14/06/2026
“राजनीति नहीं, विकास की पहचान – हर परिवार का सम्मान, हर हाथ को अधिकार, यही है हमारा संकल्प और संस्कार।”
ग्राम सभा परिवार झरकटा / भदौरा के समग्र एवं वास्तविक विकास का संकल्प
प्रिय ग्राम सभा परिवार,
मैं, सूर्यनाम्बुज (एस. एन. दूबे), आपके परिवार का एक सदस्य होने के नाते ग्राम पंचायत झरकटा के सर्वांगीण विकास, सामाजिक न्याय, पारदर्शिता एवं प्रत्येक पात्र परिवार तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु निम्न संकल्प आपके समक्ष प्रस्तुत करता हूँ।
■ शिक्षा एवं युवा विकास
• प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना हेतु प्रयास।
• निर्धन एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजनाओं से जोड़ना।
• प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निशुल्क अध्ययन एवं मार्गदर्शन केंद्र।
• बहन-बेटियों के लिए कंप्यूटर शिक्षा एवं डिजिटल साक्षरता अभियान।
• ग्राम स्तर पर निशुल्क सहज जन सेवा केंद्र की स्थापना, जहां ऑनलाइन आवेदन, छात्रवृत्ति, रोजगार, आधार, पेंशन एवं अन्य सेवाएं उपलब्ध हों।
■ खेल एवं युवा सशक्तिकरण
• युवाओं एवं बच्चों के लिए मिनी स्टेडियम एवं खेल मैदान की स्थापना हेतु प्रयास।
• ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन।
• प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सरकारी योजनाओं एवं खेल छात्रवृत्तियों से जोड़ना।
■ महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान
• पात्र परिवारों की बेटियों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना एवं अन्य विवाह सहायता योजनाओं का लाभ दिलाना।
• स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना।
• महिलाओं एवं किशोरियों के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम।
■ बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों का सम्मान
• वृद्धजनों के लिए हरित पार्क एवं व्यायाम स्थल की व्यवस्था हेतु प्रयास।
• प्रत्येक पात्र परिवार को वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन योजनाओं से जोड़ना।
• दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड, उपकरण सहायता एवं सरकारी लाभ दिलाने में सहयोग।
■ स्वास्थ्य एवं जनकल्याण
• ग्राम स्तर पर मोहल्ला क्लिनिक एवं नियमित चिकित्सकीय परामर्श व्यवस्था हेतु प्रयास।
• आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराना।
• नियमित स्वास्थ्य शिविर एवं महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम।
• स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता अभियान को प्राथमिकता।
■ गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए विशेष पहल
• पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाना।
• मनरेगा, स्वरोजगार, पशुपालन, डेयरी एवं लघु उद्योग योजनाओं से जोड़कर निश्चित आय के अवसर उपलब्ध कराना।
• राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड आदि योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना।
• निराश्रित, असहाय एवं पात्र बच्चों को उपलब्ध सरकारी सहायता एवं छात्रवृत्ति योजनाओं से जोड़ना।
■ सामाजिक एवं सामुदायिक विकास
• आधुनिक बारात घर / सामुदायिक भवन की स्थापना हेतु प्रयास।
• ग्राम पंचायत भवन का नियमित संचालन सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक सुनिश्चित करने का प्रयास।
• पंचायत स्तर पर सिंगल विंडो सहायता केंद्र की स्थापना, जहां आवास, पेंशन, राशन कार्ड, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध हो।
• ग्राम सभा के प्रत्येक परिवार को सरकारी योजनाओं की वास्तविक जानकारी उपलब्ध कराना।
■ कानून व्यवस्था एवं सामाजिक समरसता
• छोटे-मोटे पारिवारिक एवं सामाजिक विवादों का पंचायत स्तर पर आपसी सहमति एवं कानून के दायरे में समाधान कराने का प्रयास।
• नशा मुक्ति, सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारा बढ़ाने के लिए जनजागरण अभियान।
• जाति, धर्म एवं राजनीति से ऊपर उठकर सभी परिवारों के साथ समान व्यवहार।
■ पात्र परिवारों को दिलाई जाने वाली प्रमुख सरकारी योजनाएं
• प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)
• मुख्यमंत्री आवास योजना
• वृद्धावस्था पेंशन योजना
• निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन योजना
• दिव्यांग पेंशन योजना
• आयुष्मान भारत योजना
• प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
• प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
• किसान क्रेडिट कार्ड योजना
• मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
• मनरेगा योजना
• राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना
• राशन कार्ड एवं खाद्य सुरक्षा योजना
• छात्रवृत्ति योजनाएं
• स्वरोजगार एवं कौशल विकास योजनाएं
• स्वयं सहायता समूह योजनाएं
• मातृत्व एवं बाल कल्याण योजनाएं
मेरा वचन
“ग्राम सभा का प्रत्येक परिवार मेरा परिवार है। मेरा उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि विकास, पारदर्शिता, सामाजिक न्याय एवं सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।”
निवेदक
सूर्यनाम्बुज (एस. एन. दूबे)
वरिष्ठ युवा समाजसेवी, ग्राम सभा झरकटा / भदौरा
भावी प्रत्याशी – प्रधान पद
ग्राम पंचायत झरकटा, विकास खण्ड गोला
चैनल प्रमुख – यूपी न्यूज़ लाइव 24 (सच का साथी)
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष
पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश
सम्पर्क सूत्र एवं व्हाट्सएप संवाद:
9454258444