18/03/2026
17 March 2026
गुरुग्राम
आज गुरुग्राम जिले के ब्लॉक फरुखनगर के गाँव बुढ़ेहरा वॉटर वर्क्स में आज पंप ऑपरेटर अभिनंदन दिवस मनाया गया । पहुंचे हुए सभी ऑपरेटर का डिस्ट्रिक्ट कंसल्टेंट व BRC गुरबाज सिंह ने फुल माला पहना कर स्वागत अभिनंदन किया। और गांव में पानी की सप्लाई देने और ग्रामीणों को पानी पिला कर सेवा करने पर बहुत बहुत डिस्ट्रिक्ट कंसल्टेंट संजय कुमार जी ने आभार प्रकट किया । इस मौके पर पंप ऑपरेटर कृष्ण कुमार, प्रताप जी, राजिंदर सिंह , संत लाल, मुकेश कुमार , बलवंत जी व अनेकों ऑपरेट मौजूद रहे।