15/07/2025
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल (AIIMS) ने नॉन-फैकल्टी ग्रुप B और C पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 25 अगस्त 2025 एवं 26 अगस्त 2025 को किया जाएगा।
यह भर्ती टेक्नीशियन, असिस्टेंट, क्लर्क, लैब अटेंडेंट, डेटा एंट्री ऑपरेटर, असिस्टेंट इंजीनियर, लाइनमैन, ड्राफ्ट्समैन ग्रेड-III फार्मासिस्ट आदि जैसे पदों पर होगी।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
पद के अनुसार 10वीं, 12वीं पास, पद के अनुसार संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री, एमएससी, ग्रेजुएशन, एमबीए, पीजी डिग्री, डिप्लोमा, वर्क एक्सपीरियंस।
एज लिमिट :
न्यूनतम : 18 साल
अधिकतम : 35 साल
एससी, एसटी : 5 साल की छूट
ओबीसी : 3 साल की छूट
पीडब्ल्यूबीडी : 10 साल की छूट
सिलेक्शन प्रोसेस :
रिटन एग्जाम
स्किल टेस्ट
फीस :
सामान्य, ओबीसी : 3000 रुपए
एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस : 2400 रुपए
एग्जाम पैटर्न :
सब्जेक्ट : जनरल नॉलेज एंड एप्टीट्यूड, नॉलेज ऑफ कंप्यूटर
प्रश्नों की संख्या : 100
टोटल मार्क्स : 400
टाइम ड्यूरेशन : 90 मिनट
ऐसे करें आवेदन :
ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
होम पेज पर रिक्रूटमेंट बटन पर क्लिक करके 'Common Recruitment Examination (CRE)' नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
मांगी गई डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।