Live Mangaltop

Live Mangaltop Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Live Mangaltop, Social Media Agency, Gwalior(Madhya Pradesh), Gwalior.

बण्जारा बन्धुओ जागो हमें अपना इतिहास बचाना है,इस दुनिया को फिर से दिखाना है।संगठित रहो,अपने बच्चों को शिक्षित और जागरूक करो‌ एवं अपने अधिकार की लड़ाई एक होकर लड़ो।श्री वाहेगुरु जी जय सेवालाल महाराज बाबा लक्खीशाह बण्जारा 🖊️🗞️⛳🇮🇳 ।।मैं रामबरन बण्जारा जिला ग्वालियर मध्यप्रदेश से हूॅं।।
स्वर्णिम गोर बण्जारा इतिहास फेसबुक पेज पर आप सभी मित्रों का स्वागत करता हूॅं।मेरा उद्देश्य सो

शल मीडिया के माध्यम से बण्जारा समाज को जागरूक करना है।आप सभी मित्रों से हाथ जोड़कर निवेदन है कि स्वर्णिम गोर बण्जारा इतिहास फेसबुक पेज को कृपया लाईक और फॉलो अवश्य करें।
मुझे सभी लोग अच्छे और सही सुझाव दें।सहयोग, संगठन और समर्पण करने से अपने समाज में जागरूकता आएगी।
संगठित रहो,अपने बच्चों को शिक्षित और जागरूक करो‌ तथा अपने अधिकार की लड़ाई एकजुट होकर लड़ो।।रूक जाना नहीं तुम कहीं हारके, कांटों पे चलके मिलेंगे साये बहार के।ओ राही!!ओ राही!!
।।वाहेगुरू जी का खालसा, वाहेगुरू जी की फतेह।। जय श्री सेवालाल महाराज।। जय श्री रूपसिंह जी महाराज।। जय बाबा लक्खीशाह जी बण्जारा जय बाबा मक्खनशाह जी लबाणा।।।जय बाबा मणिसिंह जी बण्जारा 🖊️🗞️⚔️🦁🎤🎥📺🇮🇳🫅

16/03/2026

रूस में मस्जिद पर छापा, बम मिलने के बाद धमाका… आग की लपटों में घिरी इमारत

रूस के एक शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब सुरक्षा एजेंसियों ने एक मस्जिद में छापा मारा। अधिकारियों को शक था कि मस्जिद के अंदर विस्फोटक सामग्री छिपाई गई है। तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों को वहां एक संदिग्ध बम मिला।
बताया जा रहा है कि हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए थे। आसपास के इलाके को तुरंत खाली कराया गया और सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ ही देर बाद जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी और मस्जिद का बड़ा हिस्सा आग की लपटों में घिर गया।
घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि दूर-दूर तक धुएं के गुबार दिखाई दे रहे थे। फायर ब्रिगेड और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर और बेचैनी का माहौल है। लोग यह समझ नहीं पा रहे कि आखिर इस पूरे मामले के पीछे क्या सच्चाई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरी जानकारी सामने लाई जाएगी।

नोट:
यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टों के आधार पर साझा की जा रही है। । कृपया किसी भी निष्कर्ष पर पहुँचने से पहले विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोतों से जानकारी की पुष्टि अवश्य करें।

16/03/2026

“आइए हम हर हर व्यक्ति की समानता, मानवाधिकार और गरिमा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएँ, चाहे उसकी आस्था कुछ भी हो.”आज, इस्लामोफोबिया के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर, ‌यूएन महासचिव एंतोनियो गुतेरेश ने हेट स्पीच से निपटने और भेदभाव के विरुद्ध खड़े होने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया है.

उन्होंने ज़ोर दिया कि इन सिद्धांतों को कायम रखने के लिए सामूहिक कार्रवाई की ज़रूरत है:
“सरकारों को घृणा फैलाने वाले भाषणों को रोकने, धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करने और भेदभाव के विरुद्ध ठोस कदम उठाने होंगे जिनमें अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार क़ानून का पूर्ण पालन सुनिश्चित करना भी शामिल है.

ऑनलाइन मंचों को हेट स्पीच और उत्पीड़न समाप्त करने के लिए काम करना होगा, जो किसी व्यक्ति के धर्म या आस्था के आधार पर लोगों को निशाना बनाते हैं.

सभी लोगों को, जहाँ भी कट्टरता, विदेशियों के प्रति नफरत और भेदभाव नज़र आए, उसके विरुद्ध आवाज़ उठानी होगी.” https://news.un.org/hi/story/2026/03/1087820

16/03/2026

मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स में हिंसा और धमकियों के बाद कई मुस्लिम परिवार 10 मार्च तक घर छोड़कर भागने को मजबूर हो गए. इस हिंसा में दो मुस्लिम नौजवानों की हत्या कर दी गई, दुकानों और घरों को आग के हवाले किया गया. मस्जिद में भी तोड़फोड़ की गई. हालात बिगड़ने पर प्रशासन ने कर्फ्यू लगाकर सेना तैनात कर दी है.

15/03/2026

आप सभी से निवेदन है कि हमारे भाई महेश जाट के हत्यारों को जल्दी से जल्दी सार्वजनिक स्थलों पर फॉंसी की सजा दीजिए ।जिससे अपराधियों में भय व्याप्त हो और आमजन निश्चिंत रहे। @टॉप फ़ैन Bhajanlal Sharma CMO Rajasthan Diya Kumari Dr. Prem Chand Bairwa Rajasthan Police Barmer District Collector & Magistrate Barmer Rajasthan India Kalu Mali Journalist Barmer District Administration Ummeda Ram Beniwal

14/03/2026

ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले में अमेरिका के पांच रीफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट को नुकसान पहुंचा है। दो अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, ईरानी मिसाइल हमल के दौरान ये विमान जमीन पर ही थे। उन्होंने बताया कि जो विमान प्रभावित हुए, वे अमेरिकी एयरफोर्स से KC-135 रीफ्यूलिंग टैंकर थे।

अमेरिकी एयरटैंकरों को नुकसान
अधिकारियों ने बताया कि हाल के दिनों में हुए हमले के दौरान इन टैंकरों पर चोट लगी थी। अधिकारियों ने बताया कि टैंकर क्षतिग्रस्त तो हुए थे, लेकिन पूरी तरह नष्ट नहीं हुए थे और अब उनकी मरम्मत की जा रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन हमलों में किसी की जान नहीं गई। वहीं, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

14/03/2026

दिल्ली के लाल किले में स्थित नेताजी संग्रहालय से नेताजी सुभाषचंद्र बोस की टोपी गायब नहीं हुई है। नेताजी के पोते के बेटे चंद्र कुमार बोस द्वारा सोशल मीडिया पर नेता जी की टाेपी संग्रहालय में नहीं होने का मुद्दा उठाने के बाद भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) हरकत में आया है। दरअसल, नेताजी के वशंज चंद्र कुमार को सूचना मिली थी कि संग्रहालय में जहां पर नेताजी की टोपी रखी गई थी। वह बॉक्स खाली पाया गया था। इसके बाद चंद्र कुमार बोस भी चिंतित हो गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पीएम नरेंद्र मोदी को टैग करके इस मामले पर संज्ञान लेने का आग्रह किया था। चंद्र कुमार बोस की यह पोस्ट तेजी से सुर्खियों में आ गई थी।

14/03/2026

ईरान के साथ पिछले 2 हफ्ते से जारी जंग में अमेरिका ने बड़ा कदम उठाया है। अमेरिकी सेना ने 2500 मरीन सैनिकों और एक एम्फीबियस असॉल्ट शिप को मध्य पूर्व में भेजने का आदेश दिया है। एक अमेरिकी अधिकारी द्वारा नाम न बताने की शर्त पर दी गई जानकारी के मुताबिक, ये सैनिक 31वीं मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट से हैं और जहाज का नाम USS ट्रिपोली है। ये यूनिट समुद्र से हमला करने के अलावा दूतावासों की सुरक्षा मजबूत करने, नागरिकों को रेस्क्यू करने और आपदा राहत जैसे कामों में माहिर है। माना जा रहा है कि अभी अमेरिका जमीन पर हमला नहीं करेगा, लेकिन इससे क्षेत्र में उसकी ताकत जरूर बढ़ेगी।

कमेंट में पढ़ें पूरी खबर

14/03/2026

उत्तर प्रदेश के संभल से एक सख्त संदेश सामने आया है। संभल के सीओ कुलदीप कुमार का एक वीडियो वायरल हुआहै। इसमें वे कानून व्यवस्था को लेकर बेहद कड़ा रुख अपनाते दिखाई दे रहे हैं। सड़क पर नमाज, विदेशी मुद्दों पर नारेबाजी और माहौल बिगाड़ने वालों को लेकर सीओ ने साफ चेतावनी दे दी है। उनका कहना है कि संभल में कानून से खिलवाड़ करने वालों को बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा। दरअसल, संभल में ईद और जुम्मे की नमाज से पहले पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर नजर आ रहा है।

संभल सीओ कुलदीप कुमार का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे सख्त लहजे में कानून व्यवस्था को लेकर चेतावनी देते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। सीओ कुलदीप कुमार ने साफ कहा कि मस्जिदों के बाहर सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी ज्एगी। अगर कोई व्यक्ति सड़क पर नमाज पढ़ते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर जेल भी भेजा जाएगा।

14/03/2026

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग सोशल मीडिया पर प्रतिबंधित आतंकी संगठनों को फॉलो कर रहे थे और अन्य युवाओं को भी इन संगठनों से जुड़ने के लिए उकसा रहे थे। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए खुफिया एजेंसियों और एटीएस को भी सूचना दे दी गई है।

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी के अनुसार पुलिस सोशल मीडिया की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान कुछ संदिग्ध अकाउंट सामने आए, जिनमें प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े पोस्ट, लाइक और फॉलो के लिंक मिले।पूरी जांच के बाद पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान नाहल गांव निवासी सावेज, जुनैद, फरदीन, इकराम अली, फजरू और मोहम्मद जावेद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना सावेज बताया जा रहा है।

14/03/2026

लोकसभा सचिवालय को मिले एक आरटीआई जवाब में खुलासा हुआ है कि मौजूदा लोकसभा में दो सांसद ऐसे हैं जिन्होंने अपना वेतन लेने से इनकार कर दिया है। इनमें Naveen Jindal और Bimol Akoijam शामिल हैं। खास बात यह है कि कुरुक्षेत्र से सांसद जिंदल ने केवल वेतन ही नहीं बल्कि सभी सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी छोड़ दी हैं, जिससे यह कदम जनसेवा की एक अनोखी मिसाल बन गया है।

कौन-कौन से सांसद नहीं ले रहे वेतन?
• Naveen Jindal (कुरुक्षेत्र, बीजेपी)
• Bimol Akoijam (इनर मणिपुर, कांग्रेस)

नवीन जिंदल ने उठाया एक कदम आगे
• Naveen Jindal ने वेतन के साथ सभी सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी छोड़ दी हैं।
• वे लोकसभा के सबसे अमीर सांसदों में गिने जाते हैं।
• चुनावी हलफनामे के अनुसार उनकी कुल संपत्ति करीब 1241 करोड़ रुपये है।

बिमोल अकोइजाम ने भी छोड़ी सैलरी
• Bimol Akoijam ने भी सांसद के रूप में वेतन लेने से इनकार किया है।
• उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक घोषित संपत्ति करीब 97 लाख रुपये है।

लोकसभा से जुड़ी अहम जानकारी
• लोकसभा की कुल 543 सीटों में से फिलहाल 2 सीटें खाली हैं।
• मौजूदा समय में 481 सांसद वेतन प्राप्त कर रहे हैं।
• आरटीआई जवाब में उन अन्य सांसदों की स्थिति स्पष्ट नहीं की गई जिनके नाम वेतन लेने वालों की सूची में नहीं हैं।

सबसे अमीर सांसद कौन?
• Chandra Sekhar Pemmasani (गुंटूर) – करीब 5705 करोड़ रुपये की संपत्ति।
• Konda Vishweshwar Reddy (चेवेल्ला) – करीब 4568 करोड़ रुपये की संपत्ति।

14/03/2026

#भारतविमर्श
ये हैं ज़नाब असद रज़ा ख़ान UP के बरेली के रहने वाले हैं और सऊदी अरब गए थे मज़हबी यात्रा को
वहां कुछ बिदआत ओ रसूमात की फज़ीलत पर बयान कर दिया... और उसके साथ ही हिन्दुओं... यहूदियों पर अंट संट बक गए

अब सऊदी हुकूमत ने गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया है।

खान साहब समझ रहे थे कि वो अरबी खून से ही है पर भाई सऊदी अरब ने इनको इनकी औकात बताई चौथे दर्ज़ केकन्वर्टेड अल हिन्द झो@लहे हो, तुम से कबूलवाया था हमारे अरबी पूर्वजो ने को@ड़े मार के, गु@लामी के तौर पे,सऊदी अरब में आपको सऊदी के क़ायदे क़ानून से चलना होगा ।

अब ख़ान साब हिन्द की क़ाफर सरकार से गुहार लगा रहे.... "भईया मुझसे गलती हो गयी.... मुंह ते लिकड़ गयी... बचाय लो"

10/03/2026

अक्टूबर 2022 में बार-टेल्ड गॉडविट नामक 300 ग्राम का पक्षी B6 ने अलास्का से तस्मानिया तक 13,560 किलोमीटर की लगातार उड़ान भरकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। यह उड़ान 11 दिनों तक चली, जिसमें पक्षी ने न खाया, न पानी पीया और न रुका। उड़ान से पहले उसके पेट और आंतों जैसे अंग 55% सिकुड़ गए, और शरीर में जमा फैट से ऊर्जा और पानी बनाया। पक्षी आधी नींद में उड़ता रहा, जिसमें ब्रेन का एक हिस्सा सोता और दूसरा जागता रहता है।

नेविगेशन के लिए B6 पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र, तारे, सूरज और हवा के दबाव का इस्तेमाल करता है। वैज्ञानिकों ने इसका ट्रैकिंग करने के लिए सोलर पावर्ड टैग लगाया। इस उड़ान को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।

प्रशांत महासागर जैसी खतरनाक जगहों से गुजरते हुए भी पक्षी ने अद्भुत धैर्य और प्रकृति द्वारा विकसित क्षमता दिखाई। यह रिकॉर्ड न केवल पक्षियों की अनोखी उड़ान कला दर्शाता है, बल्कि हमें प्रकृति और उसके संरक्षण का महत्व भी याद दिलाता है।

Address

Gwalior(Madhya Pradesh)
Gwalior
474001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Live Mangaltop posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share