News Line 24 ×7

News Line 24 ×7 News Line 24×7 एक निष्पक्ष, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ चैनल है जो देश-दुनिया की हर बड़ी खबर आप तक सबसे

भारतीय वैज्ञानिकों को बड़ी कामयाबी ; जेडएसआई ने अरब सागर की गहराइयों से स्केट मछली की नई प्रजाति की खोज की राजीव कुमार झ...
02/09/2026

भारतीय वैज्ञानिकों को बड़ी कामयाबी ; जेडएसआई ने अरब सागर की गहराइयों से स्केट मछली की नई प्रजाति की खोज की राजीव कुमार झा, कोलकाता। भारत के समुद्री जैव-विविधता अध्ययन में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (जेडएसआइ) के वैज्ञानिकों ने आइसीएआर-केंद्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के सहयोग से अरब सागर में गहरे समुद्र में पाई जाने वाली स्केट मछली की एक नई प्रजाति की खोज और पहचान की है। केरल तट के पास इसकी खोज हुई।जेएडएसआइ द्वारा मंगलवार को जारी बयान के अनुसार, नई प्रजाति का वैज्ञानिक नाम डिप्टुरस धृतिया रखा गया है, जिसे सामान्य रूप से अरबियन स्केट कहा जा रहा है।

बयान के अनुसार, यह खोज पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के महत्वाकांक्षी गहरे महासागर मिशन के तहत चल रहे 'भारत के गहरे समुद्री कान्ड्रिक्थियंस : वर्गीकरण, वितरण, जीव विज्ञान और वर्तमान स्थिति' परियोजना के अंतर्गत किए गए समुद्री सर्वेक्षण के दौरान हुई600 मीटर तक की गहराई में मिली नई प्रजाति

वैज्ञानिकों के अनुसार, डिप्टुरस धृतिया की अधिकतम ज्ञात लंबाई 131.5 सेंटीमीटर तक है। इसकी सबसे प्रमुख पहचान इसकी पूंछ पर कांटों की पांच स्पष्ट कतारें हैं। इसके नमूने केरल तट और वेज बैंक क्षेत्र के पास 400 से 600 मीटर की गहराई में पाए गए। नई प्रजाति की आनुवंशिक पहचान के लिए इसके संपूर्ण माइटोकान्ड्रियल जीनोम का अनुक्रमण किया गया।जांच में सामने आया कि यह अपने निकटतम संबंधी ट्रावनकोर स्केट यानी डिप्टुरस जोहानिसडेविसी से आनुवंशिक रूप से अलग है। दोनों के बीच आनुवंशिक अनुक्रम में 3.8 से 4.7 प्रतिशत तक अंतर पाया गया।

जेडएसआइ वैज्ञानिकों के मुताबिक, नई प्रजाति की पहचान से पहले इसे चार दशक से अधिक समय तक डिप्टुरस स्प्रिंगेरी समझा जाता रहा। इस दौरान गहरे समुद्र में झींगा पकड़ने वाले व्यावसायिक ट्रालरों के जाल में यह अनजाने में भी पकड़ी जाती रही।पहली महिला निदेशक के सम्मान में रखा गया नाम
नई प्रजाति का नाम जेडएसआइ की पहली महिला निदेशक डा. धृति बनर्जी के सम्मान में डिप्टुरस धृतिया रखा गया है। केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधीन कार्यरत जेडएसआइ का मुख्यालय कोलकाता में ही है।
डा. धृति बनर्जी ने कहा कि गहरे समुद्र का बड़ा हिस्सा अब भी वैज्ञानिक खोज से अछूता है और प्रत्येक समुद्री सर्वेक्षण समुद्री जैव-विविधता की समझ को विस्तार देने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि गहरे समुद्र में रहने वाली शार्क और रे मछलियां अत्यधिक दोहन के प्रति विशेष रूप से संवेदनशील होती हैं। इनका प्रजनन अपेक्षाकृत कम होता है, आबादी को दोबारा सामान्य होने में लंबा समय लगता है और व्यावसायिक मत्स्य गतिविधियों के दौरान अनजाने में पकड़े जाने का खतरा भी अधिक रहता है। इसलिए आबादी में गिरावट आने से पहले इन प्रजातियों की पहचान करना प्रभावी और लक्षित संरक्षण रणनीति तैयार करने के

02/09/2026

भारतीय वैज्ञानिकों को बड़ी कामयाबी ; जेडएसआई ने अरब सागर की गहराइयों से स्केट मछली की नई प्रजाति की खोज की ‼️

02/09/2026

भारतीय वैज्ञानिकों को बड़ी कामयाबी ; जेडएसआई ने अरब सागर की गहराइयों से स्केट मछली की नई प्रजाति की खोज की

सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस के दो शूटर्स का एनकाउंटर, शामली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर शामली में हरियाणवी सिंगर ...
31/08/2026

सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस के दो शूटर्स का एनकाउंटर, शामली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के मामले में यूपी एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है. हत्याकांड में शामिल चार शूटरों में से दो शूटर सुमित और मोहित को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है. अब तक की जांच में कुल 6 लोगों की भूमिका सामने आई है, जिनमें चार शूटरों के अलावा दो लोग रेकी और मदद करने में शामिल बताए जा रहे हैं.उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के बाद से यूपी पुलिस और एसटीएफ लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी. अब इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित शूटरों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. मारे गए आरोपियों की पहचान सुमित और मोहित के तौर पर हुई है.पुलिस की पड़ताल के मुताबिक, अंकित बालियान की हत्या को अंजाम देने के लिए कुल चार शूटर पहुंचे थे. इनमें से दो का एनकाउंटर हो चुका है. जांच में यह भी सामने आया है कि चार शूटरों के अलावा दो अन्य लोग रेकी और दूसरी मदद में शामिल थे. यानी अब तक की जांच में हत्याकांड से जुड़े कुल 6 लोगों की भूमिका सामने आई है.सीसीटीवी के आधार पर यूपी पुलिस ने आरोपियों की पहचान की थी

वारदात के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी. फुटेज के आधार पर पुलिस ने चारों शूटरों की पहचान कर ली थी. सामने आया कि गोली चलाने वाले शूटर हरियाणा के हिसार और रोहतक के रहने वाले हैं. इनमें से एक आरोपी पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका था, जबकि बाकी तीन के खिलाफ छोटे-मोटे अपराधों की जानकारी सामने आई थी.आरोपियों की पहचान सामने आने के बाद हरियाणा पुलिस ने उनके घरों और रिश्तेदारों के ठिकानों पर दबिश दी. परिवार और करीबियों से पूछताछ शुरू हुई तो शूटरों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए और फरार हो गए. इसके बाद यूपी एसटीएफ ने उनकी तलाश तेज कर दी थी.

जांच में अंकित बालियान की कॉल डिटेल और व्हाट्सऐप मैसेजिंग हिस्ट्री को भी खंगाला गया. पुलिस हत्याकांड के पीछे मौजूद मददगारों और साजिश में शामिल लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही थी

31/08/2026

सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस के दो शूटर्स का एनकाउंटर, शामली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर 🚨

31/08/2026

सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस के दो शूटर्स का एनकाउंटर, शामली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर

सऊदी का पैसा, तुर्किए की टेक्नोलॉजी और चीन का साथ... मुनीर का हथियार फैक्ट्री दौरा, भारत के खिलाफ पाकिस्तान की नई साजिश?...
30/08/2026

सऊदी का पैसा, तुर्किए की टेक्नोलॉजी और चीन का साथ... मुनीर का हथियार फैक्ट्री दौरा, भारत के खिलाफ पाकिस्तान की नई साजिश?

आसिम मुनीर ने पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का दौरा कर हथियार उत्पादन की समीक्षा की. स्वदेशी डिफेंस प्रोडक्शन, सऊदी-तुर्की समझौते और चीन कनेक्शन के बीच जानें इसका भारत पर असर.पाकिस्तान के आर्मी चीफ और चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज फील्ड मार्शल आसिम मुनीर अचानक पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री यानी POF पहुंचे. यहां उन्होंने हथियार और गोला-बारूद के प्रोडक्शन का जायजा लिया. साथ ही दो नए इंडस्ट्रियल प्लांट भी देखे, जिनमें साल के अंत तक काम शुरू होने की उम्मीद है. यह दौरा सिर्फ एक फैक्ट्री विजिट नहीं है, बल्कि पाकिस्तान की पूरी डिफेंस स्ट्रैटेजी में बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है. यह पूरा मामला सऊदी अरबिया, तुर्किए और चीन से जुड़े कनेक्शन के साथ भारत के लिए भी अहम बन जाता है.POF पाकिस्तान की सबसे बड़ी डिफेंस फैसिलिटीज में गिनी जाती है. मुनीर को यहां लोकल स्तर पर बनाए गए हथियारों और गोला-बारूद के टेस्ट भी दिखाए गए. पाकिस्तान की मिलिट्री मीडिया विंग ISPR ने खास तौर पर बताया कि इस दौरे में सेल्फ रिलायंस और नई टेक्नोलॉजी पर जोर दिया गया. यानी पाकिस्तान अब विदेशी हथियारों पर निर्भरता कम करके अपने देश में ही हथियार बनाने की क्षमता बढ़ाना चाहता है.

इसके अलावा POF को प्राइवेट कंपनियों से जोड़ने की योजना पर भी बात हुई. पाकिस्तान का डिफेंस मंत्रालय इस साल निवेशकों, कंपनियों और यूनिवर्सिटी को साथ लाकर हथियारों का एक्सपोर्ट बढ़ाने पर काम कर रहा है. मतलब साफ है कि पाकिस्तान जब सिर्फ हथियार खरीदना नहीं, बल्कि खुद हथियार बनाकर बेचना भी चाहता है.

30/08/2026

सऊदी का पैसा, तुर्किए की टेक्नोलॉजी और चीन का साथ मुनीर का हथियार फैक्ट्री दौरा भारत के खिलाफ पाकिस्तान की नई साजिश👻

30/08/2026

सऊदी का पैसा, तुर्किए की टेक्नोलॉजी और चीन का साथ... मुनीर का हथियार फैक्ट्री दौरा, भारत के खिलाफ पाकिस्तान की नई साजिश?

नेपाल में भूकंप के झटके, बाढ़ के नए खतरे के बीच कांपी धरतीनेपाल में बाढ़ के खतरे के बीच 3.2 तीव्रता का भूकंप आया है. भूक...
27/08/2026

नेपाल में भूकंप के झटके, बाढ़ के नए खतरे के बीच कांपी धरती

नेपाल में बाढ़ के खतरे के बीच 3.2 तीव्रता का भूकंप आया है. भूकंप के झटके नेपाल के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए.नेपाल में बाढ़ के नए खतरे के बीच गुरुवार को 3.2 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप के झटके कुछ हिस्सों में महसूस किए गए. यह घटना ऐसे समय हुई है, जब भोटेकोशी नदी के पास नई झील बनने से निचले इलाकों में फिर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है.नेपाल अभी पिछली बाढ़ से उबर भी नहीं पाया है. तिब्बत में भोटेकोशी नदी के पास लैंडस्लाइड के बाद आई फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई थी. इस आपदा में अब तक 389 लोगों की मौत की बात सामने आई है, जबकि करीब 1,500 लोग लापता बताए जा रहे हैं.

Address

KapoorPur Shahri Mishra Bazaar
Ghazipur
233001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Line 24 ×7 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share