abnjantaexpressnews

abnjantaexpressnews Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from abnjantaexpressnews, Advertising agency, Faizabad.

Social media and press
ABN JANTA EXPRESS NEWS this Channel Follow and शेयर करें प्लीज


किसी भी खबर के लिए संपर्क करें, 9473938836
जिला संवाददाता,तहसील संवाददाता।
अपने क्षेत्र में पत्रकारिता करने वाले इच्छुक अनुभवी व्यक्तियों को वरीयता दी जाएगी।

20/09/2026

बैटरी रिक्शा को बचाने में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, हादसे के बाद अज्ञात ट्रक चालक फरार
अम्बेडकर नगर के टांडा-अयोध्या मार्ग पर एनटीपीसी विद्युत नगर के फरीदपुर तिराहे पर बीती शाम करीब सात बजे दो ट्रकों में भीषण भिड़ंत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बैटरी रिक्शा को बचाने के दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक यूपी 45 टी 1675 ने आगे चल रहे अज्ञात ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर में यूपी 45 टी 1675 का ड्राइवर साइड का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल चालक को सीएचसी टांडा पहुंचाया गया। वहीं, हादसे के तुरंत बाद आगे वाले अज्ञात ट्रक का चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।
हादसे में अर्जुन यादव की साइकिल, राम चंदर की बाइक और हितेश की हीरो स्प्लेंडर प्लस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ितों के मुताबिक 40 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि दुकानदार और राहगीर बाल-बाल बच गए।

18/09/2026

Dr B R Ambedkar Sports Foundationएनटीपीसी टांडा में हर्षोल्लास से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, भंडारे में शामिल हुए अधिकारी-कर्मचारी
अम्बेडकर नगर। एनटीपीसी टांडा में गुरुवार, 17 सितम्बर 2026 को विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। फायर स्टेशन, स्टेज-वन परिसर में दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और संविदा श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख राजीव कुमार सिन्हा समेत सभी महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद सभी ने प्रसाद और भंडारे का आनंद लिया।

18/09/2026

#अम्बेडकर नगर के इल्तिफ़ातगंज नगर पंचायत क्षेत्र में एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत के बाद भी खतरनाक पेड़ों की शाखाओं को लेकर नगर पंचायत प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

17/09/2026

#सांसद संजय सिंह @जौनपुर उत्तर प्रदेश गरम पकोड़े वर्तमान समय

17/09/2026

@राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने माइक पर गरजते हुए कहा कि सरकार हिंदू-मुस्लिम के नाम पर समाज को बांटने और लोगों को आपस में लड़ाने की राजनीति कर रही है।

15/09/2026
अम्बेडकर नगर जिले के हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनांक  13 सितम्बर की शाम ग्राम मंगताहिया के मजरा शेमउर खानपुर में ...
15/09/2026

अम्बेडकर नगर जिले के हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनांक 13 सितम्बर की शाम ग्राम मंगताहिया के मजरा शेमउर खानपुर में नहर के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।

#अम्बेडकर अम्बेडकर नगर जिले के हंसवर थाना क्षेत्र ...

15/09/2026

अम्बेडकर नगर जिले के हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनांक 13 सितम्बर की शाम ग्राम मंगताहिया के मजरा शेमउर खानपुर में नहर के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।

13/09/2026

अम्बेडकर नगर जिले के थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत खासपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में पीआरडी के जवान वीरेंद्र कुमार का शव पंखे से गमछे के सहारे लटका हुआ मिला।

शव मिलने की सूचना ग्रामीणों द्वारा तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया।
पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों के साथ-साथ जिला युवा कल्याण अधिकारी को भी दी है।
फिलहाल मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

इस पूरे मामले को लेकर सीओ टांडा प्रदीप सिंह चंदेल ने भी घटना के संबंध में जानकारी दी है।
अब पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

*उत्तर प्रदेश के 33 जिलों के जिलाधिकारियों की सोमवार लखनऊ होगी खास बैठक* प्रशासनिक बैठक को लेकर बढ़ी हलचल, 33 जिलों के ज...
13/09/2026

*उत्तर प्रदेश के 33 जिलों के जिलाधिकारियों की सोमवार लखनऊ होगी खास बैठक*

प्रशासनिक बैठक को लेकर बढ़ी हलचल, 33 जिलों के जिलाधिकारी लखनऊ में होंगे मौजूद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। बैठक को लेकर प्रदेश के 33 जिलों के जिलाधिकारियों (DM) को लखनऊ बुलाया गया है। इसे लेकर प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है।
बताया जा रहा है कि बैठक में संबंधित जिलों की प्रशासनिक व्यवस्था, विकास कार्यों और शासन की प्राथमिकताओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

इन 33 जिलों के DM को बुलाया गया
अयोध्या — IAS शशांक त्रिपाठी
अम्बेडकरनगर — IAS ईशा प्रिया
बाराबंकी — IAS ईशान प्रताप सिंह
सुलतानपुर — IAS इन्द्रजीत सिंह
अमेठी — IAS संजय चौहान
गोण्डा — IAS प्रियंका निरंजन
बहराइच — IAS राजेश कुमार पांडेय
बलरामपुर — IAS विपिन कुमार जैन
श्रावस्ती — IAS अन्नपूर्णा गर्ग
लखनऊ — IAS विशाख जी
हरदोई — IAS अनुनय झा
लखीमपुर खीरी — IAS अंजनी कुमार सिंह
रायबरेली — IAS सरनीत कौर ब्रोका
सीतापुर — IAS डॉ. राजागणपति आर.
उन्नाव — IAS घनश्याम मीणा
कानपुर नगर — IAS जितेंद्र प्रताप सिंह
औरैया — IAS ब्रजेश कुमार
इटावा — IAS शुभ्रांत शुक्ला
फर्रूखाबाद — IAS डॉ. अंकुर लाठर
कन्नौज — IAS आशुतोष मोहन अग्निहोत्री
कानपुर देहात — IAS कपिल सिंह
मुरादाबाद — IAS डॉ. राजेन्द्र पेंसिया
बिजनौर — IAS जसजीत कौर
अमरोहा — IAS नितिन गौड़
रामपुर — IAS अजय कुमार द्विवेदी
सम्भल — IAS अंकित खंडेलवाल
चित्रकूट — IAS पुलकित गर्ग
बांदा — IAS अमित आसेरी
हमीरपुर — IAS अभिषेक गोयल
महोबा — IAS गजल भारद्वाज
झांसी — IAS गौरांग राठी
जालौन — IAS समीर
ललितपुर — IAS सत्य प्रकाश

🔴 सोमवार को लखनऊ में जुटेंगे 33 जिलों के जिलाधिकारी
अब सबकी नजर इस महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक पर है कि शासन स्तर पर जिलों को लेकर क्या दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं और किन मुद्दों पर विशेष फोकस किया जाता है।

डीके सागर
जिला ब्यूरो चीफ — अम्बेडकर नगर

Address

Faizabad

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when abnjantaexpressnews posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share