Fisherman world news

Directions

Fisherman world news आपका क्लिक हमारी ताकत!
फॉलो, लाइक, कमेंट और शेयर करें!”

17/09/2026

कप्तान: शुभमन गिल (टेस्ट, वनडे), श्रेयस अय्यर (T20I)
कोच: गौतम गंभीर (मुख्य कोच), मोर्ने मोर्कल (गेंदबाज़ी कोच), सितांशु कोटक (बल्लेबाज़ी कोच)
पहला अंतरराष्ट्रीय मैच: 1932
क्रिकेट बोर्ड: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)
ICC खिताब: 8

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का इतिहास

भारत ने 1932 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ अपना पहला टेस्ट मैच खेला, लेकिन क्रिकेट में एक ताक़त के रूप में उभरने में उन्हें 70 साल से अधिक का समय लग गया। ऐसा पहले महेंद्र सिंह धोनी और फिर विराट कोहली की कप्तानी के दौरान हुआ, जब 21वीं सदी के दूसरे दशक तक यह एक शक्तिशाली टीम बन गई।

भारत के पहले विश्वस्तरीय बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर हैं, जो 1970-80 के दशक के दौरान टेस्ट में 10,000 रन बनाने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बने। इसी दौरान कपिल देव दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में शुमार थे, जो 1940 के दशक के दौरान स्पिनर-बल्लेबाज़ वीनू मांकड़ के बाद भारत के लिए एक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनकर उभरे।

1983 में भारतीय टीम ने अप्रत्याशित रूप से वनडे विश्व कप जीता और इसके बाद देश में इस खेल की लोकप्रियता तेज़ी से बढ़ी। 1990 के दशक के अंत तक भारत दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट बाज़ार बन चुका था। टीवी अधिकारों की बिक्री से मिलने वाले पैसे ने खेल की दिशा तय करनी शुरू कर दी थी।

सचिन तेंदुलकर के उभार ने इस देश में क्रिकेट की लोकप्रियता को और बढ़ावा दिया। तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, सौरव गांगुली और बाद में वीरेंद्र सहवाग ने 2000 के दशक में भारतीय बल्लेबाज़ी के स्वर्ण युग को आकार दिया।

टेस्ट टीम के रूप में भारत पिछले 35 वर्षों से घरेलू मैदान पर लगभग अजेय रहा है और 1987 से घर पर केवल चार पूर्ण घरेलू सीरीज़ हारी है। 1990 के दशक से अनिल कुंबले जैसे महान स्पिनर और उनके साथी स्पिन गेंदबाज़ों ने घरेलू परिस्थितियों का पूरा फ़ायदा उठाया है। 2010 के दशक के दूसरे हिस्से में भारत ने जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और अन्य तेज़ गेंदबाज़ों के साथ एक मज़बूत टेस्ट टीम बनाई, जो घरेलू और विदेशी दोनों परिस्थितियों में प्रभावी रही।

भारत ने 2008-09 से 11 टेस्ट सीरीज़ तक अपराजित रहने का सिलसिला बनाया, 2018-19 के बाद लगातार दो बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज़ जीते और साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पहले दो संस्करणों के फ़ाइनल तक भी पहुंचे।

सफ़ेद गेंद क्रिकेट की बात की जाए तो 1980 के दशक में थोड़ी सफलता के बाद 2007, 2011 और 2013 में धोनी के नेतृत्व में तीन ICC टूर्नामेंट जीतकर भारत ने एक अच्छा दौर देखा। इसके बाद टीम को एक दशक तक इंतज़ार करना पड़ा, जब उन्होंने 2024 में T20 विश्व कप और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफ़ी अपने नाम किया। इन दोनों टूर्नामेंट में भारतीय टीम अजेय रही।

पिछले पचास वर्षों में भारतीय क्रिकेट का सबसे महत्वपूर्ण विकास शायद इंडियन प्रीमियर लीग की सफलता रही है। यह दुनिया की सबसे अमीर और प्रतिस्पर्धी T20 लीग है, जिसकी शुरुआत 2008 में हुई थी।

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के रिकॉर्ड

टेस्ट: सर्वाधिक रन | सर्वाधिक विकेट | सर्वाधिक स्कोर | न्यूनतम स्कोर
वनडे: सर्वाधिक रन | सर्वाधिक विकेट | सर्वाधिक स्कोर | न्यूनतम स्कोर
T20I: सर्वाधिक रन | सर्वाधिक विकेट | सर्वाधिक स्कोर | न्यूनतम स्कोर

भारत पुरुष क्रिकेट टीम की सफलताएं और उपलब्धियां

1952: पहली टेस्ट जीत, मद्रास

1968: पहली विदेशी टेस्ट जीत और टेस्ट सीरीज़ जीत, न्यूज़ीलैंड

1971: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड में पहली टेस्ट सीरीज़ जीत

1983: वनडे विश्व कप जीत, लॉर्ड्स

1985: बेंसन एंड हेजेस टूर्नामेंट विजेता, मेलबर्न

2002: चैंपियंस ट्रॉफ़ी (संयुक्त) जीत, कोलंबो

2007: T20 विश्व कप जीत, जोहैनसबर्ग

2011: वनडे विश्व कप जीत, मुंबई

2013: चैंपियंस ट्रॉफ़ी जीत, लॉर्ड्स

2024: T20 विश्व कप जीत, ब्रिज़टाउन

2025: चैंपियंस ट्रॉफ़ी जीत, दुबई
भारत स्क्वॉड
शुभमन गिल
के एल राहुल
आक़िब नबी
ऋतुराज गायकवाड़
गुरनूर बराड़
रवींद्र जाडेजा
यशस्वी जायसवाल
ध्रुव जुरेल
विराट कोहली
कुलदीप यादव
मोहम्मद सिराज
नमन धीर
नीतीश कुमार रेड्डी
प्रसिद्ध कृष्णा
रोहित शर्मा
अभिषेक शर्मा ने फ़ुल मेंबर देश के बल्लेबाज़ों में जड़ा सबसे तेज़ T20I शतक
अभिषेक शर्मा ने फ़ुल मेंबर देश के बल्लेबाज़ों में जड़ा सबसे तेज़ T20I शतक

भारत के सलामी बल्लेबाज़ ने सिर्फ़ 30 गेंदों में शतक पूरा किया, रोहित शर्मा के लंबे समय से चले आ रहे भारतीय रिकॉर्ड को पांच गेंद से पीछे छोड़ा

fan-ratings
टीम फैन रेटिाग्‍स
टेस्ट
वनडे
टी20आई
अन्य मैच
अन्य टी20
1.
मानव सुथार
मानव सुथार
भारत
रन: 79विकेट: 23
8.5
2.
जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह
भारत
रन: 348विकेट: 234
7.2
3.
रवींद्र जाडेजा
रवींद्र जाडेजा
भारत
रन: 4160विकेट: 356
6.9
पूरी सूची देखें
रिकॉर्ड और आंकड़े
टेस्ट
सब देखें
सर्वाधिक रन
सर्वाधिक विकेट
उच्चतम स्कोर
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी
उच्चतम टीम स्कोर
सर्वाधिक कैच
वनडे
सब देखें
सर्वाधिक रन
सर्वाधिक विकेट
उच्चतम स्कोर
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी
उच्चतम टीम स्कोर
सर्वाधिक कैच
टी20आई
सब देखें
सर्वाधिक रन
सर्वाधिक विकेट
उच्चतम स्कोर
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी
उच्चतम टीम स्कोर
सर्वाधिक कैच
अफ़ग़ानिस्तान ने चुनी गेंदबाज़ी, भारत ने किया एक बदलाव
अफ़ग़ानिस्तान ने चुनी गेंदबाज़ी, भारत ने किया एक बदलाव

2-0 से आगे चल रही भारतीय टीम की निगाहें क्लीन स्वीप करने पर होंगी

भारतीय क्रिकेट का व्यस्त शेड्यूल: सितंबर-अक्तूबर में मैदान पर उतरने वाली सभी टीमों की पूरी सूची
भारतीय क्रिकेट का व्यस्त शेड्यूल: सितंबर-अक्तूबर में मैदान पर उतरने वाली सभी टीमों की पूरी सूची

भारत 22 सितंबर को जापान के ख़िलाफ़ खेलेगा। इसके बाद टीम एशियन गेम्स में हिस्सा लेगी। इसी दौरान इंडिया ए की टीम ऑस्ट्रेलिया ए के ख़िलाफ़ सीरीज़ खेलेगी। साथ ही इसी समय वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ घरेलू सीरीज़ और ईरानी कप का आयोजन भी होगा

नमन धीर और आक़िब नबी को पहली बार मिला वनडे टीम में मौक़ा
नमन धीर और आक़िब नबी को पहली बार मिला वनडे टीम में मौक़ा

वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ वनडे और T20I सीरीज़ के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान

वरुण चक्रवर्ती एशियन गेम्स से भी बाहर, विप्रज निगम भारतीय दल में शामिल
वरुण चक्रवर्ती एशियन गेम्स से भी बाहर, विप्रज निगम भारतीय दल में शामिल

विप्रज निगम को मिला पहली बार भारतीय टीम में मौक़ा, नीतीश रेड्डी भी नहीं खेलेंगे एशियन गेम्स

क्या सूर्यवंशी और यश को मिलेगा अंतिम मैच में मौक़ा?
क्या सूर्यवंशी और यश को मिलेगा अंतिम मैच में मौक़ा?

पहले ही सीरीज़ अपने नाम कर चुके होने के बाद भारत बेंच स्ट्रेंथ को आजमा सकता है

भारत की बेंच स्ट्रेंथ और नवीन-उल-हक़ की मैच फ़िटनेस पर होंगी निगाहें
भारत की बेंच स्ट्रेंथ और नवीन-उल-हक़ की मैच फ़िटनेस पर होंगी निगाहें

फ़ारूक़ी के प्लेइंग XI में होने के बावजूद अफ़ग़ानिस्तान ने नई गेंद से उनका इस्तेमाल नहीं किया। क्या नवीन की वापसी उनके तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण को और मज़बूत कर सकती है?

अभिषेक शर्मा ICC की ताज़ा T20I बैटिंग रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंचे
अभिषेक शर्मा ICC की ताज़ा T20I बैटिंग रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंचे

बुमराह और अर्शदीप को भी फ़ायदा; ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ियों की रैंकिंग में भी बड़ा उछाल

पाइबस: पावरप्ले में हमें और पावर के साथ बल्लेबाज़ी करना ज़रूरी
पाइबस: पावरप्ले में हमें और पावर के साथ बल्लेबाज़ी करना ज़रूरी

अफ़ग़ानिस्तान ने पहले T20I में पावरप्ले में चार विकेट गंवाए थे जबकि दूसरे T20I में एक विकेट गंवाया, दोनों ही मैचों में टीम ने इस दौरान 41 रन बनाए

'संजू सैमसन होना आसान नहीं होता'
'संजू सैमसन होना आसान नहीं होता'

T20I टीम में ओपनिंग की होड़ बढ़ रही है, लेकिन अनुभवी सैमसन लगातार अपना काम बख़ूबी कर रहे हैं

अफ़ग़ानिस्तान
ऑस्ट्रेलिया
बांग्लादेश
Circle of Cricket India

17/09/2026

Fisherman world news page ko follow
゚viralシ

“गोरखपुर से इस वक्त की बड़ी खबर! प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदेश प्रतिनिधिमंडल कल राजघाट पहु...
09/09/2026

“गोरखपुर से इस वक्त की बड़ी खबर!
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदेश प्रतिनिधिमंडल कल राजघाट पहुंचेगा।
दुर्घटना में जान गंवाने वाले दो वकीलों के परिवारों से मुलाकात कर प्रतिनिधिमंडल शोक संवेदना व्यक्त करेगा।
देखते रहिए—FISHERMAN WORLD NEWS!” Fallow करें
Ajay Rai
MYogiAdityanath
Gorakhpur Post
Gorakhpur Live
Panne Lal Sahani
State Prime News
Advocate Pintu Sahani
फिशरमैन आर्मी
RamAshish Nishad

गोरक्ष घाट पर बड़ा हादसा: आकाशीय बिजली गिरने के बाद गुंबद का स्लैब ढहा, अधिवक्ता की मौतएक अधिवक्ता घायल, मेडिकल कॉलेज रे...
06/09/2026

गोरक्ष घाट पर बड़ा हादसा: आकाशीय बिजली गिरने के बाद गुंबद का स्लैब ढहा, अधिवक्ता की मौत

एक अधिवक्ता घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर; एंबुलेंस रिस्पॉन्स टाइम और संरचनाओं की जांच के निर्देश

गोरखपुर। राप्ती नदी के किनारे स्थित गुरु गोरक्षनाथ घाट पर रविवार को मौसम में अचानक आए बदलाव के दौरान हुए हादसे में एक अधिवक्ता की मौत हो गई, जबकि एक अन्य अधिवक्ता घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आकाशीय बिजली गिरने के बाद घाट परिसर में बने गुंबदनुमा बैठने वाले स्थान का स्लैब भरभराकर नीचे गिर गया।

मलबे की चपेट में आए दोनों अधिवक्ताओं को मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता आलोक अस्थाना की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि अधिवक्ता संजय सिंह को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे दोनों अधिवक्ता

जानकारी के अनुसार, शक्ति नगर कॉलोनी निवासी अधिवक्ता संजय सिंह और राप्ती नगर निवासी अधिवक्ता आलोक अस्थाना अपने साथी अधिवक्ता विनोद तिवारी की माता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गुरु गोरक्षनाथ घाट पहुंचे थे।

अंतिम संस्कार के दौरान दोनों घाट परिसर में बने गुंबदनुमा चबूतरे पर बैठे थे। इसी बीच मौसम खराब हुआ और स्थानीय लोगों के अनुसार आकाशीय बिजली गिरने के बाद तेज झटका लगा। इसके तुरंत बाद गुंबदनुमा छत का स्लैब नीचे गिर गया, जिसमें दोनों अधिवक्ता दब गए।

हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए मलबा हटाया और दोनों घायलों को बाहर निकाला।

पुलिस-प्रशासन ने संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत-बचाव कार्य में सहयोग किया गया और घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई गई।

अधिवक्ता आलोक अस्थाना की मौत की सूचना मिलने के बाद जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में अधिवक्ता और परिजन पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

डीएम ने लिया तत्काल संज्ञान

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने घटना का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। प्रशासन की ओर से संरचना की तकनीकी स्थिति और हादसे के कारणों की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद यह स्पष्ट किया जाएगा कि संरचना किस स्थिति में थी और हादसे की वास्तविक परिस्थितियां क्या रहीं।

🚑 एंबुलेंस के रिस्पॉन्स टाइम की भी होगी जांच

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने एंबुलेंस के पहुंचने में कथित देरी की शिकायत की। जिलाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एंबुलेंस के रिस्पॉन्स टाइम की जांच के निर्देश दिए हैं।

घटना की सूचना मिलने से लेकर एंबुलेंस के मौके पर पहुंचने तक के पूरे समय का विवरण जुटाया जा रहा है। प्रशासन ने कहा है कि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

🏗️ 27.85 करोड़ रुपये की लागत से हुआ था घाट का सुंदरीकरण

गुरु गोरक्षनाथ घाट के सुंदरीकरण का प्रस्ताव वर्ष 2019 में तैयार किया गया था। करीब 27 करोड़ 85 लाख 71 हजार रुपये की लागत से घाट का सुंदरीकरण कराया गया था।

घाट परिसर में अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए कई स्थानों पर चबूतरे और उनके ऊपर गुंबदनुमा छतों का निर्माण कराया गया था। रविवार को इन्हीं संरचनाओं में से एक हादसे की चपेट में आ गई।

गुरु गोरक्षनाथ घाट का लोकार्पण 16 फरवरी 2021 को किया गया था।

🔍 अन्य संरचनाओं की भी होगी जांच

हादसे के बाद प्रशासन घाट परिसर में बनी अन्य गुंबदनुमा संरचनाओं की सुरक्षा और मजबूती की भी जांच कराने की तैयारी कर रहा है। तकनीकी जांच के बाद आवश्यक सुरक्षा कदम उठाए जाएंगे।

FISHERMAN WORLD NEWS

हमारी प्राथमिकता—सच्ची खबर, जिम्मेदार पत्रकारिता।

02/09/2026

FISHERMAN WORLD NEWS | ALERT

DL2C AM7900 नंबर की कार के संबंध में जानकारी मिलने पर संबंधित पुलिस को तुरंत सूचना दें।

01/09/2026

BREAKING NEWS | मथुरा में निषाद समाज का बड़ा प्रदर्शन!

कुंवर निषाद के अपमान मामले में FIR नहीं, एक सप्ताह बाद सड़कों पर उतरे समर्थक

राजू दास द्वारा कुंवर निषाद जी के कथित अपमान को लेकर एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद FIR दर्ज न होने पर विरोध तेज हो गया है।

मथुरा में कचहरी दामोदरपुरा से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शनकारियों ने FIR दर्ज करने और न्याय की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना है—FIR और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

#निषाद_समाज
दिशा छाया न्यूज़ Mukesh Sahani MYogiAdityanath Manjesh ASUR Panne Lal Sahani State Prime News Nishad News UP Focus News Rajaram Prasad Bind अनिल कुमार निषाद टीम दारा निषाद गोरखपुर

📰 FISHERMAN WORLD NEWS रक्षाबंधन पर दिखी एक विरासत…पिता की परछाई में खड़ा एक बेटा… ❤️आज रक्षाबंधन था।लेकिन इस बार का रक्...
28/08/2026

📰 FISHERMAN WORLD NEWS

रक्षाबंधन पर दिखी एक विरासत…

पिता की परछाई में खड़ा एक बेटा… ❤️

आज रक्षाबंधन था।
लेकिन इस बार का रक्षाबंधन एक अलग भावुक दृश्य अपने साथ लेकर आया।

स्वर्गीय विधायक उमाशंकर सिंह के विराट व्यक्तित्व की परछाई में आज उनके पुत्र प्रिंस युकेश सिंह को देखा गया।

चेहरे पर पिता को खोने की पीड़ा…
आंखों में एक खालीपन…
और सामने क्षेत्र से आई हजारों बच्चियों की राखियों की मर्यादा रखने का संकल्प।

शायद विधायक जी के व्यक्तित्व में यही तो खास था—
हर किसी को अपना बना लेने का हुनर।

उनकी एक नजर भीड़ में सैकड़ों चेहरों को पहचान लेती थी।
आंखों ही आंखों में लोगों से संवाद कर लेने की वह अद्भुत कला…
एक ऐसा अदृश्य अपनापन, जो सामने वाले को यह महसूस करा देता था कि वह खास है।

लेकिन वक्त कभी एक जैसा नहीं रहता।

विधायक जी के जाने के बाद जिस तरह की बड़ी जिम्मेदारियां युकेश सिंह के नाजुक कंधों पर आई हैं, वह आसान नहीं हैं।

कहते हैं—
जिम्मेदारी इंसान को उम्र से पहले बड़ा बना देती है।

उम्र भले कम हो, लेकिन परिस्थितियां इंसान को बहुत कुछ सिखा देती हैं।

आज युकेश के सामने सिर्फ अपने पिता की राजनीतिक विरासत संभालने की चुनौती नहीं है, बल्कि—

🔹 लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना
🔹 परिवार की जिम्मेदारियों को निभाना
🔹 पिता की बनाई पहचान को आगे बढ़ाना
🔹 और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का प्रयास करना

इन सबकी जिम्मेदारी भी है।

कभी-कभी जिंदगी वक्त से पहले बड़ा बना देती है…

और शायद युकेश के जीवन में वह वक्त अब आ चुका है।

ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति, धैर्य, विवेक और सही निर्णय लेने का सामर्थ्य प्रदान करे। 🙏

एक पिता की विरासत सिर्फ नाम नहीं होती,
वह लोगों के दिलों में बनाई हुई जगह होती है।

— Fisherman World News
आवाज़ समाज की, खबर जनता की।

Uma Shankar Singh Jyoti p singh सामर्थ्य दिव्यांग ट्रस्ट बलिया

27/08/2026

बस्ती में फर्जी OSD का भंडाफोड़!
लाल-नीली बत्ती और VIP प्रोटोकॉल का फर्जी खेल बेनकाब

बस्ती में खुद को सचिवालय लखनऊ का OSD बताकर पुलिस पर रौब झाड़ने वाले कथित जालसाज मोहसिन खान को पुलिस ने दबोच लिया।

🚔 बड़ेबन पुल के नीचे चेकिंग के दौरान संदिग्ध इनोवा को रोककर पूछताछ की गई तो पूरा मामला खुल गया।

🔹 इनोवा पर यूपी सरकार का फर्जी लोगो
🔹 छत पर लाल-नीली बत्ती
🔹 2 वॉकी-टॉकी
🔹 5 फर्जी विजिटिंग कार्ड
🔹 4 ATM कार्ड
🔹 iPhone/की-पैड मोबाइल
🔹 ₹2,700 नकद बरामद

पुलिस के मुताबिक, आरोपी फर्जी अधिकारी बनकर टोल माफ कराने, सरकारी दफ्तरों में VIP प्रवेश और अधिकारियों से काम कराने के नाम पर ठगी का खेल चला रहा था। चालक को ₹15 हजार मासिक पर रखा गया था, जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

मामले में गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेजने की तैयारी की जा रही है।

👮 गिरफ्तारी टीम:
कोतवाल बृजानन्द सिंह एवं प्रभारी यातायात कुलदीप त्रिपाठी।

📍 Fisherman World News | बस्ती


Gorakhpur Live Gorakhpur Post UP Focus News फिशरमैन आर्मी Malti Chauhan Entertainment Group NewsBook State Prime News द Chankya

26/08/2026

नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही

नेपाल में कुदरत का कहर! भीषण फ्लैश फ्लड से भारी तबाही, सैकड़ों लोग लापता

नेपाल से इस वक्त बेहद डराने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। घर, सड़कें, पुल और बिजली परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड के प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक 384 यात्री लापता बताए गए हैं, जिनमें 291 विदेशी नागरिक और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं। इनमें 105 भारतीय नागरिक भी बताए जा रहे हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है। हालात लगातार बदल रहे हैं, इसलिए मृतकों और लापता लोगों के आंकड़ों में बदलाव संभव है।

Fisherman World News — हर बड़ी खबर, सबसे पहले।

:
#नेपालबाढ़ #नेपालसमाचार #बाढ़ #ताजा_खबर
जिवन साहानी निषाद

Address

Gorakhpur Airport Area
273016

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Fisherman world news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share