The Pointmedia

The Pointmedia दी प्वाइंटमीडिया के फेसबुक पेज पर आपका स्वागत है ।
(2)

गोपालगंज:भोरे बनेगा नगर पंचायत, चकरवा खास, डूमर नरेंद्र व खदही पंचायत के गांव होंगे शामिल। तैयार नजरी नक्शे के अनुसार प्...
23/08/2026

गोपालगंज:भोरे बनेगा नगर पंचायत, चकरवा खास, डूमर नरेंद्र व खदही पंचायत के गांव होंगे शामिल। तैयार नजरी नक्शे के अनुसार प्रस्तावित नगर पंचायत में चकरवा खास पंचायत के नारू चकरवां और संसारपुर, डूमर नरेंद्र के सिधवा व खदही पंचायत के खजूरहां पांडेय, खजूरहां मिश्र, पांडेय चकिया और मिश्रौली भोरे के लच्छीचक, भोरे और बेलवा मिश्र गांवों को शामिल किया जाएगा।

Sunil Kumar

बिहार में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का देश के पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधा...
22/08/2026

बिहार में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का देश के पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात।

पौधा माँ के नाम: पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि के साथ पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेशगोपालगंज। लोजपा रामविलास के जिला उपाध्यक...
20/08/2026

पौधा माँ के नाम: पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि के साथ पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश

गोपालगंज। लोजपा रामविलास के जिला उपाध्यक्ष अंशु कुमार मिश्र ने अपनी दिवंगत मां कमलावती देवी की पुण्यतिथि को इस वर्ष भी श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़कर मनाया। पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहले दिवंगत मां को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद उपस्थित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम की पूरी थीम “पौधा माँ के नाम” रही।

अंशु कुमार मिश्र का कहना है कि मां का स्थान जीवन में सबसे ऊंचा होता है। मां की स्मृति को केवल एक दिन तक सीमित रखने के बजाय उनके नाम पर पौधा लगाकर उसे बड़ा करना और उसकी सेवा करना आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक संदेश है। इसी सोच के साथ उन्होंने अपनी मां की पुण्यतिथि पर पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की विशेष रूप से भागीदारी रही। सोनीपति देवी, सोनी देवी, रिंकी देवी, बुलबुल देवी सहित दर्जनों महिलाओं को पौधा देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं को पौधा सौंपते हुए उनसे पौधों की देखभाल करने और अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने का आग्रह किया गया। इस पहल को महिलाओं ने भी सराहनीय बताते हुए पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

वहीं सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन से जुड़े कई सम्मानित लोगों को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। जिले के सम्मानित व्यवसायी अमित तिवारी, सम्मानित संवेदक अभिषेक मिश्रा, लोजपा नेता पप्पू मिश्रा, शिबू शरण पाण्डेय तथा मीरगंज निवासी जी.एन. गिरी को अंगवस्त्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले लोगों ने भी “पौधा माँ के नाम” जैसी पहल की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक कार्यक्रमों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना आज के समय में बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम में लोगों ने कहा कि आज पर्यावरण लगातार चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। ऐसे समय में जन्मदिन, पुण्यतिथि और अन्य सामाजिक अवसरों पर पौधारोपण एवं पौधा वितरण जैसी पहल लोगों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

अंशु कुमार मिश्र ने कहा कि “मां की पुण्यतिथि पर उनके नाम से एक पौधा लगाना मेरे लिए केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भावनाओं और जिम्मेदारी से जुड़ा संकल्प है। जिस तरह मां ने जीवनभर परिवार को सींचा, उसी तरह यह पौधा आने वाले वर्षों में लोगों को छाया, हरियाली और स्वच्छ हवा देगा।”

उन्होंने लोगों से अपील की कि हर परिवार किसी विशेष अवसर को पौधे से जोड़ने का प्रयास करे। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने प्रियजनों की स्मृति में एक पौधा लगाए और उसकी जिम्मेदारी ले, तो आने वाले समय में समाज को हरियाली के साथ स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण भी मिल सकता है।

“पौधा माँ के नाम” के माध्यम से आयोजित यह कार्यक्रम श्रद्धांजलि, सेवा, सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता नजर आया। पुण्यतिथि के अवसर पर पौधा वितरण की इस पहल ने सामाजिक संवेदना को प्रकृति संरक्षण से जोड़ते हुए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

19/08/2026

#गोपालगंज : आपके 10, 20, 50 या 100 रूपए के सहयोग से बच सकती है इस बच्चे की जान. तस्वीर में दिख रहे बच्चे का नाम अंकित ठाकुर पुत्र गुड्डू ठाकुर
गांव + पोस्ट :- सोहनरिया, पंचायत :- बैकुण्ठपुर, थाना :- कटेया, जिला :- गोपालगंज (बिहार), पिन कोड :- 841437
+91 77399 38440 (अमरेन्द्र ठाकुर, चाचा/पटीदार). इस बच्चे का मोटरसाइकिल से एक्सीडेंट हुआ है हालत बेहद गंभीर है. परिजनों के अनुसार ब्रेन की हड्डी टूट गई है. बच्चा फिलहाल रचित हॉस्पिटल गोरखपुर में भर्ती है. ऑपरेशन के लिए लगभग 3.5 लाख रुपए की आवश्यकता है. परिवार की स्थिति बिल्कुल भी ऐसी नहीं है कि ईलाज हो सके. आपका छोटा सा सहयोग बड़ी मुहिम बनेगा किसी की जान बचाने के लिए. वीडियो में दिख रहे क्यू आर कोड या फिर स्क्रीन पर दिख रहे फोन पे नम्बर पर सहयोग जरूर करें. वीडियो को शेयर जरूर करें.

19/08/2026

#गोपालगंज : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी. पकड़ा गया लालाछापर कांड का मास्टरमाइंड एवं 19 मुकदमों का आरोपी कुख्यात मणिन्द्र मिश्रा. 50,000 के इनामी हिस्ट्रीशीटर की तलाश में कई राज्यों की ख़ाक छान रही थी पुलिस. सुरक्षा को लेकर परिजनों ने जताई आशंका.

चीनी का दाम छू रहा आसमान !
19/08/2026

चीनी का दाम छू रहा आसमान !

18/08/2026

#गोपालगंज : महज एक सड़क हादसा या फिर चेन स्नैचिंग में हुई बर्बरता. घर से ससुराल जा रहे विजय यादव की मौ*त पर उठ रहे सवाल.

16/08/2026

आज फेसबुक पर The Pointmedia परिवार के 06 साल पूरे हुए. 🙏🙏🙏

Celebrating my 6th year on Facebook. Thank you for your continuing support. I could never have made it without you. 🙏🤗🎉

15/08/2026

बैकुंठपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि राजन कुमार तिवारी 'चुन्नू' की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.

15/08/2026

पंचायत राज परड़िया के मुखिया विवेक कुमार श्रीवास्तव 'बंटी' की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.

Address

Gorakhpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Pointmedia posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The Pointmedia:

Shortcuts

Share