भारत का चश्मा

Directions Website

भारत का चश्मा Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from भारत का चश्मा, Social Media Agency, Gurugram.
(1)

सकारात्मक विचारों और बदलाव की निरंतर धारा के साथ Promotional एवं Awareness Campaigns
अतरंगी भारत के सतरंगी सपनें
https://www.facebook.com/BhaaratKaaChashmaa
https://www.instagram.com/BhaaratKaaChashmaa
https://whatsapp.com/channel/0029Vb638cWD38CVzPB4bV3N स्वयंसेवक होने से बढ़कर गर्व और सम्मान की दूसरी बात हमारे लिए कोई नहीं है। जब हम कहते हैं कि मैं एक साधारण स्वयंसेवक हूँ, तब इस दायित्व का बोध हमें अपने हदय में रखना चाहिए कि यह दायित्व बहुत बड़ा है। समाज भी हमारी ओर देख रहा है और समाज हमें एक स्वयंसेवक के रूप में देखता है। समाज की हमसे बड़ी-बड़ी अपेक्षाएँ रहें और उन अपेक्षाओं को पूर्ण करते हुए हम उनसे भी अधिक अच्छे प्रमाणित हों।

शाखा के विषय में नित्य करणीय बातें

संघ-शाखा के विषय में ध्यान रखें कि हमारी शाखा निम्नलिखित अपेक्षाओं को पूर्ण करनेवाली हो

* शाखा नित्य लगनी चाहिए।

* वह निश्‍चित समय पर लगनी चाहिए।

* शाखा में भिन्न-भिन्न प्रकार के कार्यक्रम होने चाहिए।

* सब स्वयंसेवकों में परस्पर मेलजोल, स्नेह, प्रेम और शुद्धता का वातावरण हो।

* आपस में विचार-विनिमय, चर्चा आदि कर अपने अंत:करण में ध्येय साक्षात्कार नित्य अधिकाधिक सुस्पष्ट और बलवान करते रहने की हमारे अंदर प्रेरणा व इच्छा रहे।

* सामूहिक रूप से नित्य अपनी प्रार्थना का उच्चारण गंभीरता, श्रद्धा तथा उसका भाव समझकर करें।

* हमारे परम पवित्र प्रतीक के रूप में जो अपना भगवा ध्वज है, उसे मिलकर नम्रतापूर्वक प्रणाम करें।

* �‘शाखा विकिर’ के अनंतर बैठकर आपस में बातचीत करें। कौन आया, कौन नहीं आया, इसकी पूछताछ करें।

ऐसी अपनी दैनिक शाखा के विषय में नित्य करणीय बातें हैं।

शाखा में आनेवाले स्वयंसेवक बंधुओं में से कौन आए, कौन नहीं आए, इसकी जानकारी कर लें और जो नहीं आया हो, उसकी चिंता करें। वे क्यों नहीं आए इसका पता लगाने छोटी-छोटी टोलियों में सबके यहाँ जाएँ। कोई कठिनाई हो तो उसका निवारण करने का प्रयास करें। कठिनाई न हो, तो अकारण शाखा से अनुपस्थित रहना ठीक नहीं यह बात उसे भली-भाँति समझाएँ।

दूसरा यह कि नित्य अपने ध्येय का स्मरण करें। हिमालय से लेकर दक्षिणी महासागर के तट तक असंख्य पवित्र स्थान बिखरे हैं, उनका स्मरण करें। अनेक ऐतिहासिक स्थल हैं, प्रत्येक स्थल से किसी महापराक्रमी पुरुष की कुछ न कुछ विशेषता जुड़ी हुई है, उसका स्मरण करें। उस महापुरुष की विशेषता में से जो गुण प्रकट होते हैं, उनका सब मिलकर स्मरण करें और उन्हें अपने में उतारने के प्रयास का निश्‍चय करें।

यह है हमारा नित्य का न्यूनतम कार्य। �‘साधारण स्वयंसेवक’ के रूप में इतना हमें करना ही चाहिए।

27/09/2026

I got over 1,000 reactions on one of my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉

दिल्ली के कर्मपुरा में नागरिक पत्रकारिता प्रशिक्षण कार्यशाला42 प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण, सकारात्मक एवं राष्ट्रनिर्...
27/09/2026

दिल्ली के कर्मपुरा में नागरिक पत्रकारिता प्रशिक्षण कार्यशाला

42 प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण, सकारात्मक एवं राष्ट्रनिर्माणकारी पत्रकारिता पर दिया जोर

नई दिल्ली, 27 सितंबर 2026। प्रचार विभाग, मोती नगर जिला द्वारा रविवार को आर्य समाज मंदिर, कर्मपुरा में नागरिक पत्रकारिता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रातः 9 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित इस कार्यशाला में जिला प्रचार टोली के सदस्यों के साथ पत्रकारिता के विद्यार्थियों एवं इस विषय में रुचि रखने वाले कुल 42 प्रतिभागियों, जिनमें 3 मातृशक्ति भी शामिल थीं, ने सहभागिता की।

कार्यशाला में श्री संभव जी ने पारंपरिक पत्रकारिता और नागरिक पत्रकारिता के बीच के अंतर को स्पष्ट करते हुए सकारात्मक एवं राष्ट्रनिर्माणकारी पत्रकारिता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज को जागरूक और सशक्त बनाना भी है। उन्होंने सनसनी फैलाने के बजाय रचनात्मक पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सौहार्द, समन्वय और सकारात्मक वातावरण बनाने का आग्रह किया।

श्री संभव जी ने प्रतिभागियों को प्रमाणिक समाचार लेखन के आधारभूत तत्व 5W और 1H की विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से जानकारी दी। इसके साथ ही फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी से जुड़े विभिन्न Do’s & Don’ts का लाइव प्रदर्शन कर व्यावहारिक जानकारी भी दी गई। प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों को लेकर प्रश्न पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

कार्यशाला के अंतिम चरण में विभाग प्रचार प्रमुख श्री सुरेन्द्र जी ने नागरिक पत्रकार की लेखकीय क्षमता, सामाजिक दृष्टि और वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने नागरिक पत्रकार के अभिव्यक्ति के अधिकार के साथ जुड़े दायित्वों को रेखांकित करते हुए संवेदनशील विषयों की रिपोर्टिंग में राष्ट्रहित और समाजहित को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने पर बल दिया।

कार्यशाला में मोती नगर जिला कार्यवाह श्री यशपाल जी, सह जिला कार्यवाह श्री पंकज जी तथा सरस्वती विहार जिले के प्रचार प्रमुख श्री मनोज जी का भी सानिध्य प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के अंत में जिला प्रचार प्रमुख श्री राजवंश जी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यशाला की व्यवस्थाओं एवं अल्पाहार की व्यवस्था जिला प्रचार टोली के सदस्यों द्वारा उत्तम ढंग से की गई।

27 सितंबर 1925 से 27 सितंबर 2026 तक… एक शताब्दी की साधना के बाद 101वाँ वर्ष27 सितंबर 2026 यह दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ...
27/09/2026

27 सितंबर 1925 से 27 सितंबर 2026 तक… एक शताब्दी की साधना के बाद 101वाँ वर्ष

27 सितंबर 2026 यह दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार आज संघ की स्थापना के 101 वर्ष पूर्ण हो गए।

27 सितंबर 1925, विजयादशमी के पावन दिन नागपुर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी ने जिस संगठन की नींव रखी, वह आज एक शताब्दी की दीर्घ यात्रा पूरी कर चुका है।

यहाँ वर्षगणना को समझना भी जरूरी है; 27 सितंबर 2025 को संघ के 100 वर्ष पूर्ण हुए थे और 101वें वर्ष की शुरुआत हुई थी। अब 27 सितंबर 2026 को 101 वर्ष पूर्ण होने के साथ संघ 102वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।

वहीं, संघ के शताब्दी वर्ष की गणना भारतीय पंचांग के अनुसार विजयादशमी से विजयादशमी तक की जाती है। इसी वजह से शताब्दी वर्ष का समापन 20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी के दिन होगा।

अर्थात;

🔹 27 सितंबर 2026 - स्थापना के 101 वर्ष पूर्ण
🔹 27 सितंबर 2026 - संघ का 102वें वर्ष में प्रवेश
🔹 20 अक्टूबर 2026 - भारतीय पंचांग के अनुसार शताब्दी वर्ष का समापन

एक शताब्दी की तपस्या… एक सतत यात्रा… और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ता संघ।

#राष्ट्रीयस्वयंसेवकसंघ #संघशताब्दी #विजयादशमी #संघ #राष्ट्रसेवा

🪔 30 से अधिक देशों में बसे भारतीयों को दीपोत्सव का न्योताअयोध्या की रामनगरी में 5 से 8 नवंबर तक आयोजित होने वाले दीपोत्स...
27/09/2026

🪔 30 से अधिक देशों में बसे भारतीयों को दीपोत्सव का न्योता

अयोध्या की रामनगरी में 5 से 8 नवंबर तक आयोजित होने वाले दीपोत्सव को इस बार वैश्विक स्वरूप देने की तैयारी है। 30 से अधिक देशों में बसे भारतीयों को भारतीय दूतावासों और राजदूतों के माध्यम से आमंत्रित किया जाएगा। विभिन्न देशों के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रियों या उनके प्रतिनिधियों को भी आयोजन में बुलाने की योजना है।

इस बार दीपोत्सव में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले वर्ष सरयू तट पर 26,17,215 दीप प्रज्ज्वलित किए गए थे।

✨ दीपोत्सव के प्रमुख आकर्षण
==================
2,100 ड्रोन का भव्य शो
लेजर शो और थ्री-डी प्रोजेक्शन
म्यूजिकल ग्रीन फायरवर्क्स
धर्मपथ पर रामायण आधारित 10 द्वार
प्रमुख मार्गों पर 3 अन्य द्वार
सरयू में पुष्पक विमान का प्रस्तावित स्थायी इंस्टॉलेशन
विभिन्न राज्यों और विदेशों की रामलीला व लोकनृत्य
2,100 से अधिक बटुकों की सामूहिक सरयू आरती
240 से अधिक मंदिरों-मठों में दीप प्रज्ज्वलन

विदेशी मेहमानों और प्रवासी भारतीयों की भागीदारी के माध्यम से अयोध्या की धार्मिक, सांस्कृतिक और रामायण परंपरा को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने की तैयारी है।

अयोध्या में दीपों का उत्सव, दुनिया तक पहुँचेगा रामनगरी का सांस्कृतिक संदेश 🪔🚩

#दीपोत्सव #रामनगरी #भारतकीसंस्कृति

🥇 एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा इतिहासभारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण पदक 🇮🇳🏆फाइनल में ईरान को 37-34 स...
27/09/2026

🥇 एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण पदक 🇮🇳🏆

फाइनल में ईरान को 37-34 से हराकर भारत ने महिला कबड्डी का चौथा एशियन गेम्स गोल्ड अपने नाम किया।

हाफ टाइम तक भारत 22-16 से आगे था। दूसरे हाफ में ईरान ने जोरदार वापसी करते हुए मुकाबले को बेहद रोमांचक बना दिया, लेकिन भारतीय टीम ने आखिरी पलों में शानदार डिफेंस के दम पर जीत पक्की कर ली।

🇮🇳 गोल्ड फिर भारत के नाम!
💪 बेटियों का शानदार प्रदर्शन
🏆 37-34 से ईरान पर जीत

#भारत #महिलाकबड्डी

पाञ्चजन्य प्रस्तुत करता है ‘सुशासन संवाद: मुंबई संकल्प’‘बात भारत की’ के मंच पर विशेष अतिथि होंगे श्री वी. भागैय्या जी, अ...
27/09/2026

पाञ्चजन्य प्रस्तुत करता है ‘सुशासन संवाद: मुंबई संकल्प’

‘बात भारत की’ के मंच पर विशेष अतिथि होंगे श्री वी. भागैय्या जी, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)

📅 30 सितंबर 2026
⏰ सुबह 11 बजे से
📍 द ताज महल पैलेस, कोलाबा, मुंबई

देश, समाज और सुशासन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगा विशेष संवाद।

बात होगी भारत की… बात होगी सुशासन की!

#पाञ्चजन्य #बातभारतकी #सुशासनसंवाद #मुंबईसंकल्प

27/09/2026

भारतीय चिंतन में व्यक्ति को समाज से, समाज को सृष्टि से और सृष्टि को परमेश्वर से अलग नहीं देखा गया है। यही समग्र दृष्टि सामाजिक जीवन में संतुलन, सद्भाव और सुख का आधार बनती है।

जब व्यक्ति अपने कर्तव्यों को समझता है, समाज के प्रति संवेदनशील रहता है, प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाता है और परमेश्वर के प्रति श्रद्धा रखता है, तभी जीवन में वास्तविक समरसता का निर्माण होता है।

यही भारतीय संस्कृति का संदेश है, “मैं” से “हम” और “हम” से समूची सृष्टि तक जुड़ाव।

#राष्ट्रीयस्वयंसेवकसंघ #भारतीयसंस्कृति #भारतीयचिंतन #समरसता #सामाजिकजीवन #सनातनसंस्कृति #राष्ट्रसेवा #संस्कार #सद्भाव

श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। 🙏विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रीराम जन्मभूमि आ...
27/09/2026

श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। 🙏

विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रणेता एवं भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के संकल्प को अपनी जीवन-साधना बनाने वाले श्रद्धेय अशोक सिंघल जी का तपस्वी जीवन सदैव स्मरणीय रहेगा।

‘राम, राष्ट्र एवं सनातन संस्कृति’ के प्रति उनका समर्पण भारतीय सांस्कृतिक स्वाभिमान और राष्ट्र-साधना की अमिट प्रेरणा बना रहेगा।

श्रद्धेय अशोक सिंघल जी को विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। 🙏🚩

#अशोकसिंघल #श्रद्धांजलि #राममंदिर #श्रीराम #सनातनसंस्कृति #विश्वहिंदूपरिषद #राष्ट्रसाधना

27/09/2026

विद्या भारती द्वारा आयोजित ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में ‘वन्दे मातरम्’ के सामूहिक गायन का आयोजन किया गया।

श्री अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति और भारतीय संस्कृति की भावना के साथ विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने सहभागिता की।

📍 स्थान: श्रीनाथ सरस्वती विद्या मंदिर, बड़हरिया, सिवान
📅 25 सितंबर 2026 | शुक्रवार

#विद्या_भारती #नमामि_भारतम् #वन्दे_मातरम् #अनंत_चतुर्दशी #भारतीय_संस्कृति #राष्ट्रभक्ति #सिवान #बड़हरिया

Address

Gurugram

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when भारत का चश्मा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share