GBN Today

GBN Today GBN Today GBN Today, the company's flagship channel, has the 'Bharat Ki Awaaz' tagline which focuses on hardcore and serious news.
(1)

Follow Us on Social Media:

✅ Instagram: https://instagram.com/GBNToday
✅ Twitter: https://twitter.com/GBNToday
✅ Facebook: https://facebook.com/GBNToday

ɪɴ ᴇɴɢʟɪꜱʜ

GBN Today, India's largest news network, touches the lives of over 150 million Indians through national and regional news channels. The channel's programs have won several prestigious national and international awards.

𝗛𝗮𝘃𝗲 𝗮 𝗻𝗶𝗰𝗲

d𝗮𝘆 𝗵𝗲𝗿𝗲!

ɪɴ ʜɪɴᴅɪ

GBN Today, भारत का सबसे बड़ा समाचार नेटवर्क, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचार चैनलों के एक समूह के माध्यम से 150 मिलियन से अधिक भारतीयों के जीवन को छूता है।

GBN Today, जो कि कंपनी का प्रमुख चैनल है, 'भारत की आवाज़' टैग लाइन है जो कट्टर और गंभीर समाचारों पर ध्यान केंद्रित करती है। चैनल के कार्यक्रमों ने कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं।

यहां आपका दिन शुभ हो!

29/04/2026

धर्मनगरी मथुरा में देह व्यापार के खिलाफ IPS आशना चौधरी का बड़ा प्रहार! 🚨
कोतवाली क्षेत्र के डैम्पीयर नगर स्थित 'गिर्राज गेस्ट हाउस' में छापेमारी कर पुलिस ने चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौके से 5 युवकों और 4 युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया गया है।
लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद हुई इस सख्त कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

29/04/2026

वोट डालने से पहले ममता बनर्जी का 'विक्ट्री साइन'

29/04/2026

हमीरपुर में टप्पेबाजों ने सम्मोहन का जाल बिछाकर महिला को ठगा! 🚨 साहिबाबाद जैसा ही एक मामला यहाँ भी सामने आया है जहाँ बाजार आई महिला को कुछ जालसाजों ने 'लक्ष्मी प्राप्ति' का लालच देकर अपनी बातों में फंसा लिया।
पीड़ित महिला के अनुसार, ठगों ने उसे हिप्नोटाइज (सम्मोहन) कर लिया और उसके कान के सोने के झुमके व एक हजार रुपये लेकर रफूचक्कर हो गए। जब महिला सम्मोहन के असर से बाहर आई, तब उसे ठगी का अहसास हुआ। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई है। पुलिस मामले की जांच और सीसीटीवी खंगालने में जुटी है।

हाथरस में 'सनकी आशिक' की प्रताड़ना ने ली एक मेधावी छात्रा की जान! 🚨कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के नगला खुशहाल गांव में 19...
29/04/2026

हाथरस में 'सनकी आशिक' की प्रताड़ना ने ली एक मेधावी छात्रा की जान! 🚨
कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के नगला खुशहाल गांव में 19 वर्षीय BSC फाइनल ईयर की छात्रा ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि कासगंज का रहने वाला एक युवक उसे लंबे समय से लगातार परेशान कर रहा था, जिससे तंग आकर छात्रा ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। एक और बेटी छेड़खानी और मानसिक उत्पीड़न की भेंट चढ़ गई।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं! 🚨अलीगढ़ में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जहां DJ का भारी-भरकम लाइटिंग ट्रॉ...
29/04/2026

शादी की खुशियां मातम में बदलीं! 🚨
अलीगढ़ में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जहां DJ का भारी-भरकम लाइटिंग ट्रॉस अचानक गिर पड़ा। इस दर्दनाक हादसे में 4 साल के मासूम बच्चे की जान चली गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं।

29/04/2026

"तसल्लीबख्श चोरी" का लाइव वीडियो! 🚨🎥
कानपुर में एक शर्टलेस चोर भाजपा नेता आलोक वर्मा की ज्वैलरी शॉप का सरिया काटकर अंदर घुसा। चोरी करने से पहले चोर ने आराम से बैठकर बोतल से पानी पीकर अपनी प्यास बुझाई और फिर गल्ले में रखे 30 हजार रुपये लेकर रफूचक्कर हो गया।
चोरी की यह 'शराफत' वाली पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष की दुकान में हुई इस चोरी ने पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

29/04/2026

ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रीन-2 सोसायटी में बूंद-बूंद पानी के लिए हाहाकार! 🚨🪣
पाइपलाइन फटने के कारण पिछले दो दिनों से सैकड़ों निवासी जल संकट झेल रहे हैं। फ्लैटों तक बाल्टियों और बोतलों में भरकर पानी ले जाने की नौबत आ गई है। टैंकरों के भरोसे पूरी सोसायटी की सप्लाई टिकी है।
परेशान निवासियों ने बिल्डर और मेंटेनेंस टीम के खिलाफ जमकर हंगामा किया। हालांकि, प्रबंधन ने बुधवार दोपहर तक सप्लाई सुचारू करने का आश्वासन दिया है, लेकिन जनता में भारी रोष है।

नोएडा की स्वच्छता व्यवस्था में बड़ा सुधार! सीईओ कृष्णा करुणेश के निर्देश पर शहर के 100+ बंद पड़े सार्वजनिक शौचालय अगले 10...
29/04/2026

नोएडा की स्वच्छता व्यवस्था में बड़ा सुधार!
सीईओ कृष्णा करुणेश के निर्देश पर शहर के 100+ बंद पड़े सार्वजनिक शौचालय अगले 10 दिनों में क्रियाशील हो जाएंगे। 150 शौचालयों के संचालन की जिम्मेदारी निजी एजेंसी को 10 साल के लिए दी गई है।
इस फैसले से जहाँ नागरिकों को सुविधा मिलेगी, वहीं प्राधिकरण को 90 करोड़ रुपये का राजस्व भी प्राप्त होगा। एजेंसी विज्ञापन के जरिए इनका रखरखाव सुनिश्चित करेगी। स्वच्छता की ओर नोएडा का एक और मजबूत कदम!
authority

ग्रेटर नोएडा वेस्ट और दादरी वालों के लिए बड़ी सौगात! तिलपता गोलचक्कर के जाम को इतिहास बनाने की तैयारी। ग्रेटर नोएडा प्रा...
29/04/2026

ग्रेटर नोएडा वेस्ट और दादरी वालों के लिए बड़ी सौगात!
तिलपता गोलचक्कर के जाम को इतिहास बनाने की तैयारी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण यहाँ 5 किलोमीटर लंबा 6-लेन एलिवेटेड रोड बनाने जा रहा है। यह सूरजपुर से दादरी रेलवे ओवरब्रिज को सीधे जोड़ेगा।
नोएडा एयरपोर्ट और फ्रेट कॉरिडोर शुरू होने से पहले ट्रैफिक दबाव घटाने के लिए सीईओ रवि कुमार एनजी ने इस 'गेम चेंजर' प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है। अब सफर होगा मिनटों में!

29/04/2026

शादी का जश्न बना जंग का अखाड़ा! रामपुर के थाना गंज क्षेत्र में रोटी और सालन देर से मिलने पर बाराती ऐसे भड़के कि होटल में जमकर तांडव मचाया।
हंगामे का आलम यह था कि लोगों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां और सालन के डोंगे तक दे मारे। होटल में अफरा-तफरी मच गई और कीमती फर्नीचर टूट गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।🚨
खुशियों के माहौल में इस तरह का हिंसक व्यवहार वाकई शर्मनाक है। रामपुर के निजी होटलों में बढ़ती ऐसी घटनाओं ने प्रशासन के सामने सुरक्षा और अनुशासन की चुनौती खड़ी कर दी है।

29/04/2026

सावधान! फेसबुक पर विदेशी नौकरी का विज्ञापन देखकर कहीं आप भी तो नहीं फंस रहे? 🚨✈️
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो रूस और तुर्की में नौकरी दिलाने के नाम पर भोले-भाले लोगों को लूटता था। इंस्पेक्टर संजय कौशिक की टीम ने बिहार और यूपी के 3 ठगों—सलाउद्दीन, कौशर और मोहम्मद शहजाद को गिरफ्तार किया है।
ये शातिर ठग असली पासपोर्ट मंगवाकर उस पर फर्जी वीजा स्टैंप लगाते थे और पीड़ितों को नकली एयर टिकट थमा देते थे। पुलिस ने इनके पास से पीड़ितों के पासपोर्ट, फर्जी सिम, [Aadhaar Redacted] और कई एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।
डीसीपी क्राइम ब्रांच पंकज कुमार के मुताबिक, मास्टरमाइंड 'मुन्ना' की तलाश जारी है। किसी भी अनधिकृत एजेंट को अपना पासपोर्ट या पैसा न दें!

29/04/2026

नोएडा के छलेरा में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप! 🚨 लाठी-डंडे और पत्थरों से दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सेक्टर 39 थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, शादी के बाद से ही दोनों परिवारों में आपसी अनबन चल रही थी, जिसने आज हिंसक मोड़ ले लिया। इलाके में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस बल मुस्तैद है।

Address

Greater Noida Road
Greater Noida
201009

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GBN Today posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to GBN Today:

Share