नगर चेतना / Nagar Chetna

नगर चेतना / Nagar Chetna Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from नगर चेतना / Nagar Chetna, Social Media Agency, नियर शीतला माता मंदिर गोल पहाड़िया ए. बी . रोड नवग्रह कॉलोनी, लश्कर ग्वालियर, Gwalior.

अपने आसपास की घट रही घटनाओं, दुर्घटनाओं, सामाजिक कार्यक्रमों, जनसमस्याओं एवं महत्वपूर्ण समाचारों की जानकारी देने के लिए हमसे संपर्क करें।
📞 9399228452 📞 8839755472
📰 आपकी खबर, आपकी आवाज़ — प्रधान संपादक नगर चेतना समाचार पत्र

19/09/2026
साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: ट्रेडिंग के नाम पर 21.05 लाख रुपये की धोखाधड़ी, छत्तीसगढ़ से आरोपी गिरफ्तारग्वालियर। राज्य साइ...
19/09/2026

साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: ट्रेडिंग के नाम पर 21.05 लाख रुपये की धोखाधड़ी, छत्तीसगढ़ से आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर। राज्य साइबर पुलिस ग्वालियर ने साइबर फ्रॉड के एक मामले में कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट के जरिए पीड़ित से 21 लाख 05 हजार 920 रुपये की ठगी की थी।
पुलिस के मुताबिक फरियादी अशोक विजयवर्गीय ने ट्रेडिंग के नाम पर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में अपराध क्रमांक 106/26 के तहत धारा 318(4), 319(2) बीएनएस एवं 66D आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने “Tradecboeaus” नाम से फर्जी वेब पेज तैयार किया था। इस वेबसाइट पर निवेश की राशि का बढ़ता-घटता ग्राफ दिखाया जाता था, जिससे पीड़ित को निवेश पर मुनाफा होने का भरोसा दिलाया जाता था। इसके बाद उससे लगातार अधिक राशि निवेश कराई गई।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि फर्जी वेबसाइट को फेक आईपी के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में दबिश देकर आरोपी मिथलेश जैसवाल, उम्र 33 वर्ष, निवासी जॉयसवाल पारा, डोंगरिया, थाना लोरमी, जिला मुंगेली को गिरफ्तार किया।
जांच में आरोपी के भाई के बैंक खाते में फरियादी के खाते से 25 लाख रुपये के ट्रांजेक्शन का भी पता चला। इसमें से करीब 10 लाख रुपये चेक के माध्यम से निकाले गए, जबकि एक लाख रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर किए गए थे।
पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की तकनीकी जांच भी की। जांच में एक विदेशी मोबाइल नंबर से व्हाट्सऐप चैट और कंबोडिया का कंट्री कोड सामने आया। फरियादी से संपर्क करने वाली कथित महिला की पहचान और उसके द्वारा खुद को बेंगलुरु निवासी बताने संबंधी जानकारी की भी जांच की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक, राज्य साइबर पुलिस ग्वालियर श्री प्रणय नागवंशी ने बताया कि आरोपी का खाता तीन राज्यों के फ्रॉड से जुड़ा पाया गया है और आरोपी व उसके भाई को पहले भी अन्य साइबर अपराधों में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर फर्जीवाड़े में शामिल अन्य लोगों और बैंक खातों में हुए लेन-देन के संबंध में पूछताछ जारी है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक मुकेश नारोलिया, उनि शैलेंद्र राठौर, उनि हिमानी दुबे, उनि माधवी तोमर, प्र.आर. पवन शर्मा, प्र.आर. विकाश पाण्डे, आर. पुष्पेन्द्र यादव, आर. दामोदर भार्गव, आर. रामचित्र सिंह एवं आर.उपेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

16/09/2026
13/09/2026

🏰 ग्वालियर का इतिहास और हमारी धरोहर 🏰

ग्वालियर की ऐतिहासिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत हम सभी के लिए गर्व का विषय है। शहर के प्राचीन मंदिरों, ऐतिहासिक धरोहरों और सांस्कृतिक आयोजनों से जुड़ी खबरें देखने के लिए नगर चेतना से जुड़े रहें।

क्या आपके क्षेत्र में कोई ऐतिहासिक या धार्मिक स्थल है जिसकी कहानी सब तक पहुंचनी चाहिए? कमेंट में बताएं!

📞 संपर्क करें: 9399228452, 8839755472

सीए विद्यार्थियों ने सीखे आधुनिक टेक्नोलॉजी टूल, ऑडिट एवं कोर्स का मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण:द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अ...
05/09/2026

सीए विद्यार्थियों ने सीखे आधुनिक टेक्नोलॉजी टूल, ऑडिट एवं कोर्स का मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण:

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ग्वालियर शाखा की सिकासा कमेटी द्वारा सीआईआरसी के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को “CA Students’ Technovation 2026" विषय पर तकनीकी कार्यशाला का आयोजन आईसीएआई भवन, सिटी सेंटर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सीए संदीप अग्रवाल ने सीए विद्यार्थियों को पढ़ाई और प्रोफेशनल कार्यों में आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी।

कार्यशाला में विद्यार्थियों को एक्सेल ,वी लुकअप,एच लुकअप,एक्स लुकअप जैसे महत्वपूर्ण फंक्शंस का व्यावहारिक उपयोग समझाया गया। बताया गया कि बड़ी मात्रा में उपलब्ध डेटा को व्यवस्थित करने, अलग-अलग शीट से जानकारी खोजने, मिलान करने तथा रिपोर्ट तैयार करने में इन फंक्शंस का उपयोग किस प्रकार समय और मेहनत दोनों बचा सकता है।

इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित टूल्स के उपयोग पर विशेष चर्चा की गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि इनका उपयोग किसी विषय को समझने, डेटा का विश्लेषण करने, ड्राफ्टिंग, रिसर्च और प्रोफेशनल कम्युनिकेशन में सहायक साधन के रूप में किया जा सकता है। साथ ही एआई से प्राप्त जानकारी को बिना जांचे उपयोग न करने पर भी जोर दिया गया।

ऑडिट में टेक्नोलॉजी के उपयोग को भी विस्तार से समझाया गया। डेटा एनालिसिस, सैंपलिंग, असामान्य ट्रांजैक्शन की पहचान, रिकॉर्ड की स्क्रूटनी, वर्किंग पेपर तैयार करने तथा बड़े डेटा में संभावित त्रुटियों को खोजने में टेक्नोलॉजी टूल्स की उपयोगिता बताई गई। वक्ता ने लाइव उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न टूल्स का प्रयोग भी कराया।
कार्यक्रम का उद्देश्य सीए पाठ्यक्रम की थ्योरी को टेक्नोलॉजी और प्रैक्टिकल एप्लीकेशन से जोड़ना था, ताकि विद्यार्थी बदलते प्रोफेशनल वातावरण के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें।

कार्यक्रम में सिकासा कमेटी के चैयरमेन सीए नगेन्द्र सिंह कुशवाह, ब्रांच कमेटी के उपाध्यक्ष सीए पंकज शर्मा,सिकासा कमेटी के सचिव आशुतोष सिंह,सीए सुमित निगम एवं बड़ी संख्या में सीए विद्यार्थियों ने भाग लिया और तकनीकी विषयों को लेकर वक्ता से सवाल भी किए।

03/09/2026

125 करोड़ के आभूषणों से सजेगा गोपाल मंदिर ✨
ग्वालियर के रियासतकालीन गोपाल मंदिर में इस बार जन्माष्टमी पर भगवान राधा-कृष्ण का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। भगवान के श्रृंगार में 125 करोड़ रुपए से अधिक कीमत के बेशकीमती आभूषण शामिल होंगे। यह भव्य श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

125 करोड़ के आभूषणों से सजेगा गोपाल मंदिर ग्वालियर के रियासतकालीन गोपाल मंदिर में इस बार जन्माष्टमी पर भगवान राधा-कृष्ण ...
03/09/2026

125 करोड़ के आभूषणों से सजेगा गोपाल मंदिर

ग्वालियर के रियासतकालीन गोपाल मंदिर में इस बार जन्माष्टमी पर भगवान राधा-कृष्ण का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। भगवान के श्रृंगार में 125 करोड़ रुपए से अधिक कीमत के बेशकीमती आभूषण शामिल होंगे। यह भव्य श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

Address

नियर शीतला माता मंदिर गोल पहाड़िया ए. बी . रोड नवग्रह कॉलोनी, लश्कर ग्वालियर
Gwalior
474001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when नगर चेतना / Nagar Chetna posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share