PCEDS-Your Voice

PCEDS-Your Voice This is an official page of Social Media Agency.

02/04/2025

सरकार अडाणी के हाथों में बेच रही हसदेव जंगल : टिकैत

02-04-2025 | सरगुजा, छत्तीसगढ़।
"प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ दौरे के अगले दिन हसदेव जंगल में पेड़ों की कटाई फिर से शुरू हो गई है। यह संयोग नहीं, यह एक सुनियोजित विनाश है।"
यह कहना है भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का। टिकैत हसदेव जंगल से पेड़ों की कटाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा - "मौजूदा सरकार ने आदिवासी समुदाय के अस्तित्व और पर्यावरण को अडाणी की लूट के लिए कुर्बान कर दिया। क्या यही है विकास का मॉडल? हसदेव, वह अद्भुत जंगल, जहां प्रकृति ने अपनी पूरी खूबसूरती और जीवन को संजोया है, आज आंसू बहा रहा है। वह भूमि, जो सदियों से आदिवासियों की पहचान रही है, उनकी परंपराओं और आस्थाओं का प्रतीक रही है, आज एक अडाणी के हाथों में बेची जा रही है।"
उन्होंने आगे कहा - "यह केवल एक जंगल की कटाई नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर और भविष्य की विनाश की शुरुआत है। जब हम इन जंगलों को खोते हैं, तो हम अपनी पहचान, अपने वजूद और हमारे आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन की नींव को खोते हैं। यह एक दर्दनाक सत्य है कि सत्ता के खातिर प्रकृति और आदिवासियों का शोषण किया जा रहा है, और यह हमें हर दिन और भी ज्यादा तोड़ रहा है। यह केवल पेड़ नहीं, बल्कि हमारे सपने, हमारे अधिकार और हमारी ज़िंदगी की जड़ें हैं।"

भाखड़ा की नहरों में सिंचाई पानी लेने के प्रयास हों : राजू जाट 02-04-2025 | श्रीगंगानगर, राजस्थान।नहर बंदी और सिंचाई पानी...
02/04/2025

भाखड़ा की नहरों में सिंचाई पानी लेने के प्रयास हों : राजू जाट

02-04-2025 | श्रीगंगानगर, राजस्थान।
नहर बंदी और सिंचाई पानी के मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते हुए घड़साना में किसान नेता राजू जाट ने गत दिवस एक वक्तव्य में कहा कि 31 मार्च को भी नहर बन्दी के सम्बन्ध में समुचित निर्णय नहीं हो पाया। आईजीएनपी में पूर्ण नहर बन्दी 21 अप्रेल से प्रस्तावित है, मतलब अब मात्र 20 दिन पूर्ण बन्दी में शेष हैं। राजस्थान फीडर को वर्तमान में मात्र 1000 क्यूसेक पानी मिल रहा है उससे आईजीएनपी क्षेत्र के जलाशयों में पानी की मात्रा कम हो रही है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान का सिंचाई विभाग चाहता है कि नहर बन्दी से पूर्व राजस्थान फीडर में 5-7 दिन 5000 क्यूसेक पानी चलाया जावे जिससे आईजीएनपी की सभी नहरों में पानी चलाकर ग्रामीण एवं शहरी जलाशयों को भरा जा सके। राजस्थान फीडर में पंजाब क्षेत्र में 15 किलोमीटर तथा राजस्थान क्षेत्र में मात्र 3 किलोमीटर का पुनर्निर्माण होना है।
भाखडा की नहरों में किसी भी प्रकार की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण नही होना है।
उन्होंने आगे कहा - "राजस्थान सरकार समय रहते पंजाब से वार्त्ता कर भाखडा की नहरों को 20 अप्रेल से 1200 क्यूसेक पानी वाया सरहिन्द दिलवाने का प्रयास करे। क्योंकि पंजाब को अब पानी की आवश्यकता नहीं है। अभी बांध में जो पानी शेष है उसमें बड़ा हिस्सा पंजाब का है। 20 मई की मध्य रात्रि जितना पानी बांध में होगा वह कॉमन हो जाएगा और सभी राज्यों का हिस्सा हो जायेगा। इसलिए राजस्थान सरकार उच्च स्तर पर पंजाब सरकार से वार्ता कर उसके हिस्से में से पानी लेकर भाखड़ा में नरमा की बिजाई करवाए।

पटाखा फैक्ट्री में आग, 18 श्रमिकों की मौत, 6 घायल 02-04-2025 | बनासकांठा, गुजरात।डीसा में एक पटाखा फैक्ट्री में 1 अप्रैल...
02/04/2025

पटाखा फैक्ट्री में आग, 18 श्रमिकों की मौत, 6 घायल

02-04-2025 | बनासकांठा, गुजरात।
डीसा में एक पटाखा फैक्ट्री में 1 अप्रैल को भयानक आग लगने से 18 श्रमिकों की मौत हो गई और 6 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा फैक्ट्री में बॉयलर फटने के कारण हुआ, जिससे भीषण ब्लास्ट हुआ और पूरी फैक्ट्री में आग फैल गई।
कलेक्टर मिहिर पटेल ने मीडिया को बताया कि सुबह करीब 9 बजकर 45 मिनट पर फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ, घटना स्थल से 18 लोगों के शव बरामद किए गए। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्टरी में विस्फोट के कारण आग लगने और इमारत के कुछ हिस्से ढह जाने से कई लोग मलबे में दब गए, जिस दौरान विस्फोट हुआ उस समय फैक्टरी में पटाखे बनाए जा रहे थे।
कुछ श्रमिकों के परिवार के सदस्य भी परिसर में रहते थे और वे भी मलबे में दब गए।
अधिकारियों ने बताया कि डीसा नगरपालिका के अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझा दी है और मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए अभियान जारी है। बचाव कार्य में सहायता के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की एक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद रहीं।
एसपी अक्षयराज मकवाना ने मीडिया को बताया कि अब तक मलबे से 18 शव बरामद किए जा चुके हैं। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री का स्लैब गिर गया और वहां काम कर रहे श्रमिक उसके नीचे दब गए। मरने वाले सभी श्रमिक मध्य प्रदेश के रहने वाले थे।
पुलिस ने इस पटाखा फैक्ट्री के मालिक खूबचंद सिंधी के खिलाफ BNS की धारा 304 के तहत शिकायत दर्ज की है और आरोपी की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह हादसा बेहद दर्दनाक है और इस मुश्किल समय में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रशासन को राहत और बचाव कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए।

मेयर यादव को भाजपा में शामिल कराने का विरोध 02-04-2025 | गुरुग्राम, हरियाणा।मानेसर की निर्दलीय मेयर डॉ इंद्रजीत यादव को ...
01/04/2025

मेयर यादव को भाजपा में शामिल कराने का विरोध

02-04-2025 | गुरुग्राम, हरियाणा।
मानेसर की निर्दलीय मेयर डॉ इंद्रजीत यादव को भाजपा में शामिल कराने को लेकर मंत्री राव नरबीर सिंह और केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह आमने-सामने हो गए हैं।
गुरुग्राम में 1 अप्रैल को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राव नरबीर ने कहा है कि मानेसर की मेयर इंद्रजीत यादव और उनके पति राकेश हयातपुर को यदि पार्टी में शामिल किया जाता है तो वह इसका विरोध करेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है। अंतिम फैसला तो पार्टी को ही लेना है।
वहीं, इस पर राव इंद्रजीत सिंह पहले ही बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि कोई एक आदमी अड़चन नहीं बन सकता। किसी एक व्यक्ति के रोकने से पार्टी में जॉइनिंग नहीं रुक सकती। जब पार्टी उन्हें (मानेसर मेयर को) शामिल करेगी तो विरोध करने वालों को भी लाइन में लगकर हामी भरनी होगी। हालांकि, दोनों ही नेताओं ने बयानों में एक-दूसरे का नाम नहीं लिया।

वरिष्ठ पत्रकार एन राम ने 3 प्रदर्शनियों का उद्घाटन किया 01-04-2025 | मदुरै, तमिलनाडु।CPIM XXIV Party Congress से पहले, व...
01/04/2025

वरिष्ठ पत्रकार एन राम ने 3 प्रदर्शनियों का उद्घाटन किया

01-04-2025 | मदुरै, तमिलनाडु।
CPIM XXIV Party Congress से पहले, वरिष्ठ पत्रकार एन राम ने कार्यक्रम स्थल पर 3 प्रदर्शनियों का उद्घाटन किया, जो CPIM की यात्रा और महिला कम्युनिस्ट नेताओं की भूमिका जैसे ऐतिहासिक विषयों पर आधारित थीं। वरिष्ठ पत्रकार वी परमेश्वरन ने एक पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर सीपीआई(एम) पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड वृंदा करात, सीपीआईएम तमिलनाडु के नेता और स्वागत समिति के सदस्य मौजूद थे।

ट्यूबवेल उपकरण चोर पुलिस के हवाले किया01-04-2025 | श्रीगंगानगर, राजस्थान।घड़साना क्षेत्र में ट्यूबवेल उपकरण चोरी की घटना...
01/04/2025

ट्यूबवेल उपकरण चोर पुलिस के हवाले किया

01-04-2025 | श्रीगंगानगर, राजस्थान।
घड़साना क्षेत्र में ट्यूबवेल उपकरण चोरी की घटनाओं में शामिल एक आरोपी को 31 मार्च को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है।
चक एक जीडी निवासी अरविंद बिश्रोई ने स्थानीय मीडिया को बताया कि 28 मार्च को उनके खेत में ट्यूबवेल उपकरण चोरी की घटना हुई और 30 मार्च को इसी चक के निवासी जसकरण सिंह के खेत से ट्यूबवेल उपकरण चोरी की घटना हुई। उन्होंने बताया कि जीडी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्र में ट्यूबवेल उपकरण चोरी की घटनाएं बढ़ने से ग्रामीणों ने सतर्कता बरती और ट्यूबवेलों के इर्द-गिर्द चौकसी बढ़ा दी।
ग्रामीणों ने एक जीडी क्षेत्र में 31 मार्च को ट्यूबवेल उपकरण चोरी करने के मामले में संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा और पुलिस थाना नई मंडी घड़साना को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी व्यक्ति को थाने ले गई। उक्त आरोपी व्यक्ति से ट्यूबवेल उपकरण चोरी करने के मामले में आवश्यक पूछताछ की जा रही है।

देवेन्द्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर तंज कसा 01-04-2025 | मुंबई, महाराष्ट्र।वक्फ संशोधन बिल पारित कराने के लिए 2 अप्रैल को...
01/04/2025

देवेन्द्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर तंज कसा

01-04-2025 | मुंबई, महाराष्ट्र।
वक्फ संशोधन बिल पारित कराने के लिए 2 अप्रैल को लोकसभा में लाया जाएगा। इसे लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर तंज कसा है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने X पर अपनी पोस्ट में लिखा कि कल संसद में वक्फ संशोधन विधेयक। देखते हैं कि क्या उद्धव ठाकरे हिंदू हृदय सम्राट और शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के विचारों को कायम रखेंगे या फिर राहुल गांधी के पदचिन्हों पर चलते हुए उनकी खुशामद करते रहेंगे।

रेप केस : डायरेक्टर मिश्रा की गिरफ्तारी, साजिश की आंशका 01-04-2025 | नई दिल्ली। रेप केस में फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ...
01/04/2025

रेप केस : डायरेक्टर मिश्रा की गिरफ्तारी, साजिश की आंशका

01-04-2025 | नई दिल्ली।
रेप केस में फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी से खलबली मच गई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने सनोज मिश्रा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है। सनोज मिश्रा पर एक युवती के साथ रेप और उसकी अश्लील तस्वीरें खींचने का आरोप है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, यह रेप केस एक बड़ी साजिश का हिस्सा है।
इस घटना से मोनालिसा के भविष्य पर सवाल उठने लगे हैं, जो डायरेक्टर सनोज मिश्रा की फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में बतौर हीरोइन डेब्यू करने वाली हैं। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा के बड़े पापा विजय भोंसले ने कहा - "हमें अभी इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है. टीवी चैनलों और सोशल मीडिया से कुछ पता चला, लेकिन हमें चिंता जरूर है। अगर कुछ गड़बड़ लगेगा, तो हम मीडिया को बताएंगे। मोनालिसा इस समय उज्जैन में ट्रेनिंग ले रही है, उसका पिता उसके साथ है। वहां उसे पढ़ाई और डायलॉग डिलीवरी की तैयारी कराई जा रही है।"
दिल्ली हाई कोर्ट ने सनोज मिश्रा की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज करते हुए कहा कि यह गिरफ्तारी के बाद जमानत का मामला नहीं, बल्कि एक फिल्म डायरेक्टर की अग्रिम जमानत का केस है। आरोप है कि सनोज मिश्रा ने एक छोटे कस्बे की युवती को हीरोइन बनने का लालच देकर कई बार उसका रेप किया। ऐसे मामले में अग्रिम जमानत देना समाज में गलत संदेश देगा।
उधर, डायरेक्टर सनोज मिश्रा के परिजनों ने इस घटनाक्रम को एक साजिश का हिस्सा मानते हुए न्याय की मांग उठाई है।

मशाल रैलियां : कम्युनिस्ट साथियों के बलिदान को सम्मान01-04-2025 | मदुरै, तमिलनाडु।तमिलनाडु भर से शहीदों की मशाल रैलियां ...
01/04/2025

मशाल रैलियां : कम्युनिस्ट साथियों के बलिदान को सम्मान

01-04-2025 | मदुरै, तमिलनाडु।

तमिलनाडु भर से शहीदों की मशाल रैलियां CPIM XXIV Party Congress से पहले मदुरै में एकत्रित हुईं। इस अवसर पर स्थानीय संस्कृति से संबंधित विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
यह रैलियां कम्युनिस्ट महानायक सिंगरावेलर, 1946 में मारे गए चिन्नियमपलायम कपड़ा मज़दूरों, छात्र नायकों सोमू और सेम्बू, सलेम जेल में पुलिस द्वारा मारे गए 22 कम्युनिस्टों और मदुरै में अपने प्राणों की आहुति देने वाले कम्युनिस्ट अग्रदूतों के बलिदान को सम्मान देती हैं।

नगरपालिका में हटेंगे अतिक्रमण, SDM ने किया अवलोकन 01-04-2025 | श्रीगंगानगर, राजस्थान।नगरपालिका घड़साना में लंबे अरसे से ...
01/04/2025

नगरपालिका में हटेंगे अतिक्रमण, SDM ने किया अवलोकन

01-04-2025 | श्रीगंगानगर, राजस्थान।
नगरपालिका घड़साना में लंबे अरसे से बाजार एवं मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण के मुद्दे पर नगरपालिका प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं उपखण्ड प्रशासन द्वारा उदासीनता बरती जा रही है। इस संबंध में 31 मार्च को PCEDS-Your Voice द्वारा विभिन्न स्थानों पर हुए अतिक्रमण की जानकारी ली गई। जागरूक नागरिकों से भी बातचीत की गई। जागरूक नागरिकों ने इस मुद्दे के संबंध में स्थानीय मीडिया को अवगत करवाते हुए समस्या समाधान की मांग की।
आज एसडीएम सुश्री किरणपाल ने नगरपालिका घड़साना के तह बाजार, मिस्त्री मार्केट, धान मंडी, नेशनल हाईवे (बीकानेर रोड़ एवं अनूपगढ़ रोड़), कूपली रोड़, सखी रोड़ सहित अन्य मार्गों का अवलोकन किया। इस दौरान बाजार एवं मुख्य मार्गों पर काफी स्थानों पर अतिक्रमण पाया गया।
प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि शीघ्र ही एसडीएम द्वारा नगरपालिका एवं पुलिस थाना के अधिकारियों की आवश्यक बैठक आयोजित कर नगरपालिका घड़साना में अतिक्रमण हटाने को लेकर आवश्यक कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

Address

Gharsana
335707

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PCEDS-Your Voice posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share