19/05/2026
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) आदरणीय श्री भुवन चंद्र खंडूरी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका सम्पूर्ण जीवन देश, समाज और जनसेवा के प्रति समर्पित रहा।
दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ।
ॐ शांति!