संज्ञा समिति गयाधाम, गया जी

  • Home
  • India
  • Gaya
  • संज्ञा समिति गयाधाम, गया जी

संज्ञा समिति गयाधाम, गया जी समाजहित एवं सामाजिक विकास के लिए समर्पित। यहाँ समिति की सभी गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त करें।

संज्ञा समिति गयाधाम गयाजी कार्यवृत्त एवं प्रस्ताव (Minutes of Meeting-cum-Resolution)स्थान: श्रीमती अर्चना मिश्रा जी का ...
13/08/2026

संज्ञा समिति गयाधाम गयाजी
कार्यवृत्त एवं प्रस्ताव (Minutes of Meeting-cum-Resolution)
स्थान: श्रीमती अर्चना मिश्रा जी का आवास, साकेत पुरी, गयाजी
विषय: संज्ञा महिला प्रकोष्ठ के गठन एवं “संज्ञा महिला परिवार सम्मेलन” के आयोजन के संबंध में
दिनांक 09 अगस्त 2026, रविवार को संज्ञा परिवार के महिला एवं पुरुष सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक श्रीमती अर्चना मिश्रा जी के आवास, साकेत पुरी, गया में आयोजित की गई।श्री मति अर्चना मिश्रा ने उपस्थित सभी महिलाओं का माला और अंग वस्त्र देकर हार्दिक स्वागत करते हुए बैठक की आवश्यकता पर अपना विचार रखते हुए कहीं कि संज्ञा समिति के महिला सदस्यों को एक संगठित, सक्रिय एवं सशक्त मंच प्रदान करने तथा संज्ञा परिवार की सामाजिक एवं पारिवारिक गतिविधियों में उनकी प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “संज्ञा महिला प्रकोष्ठ” के गठन पर विस्तृत एवं सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया।
विस्तृत चर्चा के उपरांत उपस्थित सदस्यों द्वारा निम्नलिखित प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए—
प्रस्ताव संख्या–01
संज्ञा समिति के अंतर्गत “संज्ञा महिला प्रकोष्ठ” का गठन किया जाए, जिसका उद्देश्य संज्ञा परिवार की महिला सदस्यों को एक सशक्त, सक्रिय एवं समन्वित मंच प्रदान करना तथा सामाजिक, सांस्कृतिक, पारिवारिक एवं सेवा संबंधी गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना होगा।
प्रस्ताव संख्या–02
संज्ञा महिला प्रकोष्ठ को सक्रिय एवं सशक्त बनाने तथा अधिकाधिक महिला सदस्यों को इससे जोड़ने के उद्देश्य से “संज्ञा महिला परिवार सम्मेलन” आयोजित किया जाए।
उक्त सम्मेलन की तिथि 20 सितंबर 2026 निर्धारित की गई।
प्रस्ताव संख्या–03
महिला सम्मेलन की तैयारी, व्यापक संपर्क एवं समन्वय कार्य के लिए श्रीमती अर्चना मिश्रा जी को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
श्रीमती अर्चना मिश्रा जी संज्ञा परिवार की अधिकाधिक महिला सदस्यों से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित कर उन्हें सम्मेलन एवं महिला प्रकोष्ठ से जोड़ने तथा सम्मेलन को सफल बनाने हेतु आवश्यक समन्वय एवं प्रयास करेंगी।
प्रस्ताव संख्या–04
संज्ञा महिला प्रकोष्ठ को केवल एक औपचारिक इकाई न रखते हुए इसे निरंतर सक्रिय एवं गतिशील बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह कम-से-कम एक बैठक संज्ञा परिवार की किसी महिला सदस्य के आवास पर आयोजित की जाएगी।
इन बैठकों के माध्यम से महिला सदस्यों के बीच पारस्परिक संवाद, आत्मीयता, सहयोग एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा दिया जाएगा।
प्रस्ताव संख्या–05
आगामी 20 सितंबर 2026 को प्रस्तावित संज्ञा महिला परिवार सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा एवं आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के लिए अगली बैठक 22 अगस्त 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में उपस्थित मुख्य रूप से निम्न महिला सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही—
1. श्रीमती अर्चना मिश्रा जी
2. श्रीमती अर्चना मिश्र पुण्यार्क जी
3. श्रीमती मीता रानी जी
4. श्रीमती नीलम मिश्रा जी
5. श्रीमती सरिता मिश्रा जी
6. श्रीमती प्रभा रानी जी
उपस्थित सभी छह महिला सदस्यों ने संज्ञा महिला प्रकोष्ठ को सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावशाली बनाने तथा आगामी संज्ञा महिला परिवार सम्मेलन को सफल बनाने हेतु अपना पूर्ण सहयोग, सक्रिय सहभागिता एवं समय देने का संकल्प लिया।
संकल्प
“हम संज्ञा परिवार की महिला सदस्यों को एकजुट, सशक्त एवं सक्रिय बनाते हुए संज्ञा महिला प्रकोष्ठ को सामाजिक सहभागिता, पारिवारिक एकता, सेवा एवं महिला सशक्तिकरण का एक प्रभावशाली मंच बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।”
बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने इस पहल का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि संज्ञा महिला प्रकोष्ठ संज्ञा परिवार की एकता, आत्मीयता एवं सामाजिक सहभागिता को नई दिशा एवं नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
उक्त सभी प्रस्ताव उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित एवं पारित किए गए

संज्ञा -से -संवाद अभियान”!! जबतक जोड़ेंगे नहीं, तबतक छोड़ेंगे नहीं !!” संज्ञा समिति गयाधाम के इस महत्वाकांक्षी*अभियान के...
27/07/2026

संज्ञा -से -संवाद अभियान
”!! जबतक जोड़ेंगे नहीं, तबतक छोड़ेंगे नहीं !!” संज्ञा समिति गयाधाम के इस महत्वाकांक्षी*अभियान के तहत कार्यकारिणी के सदस्यों ने संज्ञा परिवार के 90 वर्षीय वरीयतम एवं आदरणीय सदस्य बिहार सरकार के सेवा निवृत इंजीनियर एवं उदार ह्रदय के व्यक्तित्व रखने वाले कौटिल्य पूरी मोहल्ला निवासी श्री राधा मोहन मिश्र एवं सेवा निवृत शिक्षक एवं संज्ञा समिति के कर्तब्यनिष्ठ उदार हृदय के धनी पूर्व अध्यक्ष * श्री बालमुकुन्द मिश्र जी (*जिनके कार्यकाल में सभी विरोधास त्रुटियों को दूर करते हुए समिति ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त की) के द्वार पर दस्तक दिए दोनों बुजुर्ग अभिभावक से आत्मीय भेंट कर उनके स्वास्थ्य एवं समस्त परिवार के कुशल-क्षेम की जानकारी प्राप्त की।
इस आत्मीय मिलन के दौरान उपस्थित सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक एक दूसरे का अभिवादन किया I उनके स्नेह, अनुभव एवं जीवन-संघर्षों से प्रेरणा ग्रहण करते हुए सभी ने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की हार्दिक कामना की।
वरिष्ठजनों का सान्निध्य और आशीर्वाद ही किसी परिवार एवं समाज की सबसे बड़ी धरोहर है। ऐसे आदरणीय सदस्यों से निरंतर जुड़ाव ही हमारे अभियान “जबतक जोड़ेंगे नहीं, तबतक छोड़ेंगे नहीं” की वास्तविक सार्थकता है।
समिति को आर्थिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से दोनों अविभावकों ने समिति को आर्थिक मदद कर सबल बनाने का संकल्प लेते हुए प्रति माह समिति के खाते में सहयोग कर रहे हैं ताकि संज्ञा परिवार के जरूरतमंद परिवारों को मदद किया जा सके I
संज्ञा समिति गयाधाम गयाजी आपके इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए पुनः आपके सुखद ,समृद्ध एवं स्वस्थ्य जीवन की मंगल कामना करती है I धन्यवाद

12/07/2026
"जबतक जोड़ेंगे नहीं, तबतक छोड़ेंगे नहीं" संज्ञा समिति गयाधाम द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क एवं सदस्य संपर्क अभियान "जबतक ज...
12/07/2026

"जबतक जोड़ेंगे नहीं, तबतक छोड़ेंगे नहीं"

संज्ञा समिति गयाधाम द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क एवं सदस्य संपर्क अभियान "जबतक जोड़ेंगे नहीं, तबतक छोड़ेंगे नहीं" के अंतर्गत कार्यकारिणी के सदस्यों ने समाज के वरीय एवं आदरणीय सदस्यों से आत्मीय भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उनके स्वास्थ्य एवं परिवार के कुशल-क्षेम की जानकारी ली।

इस आत्मीय मिलन के दौरान सभी वरिष्ठजनों ने अपने अनुभव, मार्गदर्शन एवं आशीर्वचन से समिति के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। समिति परिवार उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्ध जीवन की ईश्वर से मंगलकामना करता है।

🤝 समिति को मिला आर्थिक सहयोग

संज्ञा समिति को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से अनेक सम्मानित सदस्यों ने मासिक सहयोग राशि का संकल्प लिया। कई सदस्यों ने QR Code के माध्यम से तथा कुछ ने नकद (Cash) के रूप में सहयोग राशि प्रदान कर समिति के प्रति अपने दायित्व एवं समर्पण का परिचय दिया।

आप सभी का यह सहयोग केवल आर्थिक योगदान नहीं, बल्कि समाज की एकता, संगठन एवं उज्ज्वल भविष्य के प्रति आपकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

संज्ञा समिति गयाधाम सभी सहयोगी समाजबंधुओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती है तथा उनके एवं उनके परिवार के सुखद, समृद्ध, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की ईश्वर से प्रार्थना करती है।

"एकता • जागरूकता • संगठन"

#संज्ञा_समिति ोड़ेंगे_नहीं_तबतक_छोड़ेंगे_नहीं #समाज_एकता #सामाजिक_सहयोग #मासिक_सहयोग #शाकद्वीपीय_ब्राह्मण #गयाधाम

गुरारु बाजार में संज्ञा समिति गयाधाम की महत्वपूर्ण बैठक संपन्नपूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दिनांक 05 जून 2026 को गुर...
06/06/2026

गुरारु बाजार में संज्ञा समिति गयाधाम की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दिनांक 05 जून 2026 को गुरारु बाजार में संज्ञा समिति गयाधाम की एक महत्वपूर्ण बैठक केंद्रीय अध्यक्ष श्री देवेन्द्र कुमार पाठक की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में वर्तमान सामाजिक परिप्रेक्ष्य में शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की स्थिति, चुनौतियों एवं भविष्य की दिशा पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, संगठन, सामाजिक एकता एवं आर्थिक सशक्तिकरण की आवश्यकता पर बल दिया तथा समाज के लोगों से एक-दूसरे के सुख-दुःख में सहभागी बनने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संज्ञा समिति गयाधाम की गुरारु प्रखंड शाखा का गठन भी सर्वसम्मति से किया गया।

🌼 नवनिर्वाचित पदाधिकारी
🔹 अध्यक्ष – धनंजय मिश्र
🔹 उपाध्यक्ष – ब्रजभूषण मिश्र
🔹 सचिव – आनंद मोहन पाठक
🔹 सह सचिव – प्रमोद पाठक
🔹 कोषाध्यक्ष – अभय कुमार मिश्र

साथ ही कार्यकारिणी के 10 सदस्यों का भी चयन किया गया।

बैठक में केंद्रीय एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित गुरारु प्रखंड के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

🙏 बैठक के अंत में हाल ही में दिवंगत हुए बरोरह निवासी स्व० शैलेन्द्र मिश्र एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्व० भोला मिश्र को दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

संज्ञा समिति की वार्षिक आम सभा में संस्था के संस्थापक स्वर्गीय सदस्यों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर...
02/06/2026

संज्ञा समिति की वार्षिक आम सभा में संस्था के संस्थापक स्वर्गीय सदस्यों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। उनके द्वारा समाज के उत्थान एवं संगठन के लिए किए गए अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उपस्थित सदस्यों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर समाज के उन प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा, खेल, कला, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त कर समाज का गौरव बढ़ाया है।

प्रतिभाओं का सम्मान एवं पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, दोनों ही एक सशक्त एवं संस्कारित समाज की पहचान हैं।

प्रस्तुत है इस प्रेरणादायक एवं गौरवपूर्ण कार्यक्रम का वीडियो।

Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

29/05/2026

संज्ञा समिति के वर्तमान अध्यक्ष आदरणीय डॉ. डी. के. पाठक जी द्वारा अपने समाज के लोगों के मांगलिक एवं सामाजिक कार्यों हेतु एक भव्य भवन समर्पित किया गया।

इस भवन में विशाल डाइनिंग हॉल, लगभग 50 बेड की व्यवस्था वाला बड़ा कमरा, विशाल सभा हॉल एवं खुला परिसर उपलब्ध है, जिससे समाज के लोगों को विभिन्न सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों में अत्यंत सुविधा प्राप्त होगी।

डॉ. डी. के. पाठक जी का यह सराहनीय एवं प्रेरणादायक योगदान समाज के लिए एक अमूल्य उपहार है। समाज उनके इस सामाजिक समर्पण एवं सेवा भावना के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता है।

प्रस्तुत है भवन का वीडियो एवं इसकी विशेष झलकियाँ।

https://youtu.be/jCJyGMl-5-M?si=ZnlJzHC5dgusIF86
29/05/2026

https://youtu.be/jCJyGMl-5-M?si=ZnlJzHC5dgusIF86

डी.पी.एस.सभागार में संज्ञासमिति गया जी के कार्यक्रम में श्रीप्रियरंजन भारती जी कै मनोद्गार

https://youtu.be/I203GgbNJGc?si=zXjAnSB6wMjpMQGt
29/05/2026

https://youtu.be/I203GgbNJGc?si=zXjAnSB6wMjpMQGt

गयाजी में ब्राह्मण समाज के उत्थान हेतु भव्य कार्यक्रम | संज्ञा समित...

Address

Secondary Delhi Public School, Mustafabad
Gaya
823001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when संज्ञा समिति गयाधाम, गया जी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share