इंकलाब Haryana

इंकलाब Haryana आवाम की बुलंद आवाज

बीमारी के बावजूद मानवता सेवा में आगे रहीं सीमा इन्सां, निधन के बाद देह भी मेडिकल रिसर्च के लिए की दानसिरसा, 3 सितंबर। “ल...
03/09/2026

बीमारी के बावजूद मानवता सेवा में आगे रहीं सीमा इन्सां, निधन के बाद देह भी मेडिकल रिसर्च के लिए की दान

सिरसा, 3 सितंबर। “लेकर कहां कुछ वापस जाना, ये शरीर भी अब दान है...” इन पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए कल्याण नगर ब्लॉक की परमार्थ कॉलोनी निवासी 51 वर्षीय सीमा इन्सां पत्नी डॉ. राजकुमार इन्सां ने निधन के बाद भी समाजसेवा की मिसाल कायम की। डेरा सच्चा सौदा की अमर सेवा मुहिम के तहत उनके पार्थिव शरीर को मेडिकल रिसर्च के लिए एनसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, इसराना (पानीपत) को दान किया गया।
पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षाओं से प्रेरित होकर परिवार ने देहदान का निर्णय लिया। सीमा इन्सां की अंतिम विदाई में सच्चे नम्र सेवादार, कल्याण नगर, सिरसा, शाह सतनाम जी नगर, शाह सतनाम जी पुरा समेत कई ब्लॉकों की साध-संगत, सेवादार और उनके रिश्तेदार शामिल हुए।

इससे पहले उनके आवास पर साध-संगत ने अरदास की। इसके बाद फूलों से सजी एंबुलेंस में पार्थिव शरीर रखकर शाह मस्ताना जी-शाह सतनाम जी धाम तक अंतिम विदाई यात्रा निकाली गई। इस दौरान सेवादारों और साध-संगत ने ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, शरीरदानी सीमा इन्सां तेरा नाम रहेगा’ और ‘शरीरदानी सीमा इन्सां अमर रहे’ के जयघोष लगाए। डेरा के मुख्य गेट से ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का इलाही नारा लगाकर एंबुलेंस को मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया।

बेटा-बेटी एक समान का संदेश भी दिया

डेरा सच्चा सौदा की ‘बेटा-बेटी एक समान’ मुहिम को आगे बढ़ाते हुए सीमा इन्सां की बेटी पलक इन्सां, बेटे अनमोल इन्सां और अन्य परिजनों ने अर्थी को कंधा दिया। परिवार के इस कदम ने बेटियों की समान भागीदारी का संदेश दिया।

सच्चे नम्र सेवादार राकेश बजाज इन्सां और कल्याण नगर ब्लॉक के ब्लॉक प्रेमी सेवक मा. सतीश इन्सां ने कहा कि सीमा इन्सां और उनका परिवार हमेशा मानवता भलाई कार्यों में आगे रहा है। बीमारी के दौरान भी सीमा इन्सां सेवा कार्यों से जुड़ी रहीं। उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में भी परिवार ने देहदान का निर्णय लेकर समाज के सामने अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है।

24/08/2026
22/08/2026

सिरसा।
सफाई कर्मचारी व पुलिस के बीच धक्का मुक्की।
लगभग 40 सफाई कर्मचारियों को पुलिस ने लिया हिरासत में।
प्रशासन द्वारा कूड़ा उठाने के विरोध में खड़े थे सफाई कर्मचारी।
जिला प्रशासन ने शहर में विभिन्न स्थानों पर कूड़े के ढेर को करवाया साफ।
सफाई कर्मचारियों ने सिटी थाने का किया घेराव।
सिटी थाना के बाहर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी।
कर्मचारियों ने लगाई सरकार पर वादा खिलाफी के आरोप।
दरअसल पिछले 17 दिनों से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है जिसके कारण शहर में अलग-अलग जगह पर डंप यार्ड जैसे हालात बने हुए हैं ।

19/08/2026

इंतजार की घड़िया समाप्त सिरसा मे शिवमहापुराण कथा का भव्य आयोजन श्री बाबा तारा जी कुटिया, सिरसा के पावन धाम में एक बार फिर भक्ति, श्रद्धा और अध्यात्म की अविरल गंगा प्रवाहित होने जा रही है।
श्री शिवमहापुराण की तृतीय कथा का भव्य आयोजन 24 फरवरी 2027 से 2 मार्च 2027 तक होने जा रहा है। इस पावन कथा का रसपान प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुखारविंद से होगा।

18/08/2026

सिरसा के अबीर मोटर्स में रॉयल एनफील्ड 'क्लासिक 350 गोरखा एडिशन' की भव्य लॉन्चिंग । ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए किया गया खास आयोजन ।बहुप्रतीक्षित क्लासिक 350 गोरखा एडिशन को आधिकारिक तौर पर किया गया लॉन्च ।

10/08/2026

SIRSA BIG BREAKING

सिरसा - श्री बाबा तारा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोपाल कांडा का बयान
- देश भर में भगवान भोले के भक्तों में अपार उत्साह
- नीलकंठ महादेव, ऋषिकेश एवं हरिद्वार की धर्मयात्रा से लौटे गोपाल कांडा
- श्री तारकेश्वरम धाम में कल मंगलवार को आयोजित होने वाले शिव अमृत महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा
- पत्रकारों से वार्ता में दी सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं
- बोले गोपाल कांडा, देश के युवा थाम रहे सनातन ध्वज
- देवभूमि हरिद्वार में शिव भक्त कांवड़ियों का सैलाब बता रहा युवा जोश
- प्रत्येक शिवरात्रि में श्री बाबा तारा जी की कुटिया में होते हैं शिव को समर्पित कार्यक्रम
- भंडारे में लाखों भक्त लगाते हैं श्रद्धा की हाजिरी - गोपाल कांडा
- इस बार भी शिव अमृत महोत्सव होगा खास - गोपाल कांडा
- कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा के संयोजन में हो रहा है शिव अमृत महोत्सव
- सिरसा नगर परिषद के चेयरमैन शांति स्वरूप भी रहे मौजूद

05/08/2026

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक ) के आह्वान पर भारतीय किसान एकता के बैनर तले किसानों ने निकाला रोष मार्च

03/08/2026

सिरसा शिवपुरी के आधुनिकीकरण और सौंदर्यकरण के लिए पूर्व मंत्री एवं हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा एवं श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा के आह्वान पर सामाजिक संस्थाएं और समाज सेवी आगे आ रहे हैं। बैकुंठ धाम - मुक्ति धाम को पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के निर्देश पर गोबिंद कांडा ने दिव्य - भव्य रूप दिया। वहीं अब एक कदम और बढ़ाते हुए शिवपुरी में आने वाले सभी लोगों के लिए दो फ्रिज स्थापित किए गए हैं। हर समय यहां पर आने वालों को स्वच्छ एवं शीतल मिनरल पानी उपलब्ध रहेगा। इस सेवा की शुरुआत आज समाजसेवी दानी सज्जनों की उपस्थिति में श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने की। उन्होंने सामाजिक - धार्मिक कार्यों पर उंगली उठाने वालों को नसीहत भी दी।
इस अवसर पर गोबिंद कांडा ने बताया कि
सिरसा की शिवपुरी में अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोग अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिवपुरी परिसर में दो शीतल जल फ्रिज की सेवा शुरू की गई है, जिससे सभी को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। आने वाले समय में दो और फ्रिज की सेवा भी शुरू की जाएगी, ताकि पेयजल की व्यवस्था और बेहतर हो सके।
उन्होंने बताया कि एक फ्रिज की सेवा हुडा सेक्टर स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के प्रधान अशोक बासल एवं अन्नपूर्णा चैरिटेबल ट्रस्ट (रोटी बैंक

Address

Sirsa
Fatehabad

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when इंकलाब Haryana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share