22/08/2026
मेरे राम प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में चाणक्य स्कूल ने मारी बाजी
प्रथम व तृतीय स्थान पर कोमल व प्राची तो द्वितीय स्थान पर रहा सर्वहितकारी विद्या मंदिर का अशमीत
फाजिल्का: स्थानीय रेलवे स्टेशन के सामने स्थित श्री अग्रवाल आश्रम में जहां पंजाब परिवार प्रबोधन फाजिल्का शाखा की ओर से करवाया जा रहा है एक फाइनल मुकाबला। ये फाइनल मुकाबला है परिवार प्रबोधन की ओर से करवाई गई मेरे राम लिखित प्रतियोगिता का जिसके पहले चरण में फाजिल्का के सभी प्रमुख अलग अलग स्कूलों में जाकर स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता करवाई गई थी। इस प्रतियोगिता के उपरांत अव्वल विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फाजिल्का नगर कौंसिल की प्रथम महिला अध्यक्षा अनीता जैरथ, समाजसेवी एडवोकेट सुभाष चंद्र कटारिया, डा. रोशन लाल ठक्कर, श्री अग्रवाल सभा के जिलाध्यक्ष नरेश मित्तल, पार्षद राज रानी मोंगा, समाजसेवी बंटी पटवारी शामिल हुए। मुख्य वक्ता के रूप में पंजाब परिवार प्रबोधन के प्रांतीय प्रवक्ता रवि जी शामिल हुए। वहीं इस मुकाबले में आत्म वल्लभ पब्लिक स्कूल, सर्वहितकारी विद्या मंदिर, होली हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिवालिक स्कूल, चाणक्य स्कूल, विजडम कान्वेंट स्कूल, सत्संग प्राइमरी एलीमेंट्री स्कूल, कौंफी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल व अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मुकाबले में प्रथम व तृतीय स्थान पर चाणक्य स्कूल की कोमल व प्राची तो द्वितीय स्थान पर रहा सर्वहितकारी विद्या मंदिर का अशमीत रहा। अव्वल विद्यार्थियों को डा. गौतम रेखी की ओर से हजारों रुपए के गिफ्ट हैंपर भेंट किए गए। आयोजन के दौरान श्रीराम निष्काम सेवा ट्रस्ट की ओर से दो माह पहले करवाई गई रामायण ज्ञान प्रतियोगिता के प्रतिभागी स्कूलों को आयोजनकर्ता गगन मोंगा की ओर से बाबा जी का कृपा प्रसाद और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। विद्यार्थियों, उनके साथ आए अध्यापकों व मेहमानों के लिए जलपान की व्यवस्था परिवार प्रबोधन टीम द्वारा की गई जिसमें पाकपटनी स्वीट्स, बब्बर स्वीट्स की ओर से सहयोग प्रदान किया गया। पंजाब परिवार प्रबोधन फाजिल्का शाखा के प्रभारी राजकुमार गुप्ता की देखरेख में संपन्न इस फाइनल मुकाबले में रिजल्ट तैयार करने में संस्था की महिला विंग की प्रमुख सोनम शर्मा ने अहम योगदान दिया वहीं मंच संचालन डा. मनोज नारंग ने बखूबी किया। इस मौके पर पंजाब परिवार प्रबोधन फाजिल्का शाखा की टीम जिसमें विनोद गुप्ता, आईके जिंदल, अमृत सचदेवा, रवि शर्मा, राघव गुप्ता, गगन मोंगा, अंकुश ग्रोवर, कार्तिक, तृप्ता ठकराल, सोनम शर्मा, ममता, युवराज मक्कड़, राधिका, राहुल व अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।