/2026

धनबाद : गोविंदपुर में कांग्रेस का बैठक आयोजित, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर, अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं।

22/05/2026

धनबाद : GT रोड किसान चौक पर ट्रैफिक पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई।

JMM नेता जग्गू महतों जनसेवा के माध्यम से लोगों के दिलों में बनाई अपनी पहचान।झामुमो के वरिष्ठ नेता जग्गू महतो लगातार जनसे...
22/05/2026

JMM नेता जग्गू महतों जनसेवा के माध्यम से लोगों के दिलों में बनाई अपनी पहचान।

झामुमो के वरिष्ठ नेता जग्गू महतो लगातार जनसेवा के जरिए आम लोगों के दिलों में अपनी खास पहचान बना रहे हैं। कोयलांचल धनबाद के सबसे बड़े अस्पताल SNMMCH में वे आए दिन जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आते रहते हैं। कई बार उनके अथक प्रयास से गंभीर मरीजों की जान भी बच चुकी है।

जग्गू महतो का कहना है कि झारखंड सरकार हर जरूरतमंद को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। ताजा मामला बलियापुर प्रखंड के आमटाल निवासी एक महिला का है, जिनके शरीर के अंदर ट्यूमर फट जाने के बाद उनकी स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी। तकनीकी प्रक्रियाओं और कागजी दांव-पेच के कारण इलाज में बाधा उत्पन्न हो रही थी, जिससे महिला जिंदगी और मौत से जूझ रही थी।

ऐसे समय में जग्गू महतो ने पहल करते हुए सभी तकनीकी अड़चनों को दूर कराया और महिला का विधि-वत सफल इलाज सुनिश्चित कराया।

इस दौरान जग्गू महतो ने कहा कि वे हमेशा आम लोगों की सेवा के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं और आगे भी इसी तरह जरूरतमंदों की मदद करते रहेंगे।

धनसार काठपुल के पास गांजा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, धनसार रेलवे यार्ड से 5 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार।धनसार क...
22/05/2026

धनसार काठपुल के पास गांजा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, धनसार रेलवे यार्ड से 5 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार।

धनसार काठपुल के समीप रेलवे यार्ड से धनसार थाना की पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के पास से करीब पांच किलो गांजा, दो मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि तस्कर गंगा-सतलज एक्सप्रेस के जरिए गांजा बाहर भेजने की तैयारी में थे।

इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर धनसार थाना की टीम ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गांजा के साथ दबोच लिया। हालांकि कार्रवाई के दौरान एक अन्य तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। वहीं उक्त जानकारी सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में की, मौके पर इंस्पेक्टर सह धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली भी उपस्थित थे।

22/05/2026

धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 1570 यात्रियों से 10 लाख जुर्माना की वसूली।

21/05/2026

धनबाद SNMMCH में ऑक्सीजन नहीं मिलने और डॉक्टरों की लापरवाही में युवक का तड़प–तड़प कर मौत : भाजपा नेत्री तारा देवी स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली पर उठाई सवाल।

धनबाद : पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी देश के एक मजबूत स्तंभ एवं आधुनिक भारत के महानायक थे : पप्पु कुमार तिवारी।आज द...
21/05/2026

धनबाद : पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी देश के एक मजबूत स्तंभ एवं आधुनिक भारत के महानायक थे : पप्पु कुमार तिवारी।

आज दिनांक 21 मई 2026 को धनबाद जिला कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ता पप्पू कुमार तिवारी ने आधुनिक भारत के निर्माता, पूर्व प्रधानमंत्री,।भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी आधुनिक भारत के महानायक थे। हम सभी को उनके व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा लेने का संकल्प लेने की दरकार है।

आगे उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता, सूचना क्रांति व पंचायतीराज के जनक, देश की सबसे युवा पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी ने अपने व्यक्तित्व व कृतित्व से देश को एक मजबूत दिशा दी थी। स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश को दुनिया की उच्च तकनीकी से पूर्ण करने के साथ भारत की एकता को बनाए रखने व 21वीं सदीं के भारत का निर्माण का लक्ष्य था। इनकी सोच भारत को सुंदर, सशक्त एवं एक मजबूत भारत बनाने एवं ऐसे भारत का सपना था जो मानवता की सेवा के लिए देश मजबूत, स्वतंत्र और आत्मनिर्भर हो और हमारा भारत विश्व में सबसे आगे और अव्वल हो।

आगे उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजीवगांधी ने अपने कार्यकाल में भारत को एक नई दिशा दी थी। भारत में संचार क्रांति एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है,भारतीय इतिहास में इनका महत्वपूर्ण योजना पंचायती राज, सूचना क्रांति, 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना, जवाहर नवोदय विद्यालय, महिलाओं के लिए आरक्षण, ST/SC अत्याचार निवारण अधिनियम, दूरसंचार, अग्नि मिसाइल, दल-बदल विरोधी कानून, राष्ट्रीय एकीकरण, विदेश नीति समेत अनगिनत कल्याणकारी योजनाओं को भारत में धरातल पर लाने का काम किया।

देश को एकता और भाईचारे की सूत्र में बांधने का उनका प्रयास काफी अनुकरणीय रही है। स्वर्गीय राजीव गांधी ने संतुलन, मर्यादा एवं संयमपूर्वक आधुनिक सोच एवं निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता के साथ राष्ट्रीय जिम्मेवारी का सफलतम निर्वहन किया, देश को महत्वपूर्ण सौगात व एक नई दिशा देने वाले महापुरुष शौर्य राजीव गांधी जी के शहादत दिवस पर पप्पू कुमार तिवारी ने उन्हें सादर नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी।

21/05/2026

कम बारिश और संभावित सूखे को लेकर धनबाद में आयोजित हुई जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही जिप अध्यक्ष शारदा सिंह।

धनबाद पुलिस को मिली 45 नई हाईटेक पेट्रोलिंग बाईक, DC आदित्य रंजन और SSP प्रभात कुमार फीता काट दिखाई हरी झंडी।
20/05/2026

धनबाद पुलिस को मिली 45 नई हाईटेक पेट्रोलिंग बाईक, DC आदित्य रंजन और SSP प्रभात कुमार फीता काट दिखाई हरी झंडी।

20/05/2026

मनईटांड़ भक्ता शिव मंदिर में वार्षिकोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी, 21 मई को कलश यात्रा के साथ शुरू होगा वार्षिकोत्सव।

भारत में आर्थिक तूफान सिर पर है और पीएम मोदी इटली में टॉफी बांट रहे हैं, ये नेतृत्व नहीं नौटंकी है : राहुल गांधी।
20/05/2026

भारत में आर्थिक तूफान सिर पर है और पीएम मोदी इटली में टॉफी बांट रहे हैं, ये नेतृत्व नहीं नौटंकी है : राहुल गांधी।

Address

Hira Pur
Dhanbad
826001

Telephone

+917779998077

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when sr prime news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to sr prime news:

Share