Aapkahak

Aapkahak Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Aapkahak, Faridabad.

12/04/2026

2J मंदिर सत श्री लाल जी महाराज में मनाया जा रहा है 26वां बैसाखी महोत्सव देखिए live....

Apnahak Aapkahak

11/04/2026

संजय कॉलोनी चौकी के पास सरेआम एक लड़के को बेरहमी से पीटते 8-10 लड़के, वीडियो भेजने वाले के मुताबिक पुलिस पास में ही खड़ी थी..

पार्टी के दौरान गाना बजाने को लेकर की गई थी मारपीट, थाना बी.पी.टी.पी की टीम ने क्लब संचालक के बेटे सहित 2 को किया गिरफ्त...
29/03/2026

पार्टी के दौरान गाना बजाने को लेकर की गई थी मारपीट,

थाना बी.पी.टी.पी की टीम ने क्लब संचालक के बेटे सहित 2 को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद- पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर 21A फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने थाना बी.पी.टी.पी में दी अपनी शिकायत में बताया कि 26 मार्च को वर्ल्ड स्ट्रीट स्थित एक क्लब में उसकी बेटी के जन्मदिन का कार्यक्रम था। जहां पर क्लब के मालिक के बेटे रिशित के दोस्त भी पार्टी कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान रिशित चितकारा, वैभव व अन्य 10/11 लडको ने गाना चलाने को लेकर उसकी बेटी व उसके दोस्तों के साथ मारपीट की। जब शिकायतकर्ता सूचना पर वहां पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। जिस शिकायत पर थाना बी.पी.टी.पी में मारपीट की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे जानकारी दी कि घटनाक्रम के संबंध में थाना बी.पी.टी.पी की टीम ने 27 मार्च को रिशित (25) वासी सेक्टर-21 फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है वहीं 28 मार्च को ध्रुव वासी NIT 2 फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके द्वारा घटनाक्रम के दौरान में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मारपीट की गई थी। थाना की टीम अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।

 #सूचना | नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग द्वारा लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आरक्षित ...
28/03/2026

#सूचना | नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग द्वारा लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आरक्षित फ्लैटो के आवंटन हेतु फरीदाबाद शहर में फ्लैटो का ड्रॉ 30 मार्च, 2026 को आयोजित किया जाएगा।

बच्चों को प्रोत्साहित करते रहना स्कूल और पेरेंट्स का पहला कर्त्तव्य - दीपक यादव डायरेक्टर बल्लभगढ़ का हिंदू सीनियर सेकें...
26/03/2026

बच्चों को प्रोत्साहित करते रहना स्कूल और पेरेंट्स का पहला कर्त्तव्य - दीपक यादव डायरेक्टर
बल्लभगढ़ का हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल इन दिनों शिक्षा के साथ-साथ सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भी चर्चा में बना हुआ है। स्कूल में हाल ही में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दीपक यादव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथि दीपक यादव के स्वागत के साथ हुई। चेयरमैन एस.के. शर्मा, शिक्षकों और स्टाफ ने दीपक यादव का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इसके बाद मेधावी छात्रों को मंच पर बुलाकर उन्हें सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।

इस अवसर पर चेयरमैन शिव कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में दीपक यादव डायरेक्टर की सराहना करते हुए उनकी युवा सोच और समाज के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे युवा ही समाज और राष्ट्र को सही दिशा देने का काम करते हैं। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने और अपने संस्कारों से जुड़े रहने की प्रेरणा दी।

मुख्य अतिथि दीपक यादव ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति और मूल्यों को समझना बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। तथा स्कूल के चेयरमैन शिव कुमार शर्मा जी मान सम्मान के लिए धन्यवाद किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह आयोजन न केवल छात्रों के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश देने में भी सफल रहा।

माता रानी से की समाज में सुख-समृद्धि कायम रखने की प्रार्थना : डॉ राजेश भाटिया  श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में श्रद्धापूर...
26/03/2026

माता रानी से की समाज में सुख-समृद्धि कायम रखने की प्रार्थना : डॉ राजेश भाटिया
श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में श्रद्धापूर्वक किया गया दुर्गा अष्टमी पूजन
मंदिर प्रांगण में कंचकों का पूजन कर वितरित किया गया प्रसाद
फरीदाबाद। श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक में आज दुर्गा अष्टमी पूजन श्रद्धापूर्वक किया गया। इस दौरान जहां मंदिर में हवन का आयोजन किया गया वही कंचकों का पूजन कर उन्हें माता रानी का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान मंदिर प्रांगण ‘जय माता दी’ के जयकारों से गुंज गया। हवन में मंदिर के प्रधान डॉ राजेश भाटिया सहित अन्य पदाधिकारियों एवं डा. अनिल मलिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल की अध्यापिकाओं के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर आहुति डाली। इस मौके पर मुख्य रुप से भाजपा पार्षद हरी कृष्णा गिरोटी ने शिरकत करके महामाई की पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लिया और कंचकों का भी पूजन किया। मंदिर के प्रधान डॉ राजेश भाटिया ने कहा कि हिन्दू समाज में नवरात्रों के नौ दिन पर्व की रुप में मनाए जाते है, नवरात्रों के नौ दिनों मां के अलग-अलग स्वरुपों की पूजा की जाती है और महामाई का गुणगान किया जाता है। इसम बार भी नवरात्रों में मां की पूजा अर्चना कर सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की गई। उन्होंने कहा कि इन नौ दिनों के दौरान भक्तिमय वातावरण कायम रहा है और हर श्रद्धालु ने पूरी श्रद्धा के साथ महामाई का गुणगान किया। उन्होंने बताया कि इस बार नवरात्रों में मंदिर प्रबंधन कमेटी ने विशेष तैयारियां की थी, जिसके लिए वह सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार जताते है। श्री भाटिया ने कहा कि अष्टमी पूजन के उपरांत माता रानी को रूखस्त किया गया और सभी के स्वस्थ्य एवं सुख समृद्धि की कामना की गई। इस मौके पर मन्दिर के प्रधान डॉ राजेश भाटिया की धर्म पत्नी जनक भाटिया, हरी कृष्णा गिरोटी व उनकी घर्म पत्नी शीतल गिरोटी उचिका , शैला कपूर, बन्सी लाल कुकरेजा, रिंकल भाटिया, प्रेम बब्बर,चिराग भाटिया गिनी भाटिया भरत कपूर, बिटू डंग सचिन भाटिया, आशिष अरोड़ा, रविन्द्र गुलाटी, मुकता, कृष्णा, मधू व डॉ अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अध्यापकों में निशी अदलक्खा, सोनिया अरोड़ा, सुमन अरोड़ा, नेहा चौहान, रेखा जोहरा, रेखा वनवास, सुनीता गगर, नीतू भाटिया, मोनिका मुदगील, श्वेता कौर, मान्या रतड़ा, इन्दु देसवाल, नीलम सचदेवा, कुमारी प्रशंसा, कुमारी हर्षिता, रजनी खस, सीमा भाटिया, नीतू रहेजा, विकास शर्मा, अशोक बैंसला व् अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मां वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्रों के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की भव्य पूजा अर्चना हुई फरीदाबाद : नवरात्रों के दूसरे...
20/03/2026

मां वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्रों के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की भव्य पूजा अर्चना हुई
फरीदाबाद : नवरात्रों के दूसरे दिन माता वैष्णो देवी मंदिर फरीदाबाद में माता ब्रह्मचारिणी की भव्य पूजा अर्चना की गई. मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने प्रातः कालीन पूजा अर्चना और हवन यज्ञ का शुभारंभ करवाया. इस अवसर पर आए हुए श्रद्धालुओं को नवरात्रों की शुभकामनाएं और बधाई भी दी गई. माता ब्रह्मचारिणी के दरबार में माता देखने के लिए विशेष तौर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, दिनेश भाटिया फकीरचंद कथूरिया, उद्योगपति आर के बत्रा, नेतराम, कमल खत्री और मनोज सचदेवा मंदिर में उपस्थित हुए. इस शुभ अवसर पर जगदीश भाटिया ने आए हुए अतिथियों को माता की चुनरी और प्रसाद भेंट किया. इसके उपरांत श्री भाटिया ने श्रद्धालुओं को मां ब्रह्मचारिणी की महिमा बताते हुए कहा कि मां ब्रह्मचारिणी के एक हाथ में माला और दूसरे हाथ में जलपात्र होता है. मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी का पूजन करने से मनचाहा वरदान मिलता है. मां भक्तों के दुखों को हरने वाली और मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली हैं. मां ब्रह्मचारिणी को मीठे पकवानों का भोग अर्पित किया जाता है. विशेष रूप से मां को दूध, मिश्री से बनी मिठाइयों या पंचामृत का भोग लगाना शुभ माना जाता है.दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है. इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना अच्छा माना जाता है. हरा रंग शांति, विकास और समृद्धि का प्रतीक है.कथा के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी का जन्म पर्वतराज हिमालय के घर हुआ था. बचपन से ही उनका मन भगवान शिव को पाने के लिए समर्पित था. एक दिन नारद जी ने उन्हें शिव जी को पति रूप में पाने का मार्ग बताया, जिसके बाद देवी ने कठोर तपस्या करने का निश्चय किया.मां ब्रह्मचारिणी ने हजारों वर्षों तक बहुत कठिन तप किया. शुरुआत में उन्होंने केवल फल और फूल खाकर जीवन बिताया. फिर उन्होंने सौ वर्षों तक सिर्फ जमीन पर रहकर सादा भोजन किया. इसके बाद उन्होंने गर्मी, सर्दी और बारिश की परवाह किए बिना तपस्या जारी रखी.कहा जाता है कि कई हजार सालों तक उन्होंने केवल बिल्वपत्र खाए और भगवान शिव की भक्ति करती रहीं. बाद में उन्होंने पत्ते खाना भी छोड़ दिया और बिना भोजन और पानी के तप करने लगीं. इस कठिन तपस्या के कारण उनका शरीर बहुत कमजोर हो गया था. उनका तप देखकर सभी देवता, ऋषि-मुनि अत्यंत प्रभावित हुए और उन्होंने देवी को भगवान शिव को पति स्वरूप में प्राप्त करने का वरदान दिया. मां की इसी कठिन तपस्या के कारण उनका नाम ब्रह्मचारिणी पड़ा था. सच्चे मन से जो भी भक्त मां ब्रह्मचारी की पूजा अर्चना कर अपने मन की मुराद मांगता है वह अवश्य पूर्ण होती है.

जवाहर कॉलोनी लक्ष्मी डेरी के पास आज थी ओपनिंग,रात में दुकान से लाखों का सामान की हुई चोरी...
20/03/2026

जवाहर कॉलोनी लक्ष्मी डेरी के पास आज थी ओपनिंग,रात में दुकान से लाखों का सामान की हुई चोरी...



फोर्टिस अस्पताल के सामने रोड जाम करने के मामले को लेकर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया  , जिसमें सरदार मनीष...
19/03/2026

फोर्टिस अस्पताल के सामने रोड जाम करने के मामले को लेकर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया , जिसमें सरदार मनीष सिंह, सुमित भाटिया, अमन व जेनिश थे। वरिष्ठ अधिवक्ता विजय शर्मा, भूपेश जोशी व तरुण भाटिया ने मुकदमा नंबर 102के तहत थाना कोतवाली के तहत लगाये गये आरोपों को झूठा बताते हुए गैरजमानती धाराओं में सभी को जमानत दिलवाई।

19/03/2026

नवरात्रि के प्रथम पावन दिन पर मां ज्वाला जी ज्योति के दर्शन...

15/03/2026

मनाली में हो रही है स्नोफॉल क्या फरीदाबाद में भी पड़ गई है ठंड...

603 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार,  क्राईम ब्रांच सेक्टर 65 की कार्रवाई फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के ...
12/03/2026

603 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेक्टर 65 की कार्रवाई

फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 603 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 11 मार्च को अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाही करते हुए आमिर(26) वासी भुड कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद को 603 ग्राम गांजा सहित बतख तालाब ओल्ड क्षेत्र से काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना ओल्ड में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 700 ग्राम गांजा प्रहलाद्पुर दिल्ली से 5000 रुपये में खरीद कर लाया था। जिसमें से कुछ गांजा उसने बेच दिया था। जिसको माननीय अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Address

Faridabad
121001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aapkahak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share