04/09/2025
बिहार में भाजपा के लोग आज मोदी जी के अपमान का बदला लेने के लिए बिहार बंद किए है।
एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक गर्भवती महिला जो दर्द से कराह रही है उसे अस्पताल नहीं जाने दिया जा रहा।
कारण बताया गया कि मोदी जी की मां को गाली दी गई है।
मतलब एक गर्भवती मां गाड़ी में दर्द से कराह रही है और इन नीच इंसानों को अपमान का बदला लेना है।
राजनीति के चक्कर में लोगों की संवेदनाएं बिल्कुल खत्म हो गई हैं।