News Affairs

News Affairs This Page is for all kinds of News all over Bharat

01/04/2026

Condition of Rupees

26/03/2026

एक हजार की एक किताब, मिडिल क्लास वाले किस तरह अपने बच्चों को पढ़ाएंगे
प्राइवेट स्कूल के चंगुल में फंसा मिडिल क्लास आदमी

24 मार्च 2024सिविल सर्जन कार्यालयजेपीएन अस्पताल परिसर, गया जी..........................................विश्व टीबी दिवस प...
25/03/2026

24 मार्च 2024
सिविल सर्जन कार्यालय
जेपीएन अस्पताल परिसर, गया जी..........................................

विश्व टीबी दिवस पर जेपीएन अस्पताल में निकाली गयी जागरूकता रैली

बीते वर्ष 10 हजार से अधिक टीबी मरीजों का किया गया है इलाज

सिविल सर्जन द्वारा 100 दिवसीय टीबी स्क्रीनिंग का किया गया शुभारंभ

गया, 24 मार्च: प्रत्येक 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस मनाया गया। इस मौके पर जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल परिसर में टीबी रोग के प्रति आमजन में जागरूकता लाने के लिए एक रैली निकाली गयी। सिविल सर्जन डॉ राजाराम प्रसाद, संचारी रोग पदाधिकारी डॉ पंकज सिंह, डीपीएम नीलेश कुमार, डीवीबीडीसीओ डॉ एमई हक सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया गया। इस मौके पर जिला यक्ष्मा कार्यालय से एसटीएलएस ​​मोहम्मद हिदायातुल्लाह, एसटीएस सुनील कुमार, एसटीएलएस जितेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। ह

टीबी के प्रति लोग हो रहे जागरूक:
सिविल सर्जन ने कहा कि जिला को टीबी मुक्त बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आमजन टीबी के लक्षणों के प्रति जागरूक हों। बताया कि जिला में टीबी स्क्रीनिंग की संख्या को बढ़ाया गया है। टीबी एक गंभीर संक्रामक रोग है लेकिन पूर्णतः उपचार से रोगी पूरी तरह स्वस्थ्य हो जाता है। समय पर जांच, सही उपचार और जागरूकता से इसे समाप्त किया जा सकता है। टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और रोगी के प्रति सामाजिक भेदभाव को समाप्त करना अति आवश्यक है।

मरीजों की नियमित हो रही ट्रैकिंग:
संचारी रोग पदाधिकारी डॉ पंकज सिंह ने बताया कि टीबी मरीजों की नियमित ट्रैकिंग की जा रही है। वर्ष 2025 में 10 हजार 356 टीबी मरीजों का इलाज किया गया। इसमें सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों द्वारा चार हजार 652 तथा निजी स्वास्थ्य संस्थानों द्वारा पांच हजार 704 टीबी मरीजों का इलाज किया गया। वर्ष 2024 में आठ हजार 753 टीबी मरीजों का इलाज किया गया। इनमें से सात हजार 680 मरीज पूर्णत: स्वस्थ्य हो गये। बताया कि माइक्रोबैक्टीयम ट्यूबरक्लोसिस नामक सूक्ष्मजीव मुख्यतः ड्रॉपलेट संक्रमण के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर जाता है। टीबी संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या बोलने पर यह सूक्ष्मजीव फेफड़ों में प्रवेश कर जाते हैं। टीबी मुख्य रूप से फेफड़ों में होता है लेकिन इसका सही इलाज नहीं हुआ तो यह शरीर के दूसरे अंगों को भी प्रभावित करता है। बताया कि नेशनल टीबी एलिमिनेशन प्रोग्राम के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी स्क्रीनिंग के साथ मरीजों को पोषण भत्ता आदि भी मुहैया कराया जा रहा है। निक्षय पोर्टल से मरीजों की निगरानी और उपचार की ट्रैकिंग की जा रही है। इस ट्रैकिंग से मरीज द्वारा नियमित दवा सेवन सुनिश्चित किया जाता है। निक्षय मित्र के द्वारा फुड बास्केट वितरित किया जा रहा है। अब तक कुल 37 निक्षय मित्र बनें हैं। सिविल सर्जन द्वारा 100 दिवसीय टीबी स्क्रीनिंग का शुभारंभ किया गया है। बताया कि दवा सेवन नहीं करने से दवा-प्रतिरोधी टीबी हो जाता है। ऐसे में टीबी की दवा असर नहीं करती। इसलिए दवा का नियमित सेवन करना महत्वपूर्ण है।

24/03/2026

Bihar Crime News: Bihar के Ara में Registry Office में घुसकर 6 को मारी गोली | Crime News

24/03/2026

पूरे बिहार की राजनीति के धुरी हैं आदरणीय Lalu Prasad Yadav!

23/03/2026
22/03/2026

गया में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर विवाद: अधिकृत मशीन अधिकारी के बजाय कांस्टेबल द्वारा चालान काटे जाने और कुछ गाड़ियों को बिना चालान छोड़े जाने की घटनाओं में जांच और पारदर्शिता की आवश्यकता

“MVA के नियमों के तहत नहीं काटे जा रहे चालान—गया ट्रैफिक प्रक्रिया पर सवाल”





GAYA Police
Gaya City
District Administration, GAYA GAYA Police Mayanath News

20/03/2026

संसद में उठा जनहित का मुद्दा, राघव चड्ढा ने मांगी जवाबदेही

19/03/2026

सनातन नव वर्ष पर जदयू नेता राजू बरनवाल का समस्त सनातनियों को संदेश

1 अप्रैल 2026 से बिजली बिल अपडेट
19/03/2026

1 अप्रैल 2026 से बिजली बिल अपडेट

Address

Gaya
823001

Telephone

+918102292629

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Affairs posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share