Gaya Times

Gaya Times Media|Events|Printing|Promotion
(1)

30/08/2026

#मौर्या_हाइट्स के निदेशक #इकबाल_हुसैन ने नगमा द्वारा लगाए गए इल्जाम पर कहा कि दावे के साथ कह सकता हूं कि शायद 2 चार लाख दिया हो तो नहीं कह सकता, 10-12 लाख का प्रमाण दे दे तो मैं मान लूंगा। इस पर #नगमा ने 45 से 50 लाख का अकाउंट ट्रांजेक्शन का डिटेल्स जारी किया और कहा कि आपलोग इतना बड़ा झुठा और मक्कार इंसान नहीं देखा होगा, सामने से समाजसेवी का चोला और अंदर से फुल फ्रॉड।

औरंगाबाद लोकसभा के लोकप्रिय सांसद सह R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय कुशवाहा की तबीयत बिगड़ी, अस...
24/08/2026

औरंगाबाद लोकसभा के लोकप्रिय सांसद सह R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय कुशवाहा की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती।
Abhay Kushwaha Abhay Kushwaha

  #मौर्या_हाइट्स_के_इकबाल_हुसैन_पर_FIR_दर्ज  ोड़_30_लाख_के_गवन_का_आरोपआज दिनांक 16 अगस्त, 2026 को अपने निजी आवास पर प्रेस...
16/08/2026


#मौर्या_हाइट्स_के_इकबाल_हुसैन_पर_FIR_दर्ज
ोड़_30_लाख_के_गवन_का_आरोप
आज दिनांक 16 अगस्त, 2026 को अपने निजी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर मौर्या हाइट्स बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक नगमा ने बताया कि मौर्या हाइट्स बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से 2014 में एक कंपनी का गठन किया था जिसमें तीन निदेशक इकबाल हुसैन, मैं नगमा और शाह उमैर थे तीनों के नाम से बराबर बराबर शेयर 33.33% था।
कंपनी रजिस्टर्ड करते समय यह सहमति बनी थी इकबाल हुसैन कंपनी की देख रेख करेंगे और हम दोनों निदेशक उनका सहयोग करेंगे, जो प्रॉफिट होगा बराबर बाँट लिया जाएगा।
स्वराजपुरी रोड में इंपीरियल ताहिरा के नाम से एक बिल्डिंग का निर्माण किया गया दूसरा बिल्डिंग बोधगया में इंपीरियल क्राउन के नाम से काम शुरू हुआ। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था इसी बीच मेरे शौहर मो० नैयर परवेज़ की नौकरी 2017 में मुजफ्फरपुर यूनिवर्सिटी अंतर्गत आर एन कॉलेज में प्रोफेसर रूप में हो गया। मैं पटना चली गई, गया में 15 दिन कभी कभी महीना दिन में आती थी तो कंपनी के व्हाइट हाउस स्थित कार्यालय जाती थी।
बोधगया स्थित इंपीरियल क्राउन और TIC मॉल केलिए RERA में आवेदन किया गया जिसमें तीनों निदेशक का सिग्नेचर साक्ष्य के रूप में मौजूद है।
बोधगया स्थित इंपीरियल क्राउन और TIC मॉल के निर्माण के समय ही इकबाल हुसैन के मन में बेइमानी घुस गया, 10-15 सादा काग़ज़ पर यह कहकर मेरे से सिग्नेचर ले लिया जाता है कि आप नहीं रहेंगी तो काम आयेगा।
जब इंपीरियल क्राउन में निर्मित फ्लैट बिकने लगा तब एक दिन मेरे शहर मो० नैयर परवेज़ को कहते हैं कि आपलोग कंपनी में लगातार आते जाते नहीं है मैं अकेले कमा कर आपलोगों को नहीं दूंगा। इसपर मैने बोला कि मेरे शेयर का लाभांश जितना होता है उतना वापस कर दीजिए या उतने का बिल्डिंग हमारे नाम पर लिख दीजिए, जिस पर उन्होंने कहा कि बिल्डिंग बिकते जाएगा आपको पैसा देते जाऊंगा साथ ही सितंबर 2020 में एक एग्रीमेंट का प्रपत्र लिख कर इकबाल हुसैन ने मेरे शौहर के मोबाइल नंबर पर व्हॉट्सऐप भेजा कि आपके इन्वेस्टमेंट की राशि 28200000/- (दो करोड़ 81 लाख रुपया) लगभग होता है और इंपीरियल क्राउन एवं TIC मॉल से लगभग फायदा 14800000/- (एक करोड़ 48 लाख रुपया) टोटल आपका 43000000/- (चार करोड़ तीस लाख लगभग) निकलता है, उसे मैं शपथपत्र (एफिडेविट) के माध्यम से बना देता हूँ।
मैं लगातार पैसे मांगती रही, वो बहाना बनाते रहे कि कोरोना हो गया, RERA में बहुत फाइन लग रहा है बिल्डिंग बनने में देरी हो गया है, बस थोड़ा और इंतजार कीजिए आपका पैसा लौटा देते हैं लेकिन आजतक मेरे शेयर की राशि या प्रॉपर्टी नहीं लौटाया गया। जब मैं 10 अगस्त 2026 को मौर्या हाइट बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड की ऑफिस गई तो वहां पुराने सभी स्टाफ बदल गया है। मैं जब ऑफिस में इंटर अपने ड्राइवर रवि रंजन के साथ की वैसे ही इकबाल हुसैन पहचानने से इंकार करते हुए भागने केलिए बोलने लगा साथ ही बहुत बदतमीज़ी एवं अभद्रता करने लगा, मेरे ड्राइवर को वहां से भगाने लगा जब ड्राइवर नहीं जा रहा था तो धमकी देने लगा कि जान मार देंगे साथ ही पिस्टल भी निकाल लिया तो ड्राइवर बाहर चला गया उसके बाद वो ऑफिस अंदर से बंद कर लिया और वीडियो बनाने लगा साथ ही धमकी दिया कि तुमको और तुम्हारे शौहर को जान मार देंगे और एक रुपया वापस नहीं करेंगे। मैं डर कर रामपुर थाना में FIR कर प्रशासन से न्याय की मांग कि हूं।

बिहार सरकार की अल्पसंख्यक मुस्लिम महिला परित्यक्ता/तलाकशुदा महिला सहायता योजना आर्थिक रूप से कमजोर पात्र महिलाओं को ₹25,...
12/08/2026

बिहार सरकार की अल्पसंख्यक मुस्लिम महिला परित्यक्ता/तलाकशुदा महिला सहायता योजना आर्थिक रूप से कमजोर पात्र महिलाओं को ₹25,000 की एकमुश्त सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सहयोग देती है।
#बिहार #सरकार #महिला_सशक्तिकरण

बिहार में नोटरी शपथ पत्र से बनेंगे जन्म-मृत्यु और वंशावली प्रमाण पत्र... बिहार सरकार ने नोटरी पब्लिक द्वारा पंजीकृत शपथ ...
12/08/2026

बिहार में नोटरी शपथ पत्र से बनेंगे जन्म-मृत्यु और वंशावली प्रमाण पत्र...

बिहार सरकार ने नोटरी पब्लिक द्वारा पंजीकृत शपथ पत्र को सरकारी कार्यालयों में मान्य दस्तावेज के रूप में स्वीकार करना अनिवार्य किया है। इससे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और वंशावली प्रमाण पत्र बनवाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

सरकारी निर्देश के मुताबिक, सिविल अधिकारी नोटरी के समक्ष पंजीकृत शपथ पत्र को स्वीकार करने से इनकार नहीं कर सकेंगे। इससे लोगों को शपथ पत्र के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी के कार्यालय के अतिरिक्त चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

गया जिला के पूर्व अध्यक्ष गया जिला परिषद स्व० बिन्देश्वरी प्रसाद यादव उर्फ बिंदी यादव जी के छठा पुण्यतिथि के मौके पर दिन...
22/07/2026

गया जिला के पूर्व अध्यक्ष गया जिला परिषद स्व० बिन्देश्वरी प्रसाद यादव उर्फ बिंदी यादव जी के छठा पुण्यतिथि के मौके पर दिनांक 23 जुलाई, 2026 को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
स्थान: जिला परिषद कार्यालय, गया समय: 11:30 बजे दिन।


22/07/2026
भगवान बुद्ध की पावन नगरी  #गयाजी में मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के आगमन पर गया जिला जदयू जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने...
04/07/2026

भगवान बुद्ध की पावन नगरी #गयाजी में मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के आगमन पर गया जिला जदयू जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने किया स्वागत।

 #बोधगया में आयोजित "नए आपराधिक विधियों पर दो दिवसीय राज्य-स्तरीय सम्मेलन" को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संबोध...
04/07/2026

#बोधगया में आयोजित "नए आपराधिक विधियों पर दो दिवसीय राज्य-स्तरीय सम्मेलन" को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संबोधित किया।


  -   🚀 Launching Soon🎥 High-Quality Studio Production      📱 YouTube | Facebook | Instagram Connecting Gaya. Inspiring ...
01/07/2026

- 🚀 Launching Soon
🎥 High-Quality Studio Production

📱 YouTube | Facebook | Instagram
Connecting Gaya. Inspiring Bihar.

Address

White House Compound, Near Masjid, Gaya
Gaya
823001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gaya Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Gaya Times:

Shortcuts

Share