भारत का चश्मा

भारत का चश्मा Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from भारत का चश्मा, Social Media Agency, Gurugram.
(1)

सकारात्मक विचारों और बदलाव की निरंतर धारा के साथ Promotional एवं Awareness Campaigns
अतरंगी भारत के सतरंगी सपनें
https://www.facebook.com/BhaaratKaaChashmaa
https://www.instagram.com/BhaaratKaaChashmaa
https://whatsapp.com/channel/0029Vb638cWD38CVzPB4bV3N स्वयंसेवक होने से बढ़कर गर्व और सम्मान की दूसरी बात हमारे लिए कोई नहीं है। जब हम कहते हैं कि मैं एक साधारण स्वयंसेवक हूँ, तब इस दायित्व का बोध हमें अपने हदय में रखना चाहिए कि यह दायित्व बहुत बड़ा है। समाज भी हमारी ओर देख रहा है और समाज हमें एक स्वयंसेवक के रूप में देखता है। समाज की हमसे बड़ी-बड़ी अपेक्षाएँ रहें और उन अपेक्षाओं को पूर्ण करते हुए हम उनसे भी अधिक अच्छे प्रमाणित हों।

शाखा के विषय में नित्य करणीय बातें

संघ-शाखा के विषय में ध्यान रखें कि हमारी शाखा निम्नलिखित अपेक्षाओं को पूर्ण करनेवाली हो

* शाखा नित्य लगनी चाहिए।

* वह निश्‍चित समय पर लगनी चाहिए।

* शाखा में भिन्न-भिन्न प्रकार के कार्यक्रम होने चाहिए।

* सब स्वयंसेवकों में परस्पर मेलजोल, स्नेह, प्रेम और शुद्धता का वातावरण हो।

* आपस में विचार-विनिमय, चर्चा आदि कर अपने अंत:करण में ध्येय साक्षात्कार नित्य अधिकाधिक सुस्पष्ट और बलवान करते रहने की हमारे अंदर प्रेरणा व इच्छा रहे।

* सामूहिक रूप से नित्य अपनी प्रार्थना का उच्चारण गंभीरता, श्रद्धा तथा उसका भाव समझकर करें।

* हमारे परम पवित्र प्रतीक के रूप में जो अपना भगवा ध्वज है, उसे मिलकर नम्रतापूर्वक प्रणाम करें।

* �‘शाखा विकिर’ के अनंतर बैठकर आपस में बातचीत करें। कौन आया, कौन नहीं आया, इसकी पूछताछ करें।

ऐसी अपनी दैनिक शाखा के विषय में नित्य करणीय बातें हैं।

शाखा में आनेवाले स्वयंसेवक बंधुओं में से कौन आए, कौन नहीं आए, इसकी जानकारी कर लें और जो नहीं आया हो, उसकी चिंता करें। वे क्यों नहीं आए इसका पता लगाने छोटी-छोटी टोलियों में सबके यहाँ जाएँ। कोई कठिनाई हो तो उसका निवारण करने का प्रयास करें। कठिनाई न हो, तो अकारण शाखा से अनुपस्थित रहना ठीक नहीं यह बात उसे भली-भाँति समझाएँ।

दूसरा यह कि नित्य अपने ध्येय का स्मरण करें। हिमालय से लेकर दक्षिणी महासागर के तट तक असंख्य पवित्र स्थान बिखरे हैं, उनका स्मरण करें। अनेक ऐतिहासिक स्थल हैं, प्रत्येक स्थल से किसी महापराक्रमी पुरुष की कुछ न कुछ विशेषता जुड़ी हुई है, उसका स्मरण करें। उस महापुरुष की विशेषता में से जो गुण प्रकट होते हैं, उनका सब मिलकर स्मरण करें और उन्हें अपने में उतारने के प्रयास का निश्‍चय करें।

यह है हमारा नित्य का न्यूनतम कार्य। �‘साधारण स्वयंसेवक’ के रूप में इतना हमें करना ही चाहिए।

25/08/2026

सदियों के संघर्ष के बीच भारत की सांस्कृतिक चेतना कैसे जीवित रही? 🇮🇳🚩

भारत का इतिहास केवल राजाओं और राजनीतिक सत्ता के उत्थान-पतन की कहानी नहीं है। भारतीय समाज की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं ने भी इसकी पहचान को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गुरु नानक देव जी, संत ज्ञानेश्वर, तुलसीदास जी, मीराबाई, चैतन्य महाप्रभु और संत तुकाराम जैसे संतों ने भक्ति, अध्यात्म और लोकभाषाओं के माध्यम से समाज के व्यापक वर्गों तक सांस्कृतिक विचारों और मूल्यों को पहुँचाया।

इसी व्यापक सांस्कृतिक चेतना को ‘राष्ट्रभाव’ के संदर्भ में समझा जा सकता है, जहाँ राष्ट्र केवल राजनीतिक सीमाओं तक सीमित नहीं, बल्कि साझा इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक चेतना से भी जुड़ा होता है।

🎥 वीडियो देखें और समझें | भारत के राष्ट्रभाव और संत परंपरा का यह संबंध।

ऐसे ही महत्वपूर्ण खबरों और सकारात्मक अपडेट के लिए WhatsApp Channel को Follow करें। 📲👇
https://whatsapp.com/channel/0029Vb638cWD38CVzPB4bV3N

#राष्ट्रभाव #भारतीयसंस्कृति #भारत #संतपरंपरा #भारतीयइतिहास

25/08/2026

जाति नहीं, समरसता से बनेगा सशक्त समाज। 🤝🇮🇳

जाति और भेदभाव की दीवारें समाज की प्रगति में बाधा बनती हैं। आवश्यकता है ऐसे समाज की, जहाँ न किसी को अपनी जाति पर अहंकार हो और न किसी को हीनभावना।

सामाजिक समरसता केवल भाषणों से नहीं आएगी, यह हमारे व्यवहार से दिखाई देगी।

एक-दूसरे के घर जाना, साथ बैठना, साथ भोजन करना और आत्मीयता के साथ जुड़ना ही उस बदलाव की शुरुआत है।

भेदभाव मिटाएँ, आत्मीयता बढ़ाएँ।
समानता और समरसता से शोषण-मुक्त समाज की ओर बढ़ें। 🇮🇳

ऐसे ही महत्वपूर्ण खबरों और सकारात्मक अपडेट के लिए WhatsApp Channel को Follow करें। 📲👇
https://whatsapp.com/channel/0029Vb638cWD38CVzPB4bV3N

#सामाजिकसमरसता #समानता #भेदभावमुक्तसमाज #समरससमाज

भारत की आत्मा, भारत की पहचान 🇮🇳🚩स्वामी विवेकानंद जी का यह विचार आज भी भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का गहरा पर...
25/08/2026

भारत की आत्मा, भारत की पहचान 🇮🇳🚩

स्वामी विवेकानंद जी का यह विचार आज भी भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का गहरा परिचय कराता है। उन्होंने भारत को धर्म, दर्शन और प्रेम की भूमि बताते हुए उसकी महान परंपरा और आध्यात्मिक शक्ति पर विश्वास व्यक्त किया था।

उनका संदेश केवल अतीत का गौरव नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति, मूल्यों और विरासत को समझने तथा आगे बढ़ाने की प्रेरणा भी है।

“भारत को जानना है, तो उसकी संस्कृति और विचारों को समझना होगा।” 🇮🇳✨

ऐसे ही महत्वपूर्ण खबरों और सकारात्मक अपडेट के लिए WhatsApp Channel को Follow करें। 📲👇
https://whatsapp.com/channel/0029Vb638cWD38CVzPB4bV3N

24/08/2026

🔱 सावन का अंतिम सोमवार: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब 🕉️

सावन के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर देशभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की। 🙏🌸

हर हर महादेव! 🔱

ऐसे ही महत्वपूर्ण खबरों और सकारात्मक अपडेट के लिए WhatsApp Channel को Follow करें। 📲👇
https://whatsapp.com/channel/0029Vb638cWD38CVzPB4bV3N

#सावन #सावनसोमवार #हरहरमहादेव #महादेव #शिवभक्ति #जलाभिषेक #श्रावणमास

24/08/2026

🌸 श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं! 🌸

पावन सावन सोमवार के इस शुभ अवसर पर भगवान महादेव की कृपा सभी पर बनी रहे। भोलेनाथ सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें। 🙏🔱

हर हर महादेव!

ॐ नमः शिवाय! 🕉️✨

ऐसे ही महत्वपूर्ण खबरों और सकारात्मक अपडेट के लिए WhatsApp Channel को Follow करें। 📲👇
https://whatsapp.com/channel/0029Vb638cWD38CVzPB4bV3N

#श्रावणमास #सावनसोमवार #चतुर्थसोमवार #हरहरमहादेव #ॐनमःशिवाय #महादेव #शिवभक्ति

🇮🇳 अमर शहीद शिवराम हरि राजगुरु जी को शत-शत नमन! 🙏देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले महान क्रांतिक...
24/08/2026

🇮🇳 अमर शहीद शिवराम हरि राजगुरु जी को शत-शत नमन! 🙏

देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले महान क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

मातृभूमि के लिए उनका साहस, त्याग और समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। 🇮🇳

राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए उनका बलिदान भारत के इतिहास में सदैव अमर रहेगा।

ऐसे ही महत्वपूर्ण खबरों और सकारात्मक अपडेट के लिए WhatsApp Channel को Follow करें। 📲👇
https://whatsapp.com/channel/0029Vb638cWD38CVzPB4bV3N

#शिवरामहरिराजगुरु #राजगुरु #अमरशहीद #शहीदराजगुरु #स्वतंत्रतासेनानी #भारत #राष्ट्रभक्ति #जयंती

🕉️ पवित्र श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🔱🌺भगवान भोलेनाथ की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्ध...
24/08/2026

🕉️ पवित्र श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🔱🌺

भगवान भोलेनाथ की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।

हर हर महादेव! 🙏🔱

ऐसे ही महत्वपूर्ण खबरों और सकारात्मक अपडेट के लिए WhatsApp Channel को Follow करें। 📲👇
https://whatsapp.com/channel/0029Vb638cWD38CVzPB4bV3N

#श्रावणमास #चतुर्थसोमवार #हरहरमहादेव #महादेव #शिवभक्ति #ॐनमःशिवाय

फ्रांस में बनेगा पहला बड़ा हिंदू मंदिर 🇫🇷🛕पेरिस के पास Bussy-Saint-Georges में BAPS Swaminarayan Hindu Mandir का उद्घाटन...
23/08/2026

फ्रांस में बनेगा पहला बड़ा हिंदू मंदिर 🇫🇷🛕

पेरिस के पास Bussy-Saint-Georges में BAPS Swaminarayan Hindu Mandir का उद्घाटन सितंबर 2026 में होगा। इस अवसर पर 2 से 14 सितंबर तक 13 दिवसीय ‘फेस्टिवल ऑफ कल्चर’ आयोजित किया जाएगा।

हिंदू परंपरा, आध्यात्मिकता, कला, संगीत और भारतीय संस्कृति की भव्य झलक दुनिया के सामने प्रस्तुत होगी। 🇮🇳✨

ऐसे ही महत्वपूर्ण खबरों और सकारात्मक अपडेट के लिए WhatsApp Channel को Follow करें। 📲👇
https://whatsapp.com/channel/0029Vb638cWD38CVzPB4bV3N

भीड़ केवल संख्या से बनती है, लेकिन इतिहास संगठन, अनुशासन और उद्देश्य से बनता है। 🇮🇳🚩जब उद्देश्य स्पष्ट हो, नियमों का पाल...
23/08/2026

भीड़ केवल संख्या से बनती है, लेकिन इतिहास संगठन, अनुशासन और उद्देश्य से बनता है। 🇮🇳🚩

जब उद्देश्य स्पष्ट हो, नियमों का पालन हो, कार्यपद्धति योजनाबद्ध हो और समर्पण अटूट हो, तब संगठन की सामूहिक शक्ति समाज और राष्ट्र में सकारात्मक एवं स्थायी परिवर्तन ला सकती है।

व्यक्ति से संगठन, संगठन से समाज और समाज से राष्ट्र, यही राष्ट्र निर्माण की शक्ति है।

आइए, अनुशासन को जीवन का संस्कार बनाकर संगठित शक्ति के साथ राष्ट्र सेवा में अपना योगदान दें। 🇮🇳

ऐसे ही महत्वपूर्ण खबरों और सकारात्मक अपडेट के लिए WhatsApp Channel को Follow करें। 📲👇
https://whatsapp.com/channel/0029Vb638cWD38CVzPB4bV3N

#राष्ट्रविचार #अनुशासन #संगठन #राष्ट्रनिर्माण #राष्ट्रसेवा #संस्कार #भारत

श्रद्धांजलि 🙏 | स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती जीधर्म, संस्कृति और समाज की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूज्य स्व...
23/08/2026

श्रद्धांजलि 🙏 | स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती जी

धर्म, संस्कृति और समाज की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूज्य स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। 🙏

उनका जीवन भारतीय संस्कृति, वनवासी समाज और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी गाथा है।

ऐसे ही महत्वपूर्ण खबरों और सकारात्मक अपडेट के लिए WhatsApp Channel को Follow करें। 📲👇
https://whatsapp.com/channel/0029Vb638cWD38CVzPB4bV3N

#स्वामीलक्ष्मणानंदसरस्वती #श्रद्धांजलि #बलिदानदिवस #भारतीयसंस्कृति #राष्ट्रसेवा #वनवासीसमाज

Address

Gurugram

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when भारत का चश्मा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share