23/05/2026
हमारे नेता हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के संरक्षक आदरणीय श्री जीतन राम मांझी जी पर हमला करने वालों को यह समझ लेना चाहिए कि यह किसी एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि करोड़ों दलितों, गरीबों और वंचितों के स्वाभिमान पर हमला है।
जो लोग राजद के संरक्षण में गुंडागर्दी कर रहे हैं, वे भ्रम में न रहें। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता जवाब देना जानता है। अगर हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमले बंद नहीं हुए तो सड़क से सदन तक बड़ा जनआंदोलन खड़ा होगा।
हम डरने और झुकने वालों में नहीं हैं। संघर्ष हमारी पहचान है और हर अन्याय का लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब दिया जाएगा।
मैं बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराने की मांग करता हूँ तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह करता हूँ, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Jitan Ram Manjhi Hindustani Awam Morcha - Secular Samrat Choudhary