03/07/2026
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला मेट्रो सफर के दौरान 'How to Kill Men' (पुरुषों को कैसे मारें) टाइटल वाली किताब पढ़ती नजर आ रही है। इस वीडियो को अब तक 1.9 करोड़ (19 मिलियन) से अधिक व्यूज और 4 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। किताब के इस बोल्ड टाइटल को देखकर इंटरनेट पर नई बहस छिड़ गई है।
दरअसल, यह कैटी ब्रेंट द्वारा लिखी गई किताब 'How to Kill Men and Get Away With It' है। यह कोई अपराध करने की गाइड या सच्ची घटना नहीं है, बल्कि एक डार्क कॉमेडी और साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिक्शन उपन्यास है। इसकी कहानी 'किट्टी कॉलिंस' नाम की एक काल्पनिक महिला पर आधारित है, जो महिलाओं के साथ हिंसा और शोषण करने वाले पुरुषों को अपना निशाना बनाती है।
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे मजाक के तौर पर लिया, तो कई यूजर्स ने ध्यान खींचने वाले ऐसे उकसाने वाले टाइटल पर सवाल खड़े किए। फिलहाल, यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह वीडियो कब और किस शहर की मेट्रो का है।