Aparajey Campaigns Private Limited

Aparajey Campaigns Private Limited APARAJEY CAMPAIGNS PRIVATE LIMITED

भारत एक युवा देश है.. 65% युवा जनसंख्या ही हमारे देश का भविष्य है, और एक सशक्त देश के भविष्य की नींव हमेशा मजबूत आत्म-नि...
10/09/2026

भारत एक युवा देश है.. 65% युवा जनसंख्या ही हमारे देश का भविष्य है, और एक सशक्त देश के भविष्य की नींव हमेशा मजबूत आत्म-नियंत्रण, निस्वार्थ भाव और दूरदर्शी सोच पर टिकी होती है!

आने वाली पीढ़ियों को सही दिशा दिखाने और आज के युवाओं को उनके सपनों से जोड़ने के विचार के साथ, Aggarwal जी की पुस्तक "Governance of the Self" सिर्फ युवा ही नहीं, प्रत्येक व्यक्ति के जीवन के हर मोड़ पर मार्गदर्शक बनेगी।

यदि आपके मन में बड़े सपने हैं, लेकिन आप अपनी आदतों और अनिश्चितता से जूझ रहे हैं, तो यह पुस्तक आपकी सोच और भविष्य को एक नई दिशा देगी..

दिनांक : शनिवार, 12 सितंबर 2026
स्थान: हैदराबाद, तेलंगाना
🔗 रजिस्ट्रेशन करें: forms.gle/Vrd79uxPg7JuF6…

आज एक सही पुस्तक का चयन, कल की पूरी पीढ़ी की सोच बदल सकता है। इस किताब को खुद भी पढ़ें और अपने आसपास के युवाओं को उपहार में दें, ताकि हम मिलकर एक बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकें।

🛒 अमेज़न पर अभी ऑर्डर करें: amzn.in/d/0eGfcrcG

रक्षा का बंधन : स्नेह, सामाजिक सुरक्षा और माताओं बहनों की आत्मनिर्भरता का पर्व है! इस   मातृशक्तियों के सम्मान, सुरक्षा ...
28/08/2026

रक्षा का बंधन : स्नेह, सामाजिक सुरक्षा और माताओं बहनों की आत्मनिर्भरता का पर्व है!
इस मातृशक्तियों के सम्मान, सुरक्षा तथा स्वावलंबन का संकल्प लें, परंपरा और सामाजिक जिम्मेदारी को एक साथ निभाते हुए एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करें।
हार्दिक शुभकामनाएं!

14/08/2026

समस्त देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आजादी के अमृत संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आइए, मां भारती के वीर सपूतों के त्याग, तपस्या और बलिदान को नमन करें और राष्ट्रप्रथम के संकल्प के साथ नए भारत के राष्ट्रनिर्माण में अपना योगदान दें।

स्वदेशी को अपनाएं, आत्मनिर्भर भारत को मजबूत बनाएं और भारत की सामर्थ्य को विश्व की नई शक्ति बनाएं। राष्ट्र प्रथम, राष्ट्रहित सर्वोपरि।
जय हिंद - वंदे मातरम्!



26/07/2026

अपनी मातृभूमि के एक एक कण की रक्षा के लिए दुर्गम चोटियों पर अदम्य साहस, पराक्रम और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर जवानों को कृतज्ञ राष्ट्र का सादर नमन।

कारगिल की स्वर्णिम विजय भारतीय सेना के शौर्य, त्याग और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण का वह अमर अध्याय है, जो प्रत्येक भारतीय के हृदय में सदैव राष्ट्रभक्ति की ज्योति प्रज्वलित करता रहेगा।
।।जय हिंद - वंदे मातरम्।।

01/05/2026

बुद्धम् शरणम् गच्छामि। पावन बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ!

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ संगम पर पवित्र स्नान और पूजा-अर्चना के लिए एकत्र हुई है..
सुबह से ही नदियों के तट मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों से गूंज रहे हैं।

भगवान बुद्ध का करुणा, शांति और सत्य का संदेश हम सभी के जीवन में सद्भाव, संयम और ज्ञान का प्रकाश फैलाए।
आइए, उनके दिखाए मार्ग पर चलकर एक बेहतर और शांतिपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लें।


#बुद्धपूर्णिमा #बुद्ध_पूर्णिमा

21/03/2026

1अप्रैल से भारत में 1961 के पुराने आयकर अधिनियम की जगह अब एक नया, आधुनिक टैक्स कानून लागू होने जा रहा है!
माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में एवं जैसे ध्येय के साथ भारत सरकार का उद्देश्य टैक्स सिस्टम को सरल, पारदर्शी और यूज़र-फ्रेंडली बनाना है।

इस कड़ी में नए प्रावधानों में.. एजुकेशन अलाउंस में बढ़ोतरी, फॉर्म्स की संख्या में कमी और जटिल शब्दों की जगह आसान टर्म जैसे "Tax Year" का उपयोग होगा।

2026 से लागू होने वाला यह नया सिस्टम टैक्स प्रक्रिया को आसान बनाने के साथ करदाताओं और सरकार के बीच विश्वास को और भी मजबूत करेगा।

  के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के विरुद्ध शानदार जीत दर्ज करने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई।  और   की विस्फोटक ब...
05/03/2026

के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के विरुद्ध शानदार जीत दर्ज करने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई।

और की विस्फोटक बल्लेबाज़ी और की बेहतरीन गेंदबाज़ी, साथ ही की फील्डिंग.. से मिलकर सम्पूर्ण टीम का प्रदर्शन शानदार बना।

पूरे देश को टीम पर गर्व है..
फाइनल के लिए ढेरों शुभकामनाएं।



03/03/2026

शुभ होली! भारत देश प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में स्थिरता, शांति और समृद्धि की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है, आज जब दुनिया अनेक संकटों और अस्थिरताओं से जूझ रही है, तब भारत उत्साह, विश्वास और सामाजिक समरसता के साथ होली का पावन पर्व मना रहा है।

पिछले कुछ वर्षों में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी के माध्यम से देश ने विकास की एक नई धारा का अनुभव किया है, यही स्थिरता आत्मनिर्भर और विकसित भारत के सशक्त निर्माण की मजबूत नींव बन रही है।

यह मात्र एक संयोग नहीं, यह के भाव के साथ पिछले 11 वर्षों की देश सेवा का परिणाम है.. यह मोदी जी के दृढ़ नेतृत्व और सुदृढ़ नीतियों का परिणाम है।

जब नेतृत्व स्पष्ट हो, नीति राष्ट्रहित में हो और जनसहभागिता मजबूत हो, तब देश हर चुनौती के बीच भी उत्सव, एकता और आशा के रंग बिखेरता है.. #होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

PMO India

#होलिकोत्सव



03/03/2026

जगन्नाथ धाम में होलिका दहन के शुभ दर्शन के साथ अधर्म पर धर्म की विजय के पावन प्रतीक होलिका दहन की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आइए, इस पुण्य अवसर पर हम अपने जीवन से नकारात्मकता, द्वेष, आलस्य, भ्रष्टाचार और कुविचारों का दहन कर राष्ट्रहित, कर्तव्यनिष्ठा और सकारात्मक सोच को अपनाने का संकल्प लें।

हम सब मिलकर विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। अपने कार्य, परिश्रम और ईमानदारी से देश की प्रगति में योगदान दें तथा स्वदेशी, कौशल विकास और नवाचार को बढ़ावा दें।

होलिका दहन की यह पावन ज्योति हमारे भीतर राष्ट्रभक्ति, एकता और समर्पण की भावना को प्रज्वलित करे तथा भारत को समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा दे।
जय हिंद! 🇮🇳
#होलिका_दहन

16/02/2026

भारत में हमेशा विश्व को सही स्थिर और मूल्यों पर आधारित राह दिखाइ है, आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Expo 2026 ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारत अब तकनीक का केवल उपभोक्ता नहीं, वैश्विक नेतृत्व की ओर बढ़ता हुआ निर्माता और मार्गदर्शक है!

इस ऐतिहासिक अवसर पर हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने AI Summit का उद्घाटन करते हुए यह संदेश दिया कि, "भारत का लक्ष्य केवल AI का उपयोग करना नहीं, बल्कि उसे मानवीय मूल्यों, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ विकसित करना है!"

प्रधानमंत्री जी ने स्वदेशी AI मॉडल्स का अवलोकन किया और देशभर से आए नवप्रवर्तकों, स्टार्टअप्स तथा शोधकर्ताओं की ऊर्जा और प्रतिभा की खुले दिल से सराहना की, थी वह कारण है जिसकी वजह से प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारतीय युवा अब तकनीक के निर्माता बन रहे हैं।

इस समिट में 100 से अधिक देशों की सहभागिता और अग्रणी टेक कंपनियों के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी ने भारत की बढ़ती वैश्विक साख को और सुदृढ़ किया।

AI गवर्नेंस, डेटा प्रोटेक्शन और एथिकल रेगुलेशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक और गंभीर चर्चा हुई।
भारत ने स्पष्ट संकेत दिया कि वह अनियंत्रित तकनीकी विकास के पक्ष में नहीं, भारत जिम्मेदार, पारदर्शी और समावेशी AI इकोसिस्टम के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

समिट में स्टार्टअप इकोसिस्टम, इनोवेशन, रिसर्च सहयोग और फ्यूचर स्किल्स डेवलपमेंट को विशेष प्राथमिकता दी गई..

डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा सशक्तिकरण और स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से भारत AI आधारित अर्थव्यवस्था की नींव मजबूत कर रहा है।

ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारत का संकल्प केवल तकनीकी प्रगति तक सीमित नहीं है, भारत का उद्देश्य है जिम्मेदार AI के साथ एक ऐसे Global AI & Data Hub के रूप में उभरना, जो विश्व को संतुलित, नैतिक और मानवीय तकनीकी समाधान प्रदान करे।

Address

Gazipur
233001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aparajey Campaigns Private Limited posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Aparajey Campaigns Private Limited:

Shortcuts

Share