Tvi 24 News - Truth Vision India

Tvi 24 News - Truth Vision India WELCOME TO THE OFFICIAL FACEBOOK PAGE TVI NEWS (TRUTH VISION INDIA).

A SOCIAL REFORMING DIGITAL PLATFORM TO FIGHT AGAINST CORRUPTION IN INDIA.

हमारे खबर से किसी को कोई आपती हो या कोई सुझाओ देना हो तो कृपया संपर्क करे । 9155949697 , 8757226560

खजूरी टीका जामा मस्जिद में ईद की नमाज़ अदाखजूरी टीका स्थित जामा मस्जिद में ईद-उल-फितर की नमाज़ बड़े ही अकीदत और उत्साह क...
21/03/2026

खजूरी टीका जामा मस्जिद में ईद की नमाज़ अदा
खजूरी टीका स्थित जामा मस्जिद में ईद-उल-फितर की नमाज़ बड़े ही अकीदत और उत्साह के साथ अदा की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में नमाज़ी शामिल हुए और अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी गई।
नमाज़ के बाद मस्जिद के इमाम नूर हसन साहब ने अपने तक़रीर में रमज़ान के महत्व पर रोशनी डालते हुए कहा कि रमज़ान सब्र, इबादत और इंसानियत का महीना है, जबकि ईद आपसी भाईचारे, मोहब्बत और खुशियां बांटने का दिन है।
उन्होंने सभी लोगों से समाज में एकता, शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
Ramkumar Paswan

पलामू के हरिहरगंज में इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत, दंत चिकित्सक फरार........झारखंड में पलामू जिले के हरिहरगंज शहर...
18/03/2026

पलामू के हरिहरगंज में इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत, दंत चिकित्सक फरार........

झारखंड में पलामू जिले के हरिहरगंज शहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां दांत का इलाज कराने पहुंची 36 वर्षीय महिला बिजानी देवी की इंजेक्शन लगाने के बाद मौत हो गई. घटना मंगलवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है. महिला को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया!

जनता दंत क्लिनिक में हुआ हादसा
यह घटना हरिहरगंज के मेन रोड स्थित निजी बस स्टैंड के पास संचालित जनता दंत क्लिनिक में हुई. जानकारी के अनुसार, बिजानी देवी दांत के इलाज के लिए क्लिनिक पहुंची थी. दंत चिकित्सक डॉ. मोहम्मद अशरफ अली ने पहले इंजेक्शन देकर दांत निकाला, लेकिन दर्द अधिक होने पर एक और इंजेक्शन लगाया गया. इसके बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी!

लगातार उल्टी के बाद हालत हुई गंभीर
परिजनों के मुताबिक, इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद महिला को लगातार उल्टी होने लगी और उसकी स्थिति तेजी से खराब होती चली गई. घबराए परिजनों ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया!

आरोपी चिकित्सक क्लिनिक छोड़कर फरार
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ क्लिनिक और अस्पताल में जमा हो गई. लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला. भीड़ बढ़ते देख दंत चिकित्सक डॉ. अशरफ अली क्लिनिक छोड़कर फरार हो गया. फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है!

प्रशासन ने क्लिनिक को किया सील
घटना के बाद हरिहरगंज पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी, सीओ मनीष कुमार सिन्हा और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गोपाल प्रसाद ने जांच के बाद क्लिनिक को सील कर दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है!

बिहार की रहने वाली थी महिला
मृतक महिला बिजानी देवी बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव की निवासी थी. वह मुकेश चंद्र भारती की पत्नी थी. इलाज के दौरान हुई इस मौत से परिवार में मातम का माहौल है!

गिरफ्तारी के प्रयास तेज
पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी दंत चिकित्सक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर लापरवाही की आशंका जताई जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा!!

12/03/2026

DJ के बिना कैसे मनेगी रामनवमी, अजान से नींद खराब होती है उसको सरकार क्यों नहीं बंद करती- बाबूलाल मरांडी

08/03/2026

सासाराम

01/03/2026
28/02/2026

धनबाद का नया मेयर संजीव सिंह
संजीव सिंह को 1,09,241
चंद्रशेखर अग्रवाल को 74,312

28/02/2026

बिग ब्रेकिंग

मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह लगभग 20000 मतों से आगे

28/02/2026

चौथे राउंड के बाद संजीव सिंह की बढ़त बरकरार, 54 हजार से अधिक वोट हासिल

धनबाद : नगर निगम महापौर पद के लिए जारी मतगणना के चौथे राउंड का परिणाम सामने आ गया है। चौथे राउंड के बाद संजीव सिंह 54,076 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्र शेखर अग्रवाल को 37,456 वोट मिले हैं, जबकि शमशेर आलम अंसारी को 28,727 वोट प्राप्त हुए हैं।

अन्य उम्मीदवारों में संजीव कुमार को 29,644, प्रकाश कुमार को 9,119 और इंदु देवी को 7,763 वोट मिले हैं। चौथे राउंड तक कुल 2,19,414 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें 15,071 वोट रिजेक्ट घोषित किए गए हैं। मतगणना जारी है।

Address

Kusum Vihar Phase 2 Near Surekha Sadan Marriage Hall Koylanagar Saraidhela Dhanbad
Dhanbad
826005

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tvi 24 News - Truth Vision India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share