07/09/2026
#मजबूत संगठन से ही लंबी राजनीतिक पारी संभव : रामलखन पटेल
#अपना दल (एस) की समीक्षा बैठक में 15 लोगों ने ली सदस्यता, प्रदेश अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर दिया जोर
#इटावा। अपना दल (एस) की जिला समीक्षा बैठक सोमवार को सिंचाई विभाग के डाक बंगले के मीटिंग हॉल में हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ आगामी ग्राम पंचायत और वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया गया। इस दौरान 15 लोगों ने अपना दल (एस) की सदस्यता ग्रहण की।
मुख्य अतिथि अपना दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष जाटव आरपी गौतम ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी ग्राम पंचायत चुनाव के साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू करनी होंगी। संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
अति विशिष्ट अतिथि एवं अपना दल (एस) के पूर्व राज्य मंत्री रामलखन पटेल ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि जितना मजबूत संगठन तैयार होगा, उतनी ही लंबी राजनीतिक पारी खेली जा सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. हरीशंकर पटेल ने अपना दल (एस) के इटावा संगठन को बूथ स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता इटावा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ने की।
बैठक में एडवोकेट मनीष कुमार बघेल, मोहित प्रताप सिंह, पवन कुमार, ओम प्रकाश चौरसिया, दीपांशु चौरसिया, रवि विश्वनाथ प्रताप सिंह, विकास तिवारी, अंकित चतुर्वेदी, अवधेश कुमार, देव प्रताप सिंह, अंकित त्रिपाठी और अमित कुमार यादव समेत अन्य लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर अपना दल (एस) इटावा के महासचिव राजेश पोरवाल,ब्रजेश पोरवाल,राजेश पटेल, जिला सचिव सुधीर सविता, विधि मंच अध्यक्ष अमित चौरसिया एडवोकेट, विधानसभा अध्यक्ष मुकेश कुमार, सदर जोन अध्यक्ष सुनील कुमार, उदी जोन अध्यक्ष संदीप सिंह, पूर्व कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र पटेल उर्फ मुन्ना भाई, कार्यालय प्रभारी अनुपम पटेल, कार्यकारिणी सदस्य इंजीनियर राजेश कुमार वर्मा, अंशू चौरसिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।