12/02/2026
गोण्डा में SPEL कार्यक्रम के तहत छात्रों को मिला पुलिस कार्यप्रणाली का लाइव अनुभव
गोण्डा। युवाओं को जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 12 फरवरी 2026 को पुलिस कार्यालय में SPEL कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र–छात्राओं के लिए उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने प्रतिभागियों को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली से विस्तारपूर्वक अवगत कराया।
प्रशिक्षण के दौरान छात्र–छात्राओं को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) एवं प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) में चयन प्रक्रिया, भर्ती प्रणाली, प्रशिक्षण ढांचा, पदानुक्रम तथा पुलिस अधिकारियों के दायित्वों और कर्तव्यों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, विवेचना, जनसुनवाई तथा आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
सत्र में प्रतिभागियों को पुलिस नियंत्रण कक्ष, यूपी-112 आपातकालीन सेवा, नारकोटिक्स सेल, विशेष जांच प्रकोष्ठ, स्थानीय अभिसूचना इकाई एवं मीडिया सेल सहित विभिन्न शाखाओं के कार्यों और जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया, जिससे छात्र पुलिसिंग के विभिन्न आयामों को नजदीक से समझ सकें।
ASP पश्चिमी राधेश्याम राय ने छात्रों से कानून का पालन करने, समाज में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा पुलिस और जनता के बीच सकारात्मक सहयोग को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने युवाओं को भविष्य में पुलिस सेवा एवं अन्य प्रशासनिक सेवाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे पुलिस विभाग के प्रति उनकी समझ और विश्वास और मजबूत हुआ है।
ार्यक्रम