13/10/2026
जेटीसी में आज आप सभी लोग,यहाँ समाज के जागरूक लोग है!
जो हमारी आने वाली पीढ़ियो के भविष्य को बदलते देखना चाहते है,
जो समस्या आज हमे बाजार में स्थापित होने में आ रही है,
वो हमारे बच्चो को न आए ।
उनके दिमाग़ में ये कमजोरी न हो कि हम जाट हैं और जाट का बिजनेस में कामयाब होना बहुत मुश्किल काम हैं ।
बल्कि ये आत्मविश्वास रहे , कि हम जाट हैं , हम तो कोई भी काम कर सकते हैं!
हमारे इतने लोग आज अलग अलग बिजनेस में इतना बढ़िया कर रहे हैं,
उनसे सीखकर जुड़कर हम भी आगे बढ़ सकते हैं ।
इस सुनहरे भविष्य का सपना हम सभी दुनिया भर के जाट
आज एक साथ मिलकर
“जाट ट्रेड सेंटर” के रूप में देख रहे हैं ।
और इसकी जरूरत क्यों पड़ रही है
उसके लिए बस हम बाजार में अपनी भागीदारी देख ले ,
हमारे आसपास , परिवारों में
हमारे बच्चों को देख ले !
कि वो क्या कर सकते हैं!
और क्या कर पा रहे हैं ?
क्योकि अगर बात काबिलियत की आए
तो आज भी और हमेशा से हमारे नौजवान स्वाभाविक रूप से अधिक मेहनती , ईमानदार, साहसी, समझदार और अपने आप में एक बढ़िया व्यक्तित्व के मालिक हैं।
बस उन्हें राह नहीं पा रहा ,
वो कुछ करना भी चाहते हैं पर सही गाइडेंस नहीं मिल रही।
बहुत सी बातें हैं पोस्ट लंबी नहीं करेंगे।
जेटीसी के ये मेले जो अभी दिवाली से पहले
रोहतक और बड़ौत में होने जा रहे हैं,
ये 3 दिन चलने वाली हमारी बिजनेस वर्कशॉप है
जहाँ हमारे नौजवानों को अलग अलग बिजनेस से जुड़े अपने लोगो के माध्यम से
प्रेरणा और बिजनेसेस की सही जानकारी मिलेगी।
इसके अलावा भी जेटीसी में हम साल भर लगातार बहुत सारी एक्टिविटीज कर रहे हैं,
चाहे वो विशेष बिजनेस से जुड़ी वर्कशॉप्स हो , जेटीसी टूर्स के माध्यम से अपने लोगो का बिजनेस परिचय और जानकारियां आप तक पहुचाने की बात हो या
शहर शहर हो रही मासिक बैठकों की बात हो।
या फिर आज दुनिया भर में अपने लोगो को एक साथ ऑनलाइन व्हाट्सप,फेसबुक से जोड़ने की बात हो!
आज इस धरती के किसी भी कोने में हमारे किसी भाई बहन को कोई भी मदद चाहिए ,
जेटीसी में बहुत अधिक संभावना है कि यथासंभव सहायता हो रही है।
पर हमेशा याद रखिए
ये सब हो रहा है हमारे सामूहिक,साँझे प्रयासो से।
यहाँ हम सभी एक दूसरे को बराबर सम्मान दे रहें हैं,
एक दूसरे से जुड़ने , सीखने और परस्पर सहयोग करने को सदैव उत्सुक हैं।
जेटीसी आज हमारी सामूहिक जागरूकता का उदाहरण बन कर उभरा है।
जहाँ हमने , हमे बाटने वाली सभी सीमाओं को लाँघ दिया है।
चाहे वो बहुत छोटी छोटी राजनीतिक,वैचारिक ,व्यक्तिगत मतभेद , क्षेत्र , बोली या अन्य कोई भी सीमा रही हों
जिसके माध्यम से हमारे
“न चाहने वालो” ने हमे समय समय पर बांटा!
हमे , आपको!
सभी को इस गौरवशाली वर्तमान पर गर्व होना चाहिए कि आज हम इस शानदार मुहिम का हिस्सा हैं,
जो हमारे भविष्य को उज्जवल बनाने का प्रयास कर रही है।
एक आख़िरी बात!
इतना सब होने पर भी ये मान कर चलिए कि ये बस अभी शुरुआत है,
बहुत कुछ होना है,
हमारे आपके सभी के उन्नत दिमाग़ों में बहुत से सपने हैं
जो हम सभी मिलजुलकर पूरे करेंगे।
अभी भी बहुत मुश्किलें हैं, बहुत कम संसाधनों में हम ये नामुमकिन दिखने वाला काम करने का प्रयास कर रहे हैं।
आगे भी बहुत मुश्किलें आएँगी,
बस अपने लक्ष्य को ध्यान में रखें!
हमसे बड़ा,
सबसे बड़ा!
हमारी क़ौम का सम्मान है और हमारे आने वाली पीढ़ियों का भविष्य है।
“ये एक सामान्य पोस्ट जेटीसी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्मस के लिए लिखी गई है।”
आशा करते हैं कि हमारे आपके ये छोटे छोटे साँझा प्रयास एक दिन बड़ा मुक़ाम बनाएँगे।