06/03/2026
भाजपा की बड़ी साजिश नाकाम ?
पिछड़ा और दलित समाज जब PDA के नाम पर एकजुट होने लगा, तो भाजपा की बेचैनी साफ दिखाई देने लगी, बताया जा रहा है भाजपा नेता दिनेश लाल यादव (निरहुआ ) के समर्थकों द्वारा यादव और राजभर भाइयों के बीच वैमनस्यता फैलाने की कोशिश की गई
समाजवादी पार्टी के सच्चे और ईमानदार सिपाही पंकज राजभर भैया के यहां कुछ भटके हुए यादव लड़कों ने हमला किया ताकि यादव राजभर समाज आमने-सामने हो जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
क्योंकि नफरत की राजनीति अखिलेश यादव जी के सामने सफल नहीं होती।
ऐसे समय में Akhilesh Yadav जी ने जिस सूझबूझ और समझदारी का परिचय दिया, वह काबिले-तारीफ था , अखिलेश यादव जी को जैसे ही पंकज राजभर भैया वाली घटना का पता लगा, उन्होंने खुद मामले की जानकारी ली, पंकज राजभर भैया से फोन के जरिए बातचीत की, पीड़ित pankaj Rajbhar भैया के साथ मजबूती से खड़े हुए, और हमला करने वालों के खिलाफ गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज हुआ।
यही फर्क है BJP और सपा में,
एक तरफ बांटने की राजनीति, दूसरी तरफ जोड़ने की सोच है
अखिलेश यादव जी ने साबित कर दिया कि सामाजिक सौहार्द और न्याय की रक्षा ही सच्ची राजनीति है
पिछड़ा, दलित और सभी वंचित समाज की एकता ही सबसे बड़ी ताकत है और इसे कोई साजिश तोड़ नहीं सकती।