Satya jayate news

Satya jayate news झारखंड की हर छोटी बड़ी खबर को सत्यता और निष्पक्ष तरीके से दिखाना

यह एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है

01/02/2026

*रांची से बड़ी खबर सामने आ रही हैं...*
राँची के खादगढ़ा बस डिपो में कई बसों में भीषण आग लगी है !
6 बस जलकर राख।

*बसिया में धूमधाम से मनाया गया फादर कोन्सटंट लीवन्स स्मृति दिवस* *बतौर मुख्य अतिथि गुमला बिशप एवं विधायक जिग्गा सुसारण ह...
01/02/2026

*बसिया में धूमधाम से मनाया गया फादर कोन्सटंट लीवन्स स्मृति दिवस*
*बतौर मुख्य अतिथि गुमला बिशप एवं विधायक जिग्गा सुसारण होरो रहे मौजूद*
-------------------------------------------------------------------
बसिया प्रखंड के तेतरा गांव में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया फादर कोन्सटंट लीवन्स स्मृति दिवस। फादर कोन्सटंट लीवन्स 23 फरवरी 1988 ईस्वी में तेतरा मैं अपना पड़ाव डालकर रोमन कैथोलिक चर्च का स्थापना की थी इसी की याद में हर वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गुमला बिशप फादर लीनुस पिंगल एक्का एवं विधायक जिग्गा सुसारण होरो रहे मौजूद।
इस दौरान मुख्य अतिथियों का आयोजन कर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक जिग्गा सुसरण होरो ने कहा कि फादर कोन्सटंट ने आम जनमानस के लिए कई कार्य किए हैं विशेष शिक्षा के क्षेत्र में उनका बहुत योगदान रहा. वह हमेशा गरीबों और कमजोरों की मदद करते थे. हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके बताए हुए रास्तों पर चलना चाहिए।
इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम आयोजकों को एवं वहां उपस्थित सभी लोगों का आभार प्रकट किया।
गुमला धर्म प्रांत के बिशप फादर लीनुस ने लोगों को संबोधित करते हुए फादर कोन्सटंट लीवन्स के जीवनी के बारे में विस्तार पूर्वक बताएं, और उनके बताए हुए मार्ग पर लोगों को चलने के लिए प्रेरित किया.
इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से फादर अमृत हेरमन तिर्की, फादर इमानुवेल,फादर जेफरियानुस तिर्की, फादर डेविड,फादर ,फादर निलम, फादर अनसेलेम, फादर दीपक, फादर नाबोर,फादर फ्लोरियस कुजूर, सुभाष एक्का, सुकरात उरांव, अलीम खान, जयवंत दास, सहित सैकड़ो की संख्या में ईसाई धर्मलम्बी मौजूद थे।

28/01/2026

महाराष्ट्र के बारामती में प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों का निधन. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर पोस्ट कर जताया शोक।

*ब्रेकिंग : जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कारोबारी कैरव गांधी को एनएच-19 से किया सकुशल बरामद*जमशेदपुर : जमशेदपुर पुल...
27/01/2026

*ब्रेकिंग : जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कारोबारी कैरव गांधी को एनएच-19 से किया सकुशल बरामद*

जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को कैरव गांधी अपहरण मामले में बड़ी सफलता मिली है। जमशेदपुर एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम को यह सफलता एनएच- 19 पर एक स्थान से मिली है। पुलिस ने अहले सुबह करीब 4.30 बजे सुरक्षित अपहृत कारोबारी कैरव को बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए एसएसपी पीयूष पांडेय ने कहा कि पुलिस अपराधियों की धर पकड़ के लिए प्रयासरत है। फिलहाल कारोबारी कैरव गांधी को सकुशल बरामद कर लिया गया है.

*25 जनवरी को डीजीपी ने की थी हाई लेवल मीटिंग*

जमशेदपुर में पहली बार पहुंची झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने शहर की विधि-व्यवस्था के विभिन्न रूटों पर भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान डीजीपी ने 14 दिनों से लापता उद्यमी पुत्र कैरव गांधी के अपहरण स्थल का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल पर अधिकारियों से जांच का अपडेट लिया। उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए थे।

26/01/2026

गुमला के बसिया प्रखंड में बड़े ही आन बान और शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। धूमधाम से 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।

22/01/2026

बसिया : संत जोसेफ इंटर कॉलेज नवा टोली में विदाई समारोह का किया गया आयोजन। कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दिया गया विदाई।

21/01/2026

गुमला के चैनपुर थाना प्रभारी शैलेष कुमार को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार।

20/01/2026

*बसिया में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया अभियान*

बसिया प्रखंड के कोनबीर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत निकल गया सड़क सुरक्षा अभियान।
सड़क सुरक्षा मित्रों के द्वारा कोनबीर खुदी चौक से लेकर कोनबीर ऊपर चौक तक पैदल चलकर लोगों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी गई, इस दौरान विशेष कर सुरक्षा मित्रों के द्वारा चार पहिया वाहन, मोटरसाइकिल एवं ऑटो चालकों को सड़क यातायात के बारे में एवं सुरक्षा के बारे में विशेष जानकारी देते हुए बताया गया कि, चार पहिया वाहन हमेशा सीट बेल्ट लगा कर चले, नशा से दूर रहे, मोटरसाइकिल वाले हमेशा हेलमेट पहनकर ही मोटरसाइकिल चलाएं, नाबालिक बच्चों को मोटरसाइकिल या किसी भी प्रकार के वाहन ना दे। इसके साथ ही कई और विशेष जानकारियां जैसे राहवीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वाले नागरिकों को राहवीर के रूप में पहचान कर 25000 प्रोत्साहन राशि और प्रशसित पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस दौरान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा मित्र दिनेश ओहदार, सुमित कुमार साहू, उपेंद्र नाग, राकेश कुमार, विजय कंसारी, सेबेस्टियन बाड़ा आदि मौजूद थे।

रांची पुलिस ने 61 दिनों से लापता 12 वर्षीय कन्हैया कुमार को सकुशल बरामद कर लिया हैं. कन्हैया को झारखंड के कोडरमा जिले से...
19/01/2026

रांची पुलिस ने 61 दिनों से लापता 12 वर्षीय कन्हैया कुमार को सकुशल बरामद कर लिया हैं. कन्हैया को झारखंड के कोडरमा जिले से रेस्क्यू किया गया.

बता दें कि, कन्हैया कुमार 22 नवंबर की शाम ओरमांझी थाना क्षेत्र से अचानक लापता हो गया था. बच्चे के गायब होने के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी. रांची पुलिस की एसआईटी ने कई राज्यों में संभावित छापेमारी भी की. लगातार प्रयासों और जांच के बाद पुलिस को आखिरकार सफलता मिली. कन्हैया को कोडरमा से सकुशल बरामद किया गया.

18/01/2026

गुमला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी करीब 70 लाख रुपए के 132 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, पालकोट थाना क्षेत्र के दतली डैम के समीप से हुई गिरफ्तारी, दो कार बरामद, उड़ीसा से गांजा लाकर झारखंड में खपाने की थी योजना, गिरफ्तार सभी तस्कर गुमला जिला के।

Address

Gumla
835229

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Satya jayate news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share