Coal City Media Dhanbad

Coal City Media Dhanbad धनबाद शहर का एक मात्र 24×7 डिजिटल मीडिया हाउस जहाँ पर मिलेगा लाइव अपडेट,लाइव वीडियो।

07/09/2026

लोकेशन धनबाद

सुदिव्य सोनू के निधन पर भावुक हुए इरफान अंसारी, बोले- अधूरा सपना मिलकर करेंगे पूरा

धनबाद के असर्फी अस्पताल में इलाजरत अपने रिश्तेदार से मिलने पहुंचे झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि सुदिव्य सोनू के जाने से जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। वहीं एसएनएमएमसीएच के सर्जिकल आईसीयू में बिजली गुल होने और इलाज के दौरान महिला की मौत के मामले पर उन्होंने सीधे भाजपा पर दोष मढ़ा.

उन्होंने कहा कि बिजली गुल होने के कारण से महिला की मौत नही हुई थी.भाजपा के लोग स्वास्थ्य विभाग को बदनामकरने की साजिश कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि आचनक बिजली अस्पताल में कटने की जाँच करायेंगे.जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगो पर कार्रवाई होगी.

वहीं उन्होंने कहा कि धनबाद की स्वास्थ्य व्यवस्था में धीरे धीरे बदलाव किया जा रहा है. सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था में बढ़ोतरी हुई है. मरीज का फ्लो बढ़ा है. उन्होंने कहा कि धनबाद को जल्द ही एक नया मेडिकल कॉलेज मिलने जा रहा है.

*लंबित कांडों के निष्पादन में धनबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि, अगस्त में 515 मामलों में कोर्ट पहुंची चार्जशीट व अंतिम प्रतिवे...
07/09/2026

*लंबित कांडों के निष्पादन में धनबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि, अगस्त में 515 मामलों में कोर्ट पहुंची चार्जशीट व अंतिम प्रतिवेदन*

लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और अनुसंधान की प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान का असर अब धरातल पर दिखने लगा है। धनबाद पुलिस ने अगस्त माह में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 515 मामलों में चार्जशीट एवं अंतिम प्रतिवेदन माननीय न्यायालय में समर्पित कराया।

इन 515 मामलों में नए के साथ-साथ पूर्व से लंबित मामले भी शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबित कांडों के निष्पादन को गति मिली है और संबंधित मामलों को न्यायिक प्रक्रिया में आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हुआ है।

पूरी कार्रवाई डीएसपी मुख्यालय श्री नाजिर अख्तर की निगरानी में की गई। अभियोजन कोषांग के प्रभारी मुकेश चौधरी एवं रजनीकांत ने जिले के सभी थाना प्रभारियों और अनुसंधानकर्ताओं के साथ लगातार समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों की समीक्षा की। अनुसंधान पूरा होने वाले मामलों में आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कराते हुए चार्जशीट एवं अंतिम प्रतिवेदन को समय पर न्यायालय में समर्पित कराया गया।

अभियोजन कोषांग की सक्रियता से थाना स्तर पर लंबित मामलों की लगातार मॉनिटरिंग की गई। जिन कांडों में अनुसंधान पूरा हो चुका था उनमें किसी प्रकार का अनावश्यक विलंब नहीं हो इसे लेकर विशेष रूप से अधिकारियों के बीच समन्वय बनाया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार के निर्देश पर धनबाद पुलिस द्वारा लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और न्यायालय में समय पर चार्जशीट/अंतिम प्रतिवेदन समर्पित करने को प्राथमिकता दी जा रही है।

अगस्त माह में 515 मामलों में चार्जशीट एवं अंतिम प्रतिवेदन न्यायालय में समर्पित किया जाना इसी अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस का फोकस अब शेष लंबित मामलों की समीक्षा कर उनका भी समयबद्ध तरीके से निष्पादन कराने पर है।

07/09/2026

यूटूबर ब्लॉगर आर्यन केल्विन के पब्लिक मिट कार्यक्रम में जमकर हुई धकमुकी तोड़फोड़, अफरा तफरी में कई लोग हुए घायल,पुलिस को कराना पड़ा बन्द कार्यक्रम, राजकीय शोक के कारण डीजे पर रोक के बाद भी हुआ केल्विन का कार्यक्रम

Dhanbad,धनबाद गोल्फ ग्राउंड में यूटूबर ब्लॉगर आर्यन केल्विन के पब्लिक मिट कार्यक्रम में जमकर धक्का मुक्की तोड़ फोड़ की घटना हुई है। कार्यक्रम में दूर दराज और दूसरे राज्य से पहुँची भीड़ ने हंगामा किया।स्टेज तक भीड़ पहुँच गई।पंडाल को फाड़ डाला।जिससे कार्यक्रम स्थल में अफरा तफरी की स्थिति हो गई।इस दौरान कई लोग घायल भी हो गया।मौके पर मजौद पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।पुलिस हंगामा को देखते हुए कार्यक्रम को जबरन बन्द कराई। यूटूबर ब्लॉगर आर्यन केल्विन ने गोल्फ ग्राउंड में पब्लिक मिट कार्यक्रम पूरे तामझाम के साथ आयोजित किया था।बड़े बड़े डीजे,साउंड सिस्टम लगाया था। लेकिन मंत्री सुदिवय कुमार सोनू के निधन के बाद दो दिन का राजकीय शोक की घोषणा कर दिया गया।जिसे लेकर पुलिस, जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पहुँच डीजे अन्य विद्युत यंत्र नही बजाने का निर्देश दिया।निर्देश के बाद साधरण तरीके से कार्यक्रम करने का आदेश दिया था।झारखंड के साथ साथ अन्य राज्यों से सेकड़ो की संख्या में लोग पहुँचे थे।जैसे जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा भीड़ बेकाबू हो गया।भीड़ आचनक बेकाबू होते हुए हंगामा फिर एक दूसरे से धक्का मुक्की पर उतर गया।पुलिस हस्तक्षेप के बाद कार्यक्रम को बन्द कराया। सवाल उठता है कि राजकीय शोक घोषणा के बाद आखिर क्यों कार्यक्रम सादगी से करने का निर्देश प्रशासन ने दिया।भारी भीड़ को लेकर आयोजको ने सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था क्यों नही किया था।भीड़ को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती पर्याप्त संख्या में क्यों नही थी।

06/09/2026

*राज्य में शोक की लहर, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू जी को पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने दी श्रद्धांजलि.*

​गिरिडीह: गिरिडीह विधायक सह झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग और पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री माननीय श्री सुदिव्य कुमार सोनू जी के आकस्मिक निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर व्याप्त है।
​
इस अत्यंत दुखद घड़ी में दिवंगत मंत्री जी के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि अर्पित करने झरिया की पूर्व विधायक श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह जी उनके आवास पर पहुंचीं। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।
​
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात अचानक दिल का दौरा पड़ने के बाद श्री सुदिव्य कुमार सोनू जी को गिरिडीह स्थित मर्सी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही समर्थकों और राजनीतिक गलियारों में स्तब्धता छा गई।

​माननीय राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज पहुंचे आवास

दिवंगत मंत्री जी के आवास पर श्रद्धांजलि देने हेतु राज्य के शीर्ष नेताओं का तांता लगा रहा। माननीय राज्यपाल श्री संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष श्री रविन्द्र नाथ महतो जी, मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, राधा कृष्ण किशोर , शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, श्री उमाकांत रजक, श्वेता सिंह , लुईस मरांडी, राज्य सरकार के अन्य मंत्रीगण, विभिन्न विधायक, पूर्व विधायक एवं JMM के केंद्रीय पदाधिकारियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभी ने इसे झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया।

06/09/2026
06/09/2026

सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने जताया शोक

धनबाद/झरिया। झारखंड सरकार के मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू जी के आकस्मिक निधन की खबर पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का अचानक चले जाना अत्यंत पीड़ादायक और झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।

विधायक रागिनी सिंह ने कहा, “सुदिव्य कुमार सोनू जी एक जुझारू, कर्मठ एवं जनहित के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि थे। उनके असामयिक निधन की खबर से मन बेहद व्यथित है। उनका निधन उनके परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों के साथ-साथ पूरे झारखंड के लिए गहरा आघात है।”

उन्होंने कहा कि जनसेवा के क्षेत्र में सुदिव्य कुमार सोनू द्वारा किए गए कार्यों और उनके संघर्षशील व्यक्तित्व को लंबे समय तक याद किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू  का हार्ट अटैक से निधन गिरिडीह के ही मर्सी अस्पताल में ली अंतिम सांस महज 56 सा...
06/09/2026

झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन

गिरिडीह के ही मर्सी अस्पताल में ली अंतिम सांस

महज 56 साल के उम्र में ही दुनिया को किया अलविदा

🏡 गोविंदपुर में अपना प्लॉट खरीदने का सुनहरा अवसर!PRIME LOCATION | PREMIUM RESIDENTIAL PLOTSMG SHOWROOM के पीछे, गोविंदपु...
05/09/2026

🏡 गोविंदपुर में अपना प्लॉट खरीदने का सुनहरा अवसर!

PRIME LOCATION | PREMIUM RESIDENTIAL PLOTS

MG SHOWROOM के पीछे, गोविंदपुर
📍 GT रोड से मात्र 1.8 KM

📐 8 डिसमिल रेजिडेंशियल प्लॉट

💰 सिर्फ ₹13,50,000/-

रजिस्ट्रेशन एवं म्यूटेशन सहित

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

🌳 प्रीमियम सुविधाओं से युक्त

🏠 Club House – 9,340 Sq. Ft.
🛕 Temple – 5,180 Sq. Ft.
🌳 Park – 11,567 Sq. Ft.

🛣️ बेहतरीन रोड कनेक्टिविटी

30 फीट मुख्य सड़क | 22 फीट कनेक्टिंग रोड

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

⭐ क्यों करें निवेश?

✔️ प्राइम लोकेशन
✔️ GT रोड के नजदीक
✔️ बेहतरीन कनेक्टिविटी
✔️ आधुनिक सुविधाएँ
✔️ क्लियर डॉक्यूमेंटेशन
✔️ रजिस्ट्रेशन एवं म्यूटेशन शामिल

आज का सही निवेश, कल का मजबूत भविष्य!

सीमित प्लॉट उपलब्ध — आज ही संपर्क करें।

Discover latest and trending news articles related to bollywood news,autmobiles,finance and latest technology by amazing news.

  :  धनबाद मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है | इसी क्रम में सुनियोजित कार्यक्रम के तहत आज 15:30 ...
05/09/2026

: धनबाद मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है | इसी क्रम में सुनियोजित कार्यक्रम के तहत आज 15:30 बजे से 18:30 बजे तक धनबाद स्टेशन पर धनबाद का दस्ता सं. 02 एवं धनबाद स्लीपर की एल.आर. चेकिंग स्टाफ द्वारा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया | इस जांच अभियान के परिणामस्वरूप 79 यात्रियों को पकड़ा गया जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे | इस दौरान उनसे 53,695 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई तथा पकड़ें गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई | धनबाद मंडल द्वारा निरंतर टिकट जांच किया जा रहा है तथा भविष्य में भी यह जारी रहेगा | टिकट जांच अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटर पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई l धनबाद मंडल, पूर्व मध्य रेल यात्रियों को उचित टिकट के साथ प्लेटफार्म में प्रवेश करने की सलाह देता है तथा यात्रियों के पास जिस श्रेणी का टिकट है उसी श्रेणी में यात्रा करने का अनुरोध करता है |

राज्यपाल, बिहार के साथ महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल की शिष्टाचार भेंटराज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त)  सैयद अता हसनै...
05/09/2026

राज्यपाल, बिहार के साथ महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन जी से लोक भवन, पटना में आज पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने शिष्टाचार मुलाकात की । माननीय राज्यपाल से मुलाकात में महाप्रबंधक ने बिहार राज्य में यात्री सुविधा और रेल विकास से जुड़े पूर्व मध्य रेल की विभिन्न योजनाओं की प्रगति से माननीय राज्यपाल को अवगत कराया। महाप्रबंधक ने रेलवे के क्रिया-कलाप, यात्री सुविधा में और सुधार के उपायों तथा रेल विकास आदि से जुड़े विषयों पर माननीय राज्यपाल से मार्गदर्शन प्राप्त किया ।

Address

Bartand Bus Stand
Dhanbad
826001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Coal City Media Dhanbad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share